पानी पर तैरता भारत का इकलौता गांव कहां है? जानें

Last Updated: Nov 24, 2026, 15:35 IST

Floating Village of India: भारत के उस अनोखे गांव के बारे में आपको पता होना चाहिए जो पानी पर तैरता है। आइए, इस लेख में जानते हैं कि पानी पर तैरता भारत का इकलौता गांव का नाम क्या है और कहां स्थित है।

Floating Village of India: मणिपुर की लोकटक झील में स्थित भारत के इकलौते तैरते हुए गांव 'चम्पू खांगपोक' के बारे में जानें।
Floating Village of India: मणिपुर की लोकटक झील में स्थित भारत के इकलौते तैरते हुए गांव 'चम्पू खांगपोक' के बारे में जानें।

Floating Village of India: भारत अपनी प्राकृतिक विविधताओं के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। आपने पहाड़ों, घने जंगलों और समुद्र के किनारे बसे कई गांवों के बारे में सुना और देखा होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत का एक गांव ऐसा भी है जो जमीन पर नहीं बल्कि पानी के ऊपर बसा है? आइए, इस तैरते हुए गांव के बारे में जानते हैं।

भारत का इकलौता तैरता गांव कौन सा है? (Which is India's only floating village?)

भारत के इकलौते तैरते हुए गांव का नाम चम्पू खांगपोक (Champu Khangpok) है। यह अनोखा गांव मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में प्रसिद्ध लोकटक झील के ऊपर बसा हुआ है। इस गांव के सभी घर बांस के बने हैं। पानी के बीचों-बीच बसे इस तैरते गांव के लोगों का जीवन आम गांवों से बिल्कुल अलग है।

पानी पर आखिर कैसे तैरता है यह गांव?

एक सवाल हर किसी के मन में आता है कि बिना जमीन के कोई गांव पानी पर कैसे टिक या तैर सकता है। इसका सिंपल सा जवाब है फुमदी (Phumdi)। फुमदी असल में वनस्पति, मिट्टी और अन्य जैविक पदार्थों से बनी प्राकृतिक और तैरती हुई मोटी परतें होती हैं, जो लोकटक झील में अपने आप बनती हैं।

फुमदी से बनी हुई परतों की मोटाई हर जगह एक जैसी नहीं होती; कुछ फुमदियां कई मीटर तक बहुत मोटी होती हैं। पानी की हलचल के साथ-साथ, फुमदी की परतों में भी थोड़ा बदलाव आता है। बड़ी और मजबूत फुमदियां इतनी ठोस होती हैं कि उन पर पेड़-पौधों के साथ-साथ इंसानों और छोटे घरों का वजन भी आसानी से टिक जाता है।

लोकटक झील कहां है और यह क्यों प्रसिद्ध है? (Where is Loktak Lake, and why is it famous?)

लोकटक झील मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में स्थित है, जो राज्य की राजधानी इम्फाल से करीब 40 किलोमीटर दूर है। यह पूर्वोत्तर भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है।

अपनी प्राकृतिक सुंदरता और तैरती हुई फुमदियों के कारण यह झील भारत की अन्य झीलों से बिल्कुल अलग पहचान रखती है। यह न केवल मणिपुर के पर्यावरण का एक अहम हिस्सा है, बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था में भी खास योगदान देती है।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Nov 24, 2026, 15:35 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News