30 सेकंड की Reel बनाकर जीतें ₹10,000, सरकार दे रही मौका, ऐसे करें अप्लाई

Last Updated: Nov 24, 2026, 16:15 IST

उपभोक्ता मामले विभाग और MyGov मिलकर एक रील प्रतियोगिता आयोजित कर रहे हैं। इस प्रतियोगिता की मदद से आप अपनी कला के साथ उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूकता फैला सकते हैं, और नकद इनाम भी जीत सकते हैं।

इन 8 सब्जेक्ट्स पर बना सकते हैं रील
इन 8 सब्जेक्ट्स पर बना सकते हैं रील

Jago Grahak Jago Reel Making Challenge 2026: आज के डिजिटल दौर में खरीदारी से लेकर ऑनलाइन सेवाओं तक, उपभोक्ताओं के सामने कई तरह की चुनौतियां आती हैं। कभी किसी प्रोडक्ट की सही जानकारी नहीं मिलती, तो कभी रेस्टोरेंट में मनमाने सर्विस चार्ज वसूले जाते हैं। ऐसे में अपने कंज्यूमर राइट्स के प्रति जागरूक होना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से भारत सरकार ने नागरिकों के लिए एक खास मौका पेश किया है। उपभोक्ता मामले विभाग और MyGov मिलकर ‘Jago Grahak Jago Reel Making Challenge 2026’ आयोजित कर रहे हैं। इस प्रतियोगिता के जरिए आप अपनी Creativity दिखाने के साथ-साथ लोगों को उनके उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूक भी कर सकते हैं। खास बात यह है कि प्रतियोगिता के 10 विजेताओं को 10,000 रुपये का इनाम दिया जाएगा।

क्या है रील मेकिंग चैलेंज 2026?

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य Short Video और रील्स के माध्यम से आम लोगों को उपभोक्ता अधिकारों, जिम्मेदारियों और शिकायत निवारण से जुड़ी जरूरी जानकारियां देना है।

प्रतिभागियों को ऐसे वीडियो बनाने होंगे, जो देखने में आकर्षक होने के साथ-साथ लोगों को जरूरी जानकारी भी दें। इसके माध्यम से उपभोक्ता जागरूकता से जुड़ी सरकारी पहल और संस्थाओं के बारे में भी जानकारी साझा की जा सकती है।

इन 8 टॉपिक पर बना सकते हैं रील

प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के लिए निम्नलिखित सब्जेक्ट्स में से किसी एक पर रील तैयार करनी होगी।

1. राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन

2. ई-जागृति

3. पैकेज्ड वस्तुएँ

4. रेस्तरां सेवा शुल्क

5. डार्क पैटर्न

6. आईएसआई मार्क और उत्पाद सुरक्षा

7. सोने की हॉलमार्किंग

8. बिल लेने का महत्व 

इन विषयों के जरिए आप उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों, सुरक्षित खरीदारी और शिकायत दर्ज कराने के तरीकों के बारे में बता सकते हैं।

रील बनाने के लिए जरूरी तकनीकी पैमाना

प्रतियोगिता में वीडियो जमा करने से पहले निर्धारित टेक्निकल गाइडलाइन्स का ध्यान रखना जरूरी है।

File Format: MP4

वीडियो की अवधि: 15 से 30 सेकंड

Resolution: 1080 × 1920 Pixels

वीडियो फॉर्मेट: HD Vertical

10 विजेताओं को मिलेंगे 10-10 हजार रुपये

इस प्रतियोगिता में कुल 10 विजेताओं का चयन किया जाएगा। प्रत्येक विजेता को 10,000 रुपये की नकद राशि पुरस्कार के रूप में दी जाएगी। यानी अपनी Creativity और जागरूकता के संदेश के जरिए आप 10,000 रुपये जीतने का मौका पा सकते हैं।

कहां पढ़ें नियम और शर्तें?

प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से पहले प्रतिभागियों को इसके सभी नियम और शर्तें ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है। इसके लिए MyGov पर उपलब्ध डिटेल्स देख सकते हैं।

 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Nov 24, 2026, 16:09 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News