Bihar STET Answer Key 2026: बिहार बोर्ड आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट जल्द करेगा जारी, stetregistration.cbrt.co.in से देखें Latest Update
Bihar STET Answer Key 2026: 25 अक्टूबर से 20 नवंबर 2026 तक आयोजित Bihar STET 2026 एग्जाम की आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट को जल्द ही वेबसाइट stetregistration.cbrt.co.in पर जारी कर दी जाएगी। छात्र लिंक के एक्टिव होते ही अपने स्कोर को चेक कर सकेंगे। साथ ही, ऑब्जेक्शन भी फिल कर पाएंगे।
BSEB Bihar STET Answer Key & Response Sheet 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित बिहार माध्यमिक टीचक एलिजिबिलिटी टेस्ट (Bihar STET 2026) में शामिल हुए लाखों छात्रों के लिए बड़ी अपडेट जारी की गई है। आयोग द्वारा जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर Bihar STET Answer Key 2026 को जल्द ही जारी कर दी जाएगी।
इससे पहले, बिहार बोर्ड ने राज्य भर के अलग-अलग एग्जाम सेंटर पर 25 अक्टूबर से 20 नवंबर 2026 के बीच कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) का आयोजन किया गया था। साथ ही, प्रोविजनल आंसर-की के साथ ही बोर्ड द्वारा छात्रों की रिस्पॉन्स शीट और ऑब्जेक्शन लिंक को भी एक्टिव किया जाएगा। एक बार जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट stetregistration.cbrt.co.in के माध्यम से इसे आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे।
Bihar STET Answer Key 2026: एग्जाम डेट, पोर्टल और मुख्य डिटेल्स यहां देखें
बिहार एसटीईटी 2026 एग्जाम और एक्सपेक्टेड आंसर-की से जुड़ी सभी डिटेल्स के बारे में छात्र नीटे दी गई जानकारी को देखें।
- एग्जाम का नाम: बिहार माध्यमिक टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (Bihar STET) 2026
- आयोजक संस्था: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB), पटना
- एग्जाम डेट्स: 25 अक्टूबर 2026 से 20 नवंबर 2026 तक (CBT मोड)
- जारी होने वाले डॉक्यूमेंट्स: प्रोविजनल आंसर-की, रिस्पॉन्स शीट और ऑब्जेक्शन विंडो
- ऑफिशियल वेबसाइट: stetregistration.cbrt.co.in
stetregistration.cbrt.co.in से आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट कैसे डाउनलोड करें?
ऑफिशियल लिंक एक्टिव होने के बाद छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट को डाउनलोड कर सकते हैं।
- बिहार STET की ऑफिशियल वेबसाइट stetregistration.cbrt.co.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर उपलब्ध Bihar STET Answer Key 2026 / Response Sheet से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन विंडो में अपना एप्लीकेशन नंबर, यूजर आइडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड को फिल करके सबमिट करें।
- लॉगिन करते ही स्क्रीन पर आपकी रिस्पॉन्स शीट और प्रोविजनल आंसर-की खुल जाएगी।
- फिर, फिल किए गए आंसरों का ऑफिशियल आंसर-की से मिलान करें।
- फिर, PDF को डाउनलोड करके एक कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें।
प्रोविजनल आंसर-की पर ऑब्जेक्शन फिल करने की प्रक्रिया
यदि किसी छात्र को प्रोविजनल आंसर-की में दिए गए किसी क्वश्न या उसके आंसर पर ऑब्जेक्शन है, तो वे जारी किए गए निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन ऑब्जेक्शन फिल कर सकते हैं।
- ऑब्जेक्शन फिल करने के लिए निर्धारित टाइम के अंदर लॉगिन पोर्टल पर Raise Objection लिंक का उपयोग करना होगा।
- संबंधित क्वश्न को सेलेक्ट करके उसके लिए ओरिजनल डॉक्यूमेंट को अपलोड करें।
- फिर, निर्धारित की गई ऑब्जेक्शन फीस को ऑनलाइन जमा करेक अपने ऑब्जेक्शन को सबमिट करना होगा।
यहां भी पढ़े: SSC CHSL Tier-I 2026 Notice: 28 नवंबर तक Scribe OTR मैपिंग का मौका, एग्जाम से 2-3 दिन पहले डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.