Gujarat Police Recruitment: 12,752 पोस्ट पर पुलिस भर्ती, 26 नवंबर से रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें क्या हैं Eligibility Criteria
Gujarat Police Constable & PSI Bharti 2026: गुजरात पुलिस भर्ती बोर्ड (GPRB) ने लोकरक्षक कैडर (LRD) के पोस्ट को 2,841 से बढ़ाकर 12,752 कर दिया गया है। साथ ही, PSI कैडर के 241 पोस्ट पर भी भर्ती निकाली गई है। एलिजिबल छात्र 26 नवंबर 2026 से 16 दिसंबर 2026 तक ऑफिशियल पोर्टल ojas.gujarat.gov.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यहां से डायरेक्ट लिंक पाएं।
Gujarat Police Bharti 2026 Big Update: गुजरात पुलिस भर्ती बोर्ड (GPRB) ने 24 नवंबर 2026 को जारी ऑफिशियल नोटिस के माध्यम से लोकरक्षक कैडर (LRD) की वैकेंसी में भारी इजाफा करते हुए कुल पोस्ट के नंबर 2,841 से बढ़ाकर 12,752 कर दिए है। राज्य के गृह विभाग से नई पोस्ट की स्वीकृति मिलने के बाद ही यह रिवाइज्ड किया गया है।
बढ़े हुए कॉन्स्टेबल पोस्ट के साथ ही बोर्ड ने कैटेगरी-3 के अंदर पुलिस सब इंस्पेक्टर (PSI) कैडर की 241 सीधी भर्ती का भी नोटिस जारी किया है। साथ ही, लोकरक्षक और PSI दोनों कैडर के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 26 नवंबर 2026 को दोपहर 2:00 बजे से ऑफिशियल OJAS पोर्टल ojas.gujarat.gov.in पर शुरू कर दिए जाएंगे। इसी के साथ 16 दिसंबर 2026 तक ये रजिस्ट्रेशन चलेंगे।
Gujarat Police Recruitment 2026: महत्वपूर्ण डेट्स और पोस्ट-वाइज वैकेंसी
20 नवंबर 2026 को प्रकाशित ओरिजनल नोटिस के स्थान पर अब रिवाइज्ड वैकेंसी के अनुसार रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। प्रमुख डेट्स और डिटेल्स के बारे में जानने के लिए यहां देखें।
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने की डेट: 26 नवंबर 2026 (दोपहर 2:00 बजे / 14:00 बजे)
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट: 16 दिसंबर 2026 (रात 11:59 बजे तक)
- ऑफिशियल नोटिस व सूचना पोर्टल: gprb.gujarat.gov.in
- ऑनलाइन आवेदन पोर्टल: ojas.gujarat.gov.in
लोकरक्षक कैडर के रिवाइज्ड पोस्ट क्या है?
- बिन हथियारी पुलिस कॉन्स्टेबल (UPC): 8,233 पोस्ट
- हथियारी पुलिस कॉन्स्टेबल (APC): 1,132 पोस्ट
- हथियारी पुलिस कॉन्स्टेबल (SRPF): 3,107 पोस्ट
- जेल सिपाही (पुरुष): 251 पोस्ट
- जेल सिपाही (महिला / मैट्रन): 29 पोस्ट
- कुल लोकरक्षक पद: 12,752
PSI कैडर (वर्ग-3) की सीधी भर्ती के पोस्ट:
- बिन हथियारी पुलिस सब इंस्पेक्टर (PSI): 225 पोस्ट
- जेलर ग्रुप-2 (महिला): 16 पोस्ट
- कुल PSI कैडर पद: 241 पोस्ट
Gujarat Police Constable & PSI Bharti 2026: Official Notice - यहां क्लिक करें
शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
भर्ती नियमों और सामान्य एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया के अनुसार, छात्रों को इन प्रमुख निर्देशों को पूरा करना होगा:
- एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया (LRD / कॉन्स्टेबल व जेल सिपाही): मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं (HSC) पास या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता।
- शैक्षणिक योग्यता (PSI / महिला जेलर): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन या समकक्ष योग्यता।
- आयु सीमा व छूट: सामान्य तौर पर कॉन्स्टेबल पोस्ट के लिए न्यूनतम आयु 18 साल व अधिकतम 33 साल और PSI के लिए 21 से 35 साल निर्धारित रहती है, जिसमें आरक्षित कैटेगरी (SC, ST, SEBC आदि) को गुजरात सरकार के नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट मिलती है। फाइनल कट-ऑफ डेट और छूट के लिए डिटेल्ड नोटिस को यहां देखें।
- भाषा व शारीरिक एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया: छात्रों को गुजराती भाषा पढ़ने, लिखने और बोलनी आनी चाहिए। साथ ही, सेलेक्शन प्रक्रिया में निर्धारित शारीरिक मापदंड (PMT - ऊंचाई, सीना आदि), शारीरिक दक्षता एग्जाम (PET - दौड़ आदि), लिखित एग्जाम और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल होते हैं।
ojas.gujarat.gov.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
रजिस्ट्रेशन विंडो खुलने के बाद छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने फॉर्म को फिल कर सकते हैं:
- छात्र ऑफिशियल पोर्टल ojas.gujarat.gov.in पर विजिट करें।
- Online Application सेक्शन में जाकर गुजरात पुलिस भर्ती बोर्ड (GPRB) के संबंधित नोटिस (LRD या PSI कैडर) को सेलेक्ट करें।
- रजिस्ट्रेशन निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। फिर, Apply Now पर क्लिक करें।
- व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता और आवश्यक डॉक्यूमेंट्स की जानकारी को सही-सही फिल करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद Application Confirmation Number सुरक्षित रखें और रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें।
यहां भी पढ़े: SSC CHSL Tier-I 2026 Notice: 28 नवंबर तक Scribe OTR मैपिंग का मौका, एग्जाम से 2-3 दिन पहले डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.