AILET 2027 Admit Card Out: NLU दिल्ली का एडमिट कार्ड जारी, यहां से पाएं डायरेक्ट लिंक

Last Updated: Nov 24, 2026, 13:19 IST

NLU दिल्ली ने AILET 2027 के एडमिट कार्ड निर्धारित डेट से एक हफ्ते पहले ही यानी आज 24 नवंबर 2026 सुबह 11:00 बजे जारी कर दिए हैं। छात्र 6 दिसंबर 2026 तक nationallawuniversitydelhi.in से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों का ये एग्जाम 13 दिसंबर 2026 को आयोजित होगा।  

NLU Delhi AILET 2027 Admit Card Out
NLU Delhi AILET 2027 Admit Card Out

NLU Delhi AILET 2027 Admit Card: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली (National Law University, Delhi - NLU Delhi) ने ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट - 2027 (AILET 2027) के एडमिट कार्ड निर्धारित डेट से एक हफ्ते पहले ही वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। विश्वविद्यालय के ग्रेजुएट और पेस्ट- ग्रेजुएट लॉ कोर्सेस जैसे  B.A. LL.B. (Hons.) और LL.M आदि में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाले इस एग्जाम के एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट nationallawuniversitydelhi.in पर उपलब्ध हैं। छात्र

लॉगिन डिटेल्स जैसे यूजर नेम और पासवर्ड का इस्तेमाल करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 

इससे पहले AILET 2027 एडमिट कार्ड जारी होने की एक्सपेक्टेड डेट 30 नवंबर 2026 तय की गई थी, लेकिन NLU दिल्ली ने इसे एक हफ्ते पहले ही यानी आज 24 नवंबर 2026 की सुबह 11:00 बजे ही वेबसाइट पर जारी कर दिया। साथ ही, AILET 2027 का एग्जाम 13 दिसंबर 2026 को निर्धारित किय गया है। 

AILET 2027 Admit Card and Exam से जुड़ी मुख्य हाइलाइट्स 

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली द्वारा आयोजित AILET 2027 के एग्जाम और एडमिट कार्ड से जुड़ी मुख्य डिटेल्स के बारे में जानने के लिए यहां देखें। 

  • एग्जाम का नाम: All India Law Entrance Test (AILET) 2027
  • आयोजक संस्था: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली (NLU Delhi)
  • एग्जाम डेट: रविवार, 13 दिसंबर 2026
  • एडमिट कार्ड जारी होने की डेट और टाइम: 24 नवंबर 2026 (सुबह 11:00 बजे से)
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की लास्ट डेट और टाइम: 6 दिसंबर 2026 की दोपहर 1:30 बजे तक
  • एग्जाम टाइम: दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक 
  • एग्जाम मोड: ऑफलाइन (पेन और पेपर आधारित / OMR)
  • ऑफिशियल वेबसाइट: nationallawuniversitydelhi.in

AILET Admit Card 2027 Released: Direct Link 

AILET 2027 एग्जाम में शामिल होने वाले छात्र एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए यहां नीचे दिए गए इन डायरेक्ट लिंक का उपयोग करें।

AILET 2027 Admit Card 2027 Out - यहां क्लिक करें

nationallawuniversitydelhi.in से AILET 2027 Admit Card कैसे डाउनलोड करें?

लॉ एंट्रेंस टेस्ट देने वाले छात्र एग्जाम में शामिल होने से पहले अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए यहां नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें। 

  • नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली की ऑफिशियल वेबसाइट nationallawuniversitydelhi.in पर विजिट करें।
  • होमपेज पर उपलब्ध AILET 2027 Portal या लॉगिन लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर, अपने रजिस्टर्ड लॉगिन क्रेडेंशियल्स को फिल करके अपने AILET Application Account में लॉगिन करें।
  • डैशबोर्ड पर दिखाई दे रहे ‘Download Admit Card’ के लिंक पर क्लिक करें। 
  • क्लिक करते ही आपका AILET 2027 Admit Card स्क्रिन पर मौजूद हो जाएगा, इसे डाउलोड कर लें। 
  • फिर, डाउनलोड करने के बाद इसका एक कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें। 

हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद इन डिटेल्स को जरूर करें चेक 

AILET 2027 एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के बाद छात्र उसमें दी गई डिटेल्स को जरूर चेक करें। चेक करने वाली डिटेल्स को यहां से जानें। 

  • छात्र का नाम, फोटोग्राफ और सिग्नेचर
  • रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर और चुने गए कोर्स (UG या PG Law Programme) की डिटेल्स 
  • एग्जाम डेट (13 दिसंबर 2026), रिपोर्टिंग टाइम और एग्जाम टाइम (दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक)
  • अलॉटेड एग्जाम शहर और एग्जाम सेंटर का पूरा पता
  • एग्जाम वाले दिन से जुड़े इंपोर्टेंट निर्देश 

यहां भी पढ़े: MPESB MP Police Constable Exam Schedule 2026 जारी, esb.mp.gov.in पर जारी हुआ नोटिस

SSC CHSL Tier-I 2026 Notice: 28 नवंबर तक Scribe OTR मैपिंग का मौका, एग्जाम से 2-3 दिन पहले डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड 

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 24, 2026, 13:19 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News