उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रों के लिए क्या हैं वीजा नियम? एडमिशन के लिए किन डॉक्यूमेंट्स की पड़ती है जरूरत

Last Updated: Nov 24, 2026, 14:16 IST

यदि आप भी विदेश में पढ़ने का सपना देख रहे हैं और इसमें भी उज्बेकिस्तान टॉप लिस्ट में है, तो यह लेख आपके लिए है। इस लेख में हम भारतीय छात्रों के लिए वीजा नियम और डॉक्यूमेंट्स के बारे में जानेंगे। 

कॉलेज
कॉलेज

क्या आप भी विदेश में पढ़ने का सपना देख रहे हैं? इसमें आपकी टॉप लिस्ट में उज्बेकिस्तान आता है। यदि हां, तो यह लेख आपके लिए है। क्योंकि, अपने इस लेख में हम उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रों के लिए वीजा नियम और लगने वाले जरूरी डॉक्यूमेंट्स के बारे में जानेंगे। 

उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रों के लिए वीजा नियम

उज्बेकिस्तान में उच्च शिक्षा विशेष रूप से MBBS और अन्य स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए जाने वाले भारतीय छात्रों के लिए वीजा प्रक्रिया काफी आसान और पारदर्शी है, जो कि इस प्रकार हैः

-उज्बेकिस्तान में पढ़ाई के लिए A-2 श्रेणी का स्टूडेंट वीजा अनिवार्य है। इसके लिए पहले वहां के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय में दाखिला लेना होता है, जिसके बाद विश्वविद्यालय उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्रालय (MFA) से वीजा इनविटेशन लेटर कोड जारी करवाता है।

-अंग्रेजी माध्यम के पाठ्यक्रमों जैसे MBBS में प्रवेश और वीजा के लिए IELTS या TOEFL स्कोर की बाध्यता नहीं है। हालांकि, मेडिकल छात्रों के लिए NEET क्वालीफाई होना अनिवार्य है।

-टेलीक्स कोड मिलने के बाद नई दिल्ली स्थित उज्बेकिस्तान दूतावास में आवेदन किया जाता है, जिसमें सामान्य तौर पर 10 से 15 दिन का समय लगता है। शुरुआत में वीजा प्रवेश के लिए जारी होता है और बाद में विश्वविद्यालय द्वारा हर साल रिन्यू कराया जाता है।

-उज्बेकिस्तान पहुंचने के 72 घंटे के अंदर विश्वविद्यालय प्रशासन के माध्यम से स्थानीय माइग्रेशन ऑफिस में पासपोर्ट और निवास का पंजीकरण कराना अनिवार्य है।

वीजा के लिए जरूरी दस्तावेज

-मूल पासपोर्ट, जिसकी वैधता कम से कम 18 महीने हो और कम से कम 2 खाली पन्ने हों।

-विश्वविद्यालय द्वारा जारी स्वीकृति पत्र और विदेश मंत्रालय का वीजा सपोर्ट पत्र।

-10वीं और 12वीं की मार्कशीट व प्रमाण पत्र और मेडिकल छात्रों के लिए NEET स्कोरकार्ड।

-किसी मान्यता प्राप्त लैब से जारी HIV नेगेटिव रिपोर्ट और सामान्य स्वास्थ्य प्रमाण पत्र।

-पिछले 3 से 6 महीनों का बैंक स्टेटमेंट, फीस भुगतान रसीद और यात्रा व स्वास्थ्य बीमा।

-नियमानुसार भरा हुआ वीजा आवेदन फॉर्म, सफेद बैकग्राउंड वाले नए पासपोर्ट साइज फोटो और जन्म प्रमाण पत्र।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 24, 2026, 14:16 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News