Rajasthan CET 12th Level Exam 2026: जानिए शिफ्ट टाइमिंग, गेट बंद होने का समय और Dress Code के नियम
Rajasthan CET 12th Level Exam 2026: RSSB ने 12th लेवल परीक्षा की सिटी स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा 1, 2 और 3 दिसंबर 2026 को राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होंगे, वे इस लेख में परीक्षा की शिफ्ट, समय, एग्जाम सेंटर और गेट बंद होने के सही समय के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Rajasthan CET 12th Level Exam 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा आयोजित की जाने वाली समान पात्रता परीक्षा (सीनियर सेकेंडरी स्तर)-2026 के लिए विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम और महत्वपूर्ण दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं। सीईटी 12वीं स्तर की परीक्षा 1 दिसंबर, 2 दिसंबर और 3 दिसंबर 2026 को प्रतिदिन दो पारियों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए परीक्षा के समय, एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया और ड्रेस कोड से जुड़े नियमों का पालन करना अनिवार्य है।

RSSB CET 12th Level 2026 Shift Timing: एग्जाम शिफ्ट और समय क्या है?
RSSB CET सीनियर सेकेंडरी लेवल 2026 परीक्षा, जारी आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, तीनों दिन (1 दिसंबर 2026 से 3 दिसंबर 2026 तक) दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
-
पहली शिफ्ट (सुबह): प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक।
-
दूसरी शिफ्ट (शाम): दोपहर 03:00 बजे से सायं 05:30 बजे तक।
रिपोर्टिंग और गेट बंद होने का समय उम्मीदवारों को निर्धारित परीक्षा समय से 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा ताकि तलाशी और बायोमेट्रिक जांच समय पर पूरी हो सके। ध्यान रहे कि परीक्षा शुरू होने से ठीक 1 घंटे पहले केंद्र का मुख्य प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं मिलेगा।
परीक्षा जिला और एडमिट कार्ड अभ्यर्थी 21 नवंबर 2026 से अपनी SSO ID के माध्यम से आवंटित परीक्षा जिले की जानकारी (RSSB CET 12th Level Exam City Slip) देख सकते हैं। वहीं, प्रोविजनल ई-एडमिट कार्ड 26 नवंबर 2026 से SSO ID या वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर डाउनलोड किए जा सकेंगे।
RSSB CET 12th Level Exam 2026 Notice PDF
Rajasthan CET Exam Guidelines: जरूरी दस्तावेज और परीक्षा केंद्र के नियम
-
क्या साथ ले जाएं: प्रोविजनल ई-एडमिट कार्ड, एक फोटो आईडी (आधार कार्ड जिसमें जन्मतिथि दी हो; विशेष स्थिति में पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर आईडी), 2.5cm x 2.5cm का एक लेटेस्ट रंगीन फोटो (एक महीने से पुराना न हो) और नीली स्याही का एक Transparent बॉल पेन।
-
क्या वर्जित है: किसी भी प्रकार की घड़ी (स्मार्ट/एनालॉग), मोबाइल, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर, पर्स, बैग, पानी की बोतल, पेंसिल बॉक्स या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण केंद्र में ले जाना सख्त मना है।
-
प्रश्न पत्र और OMR: परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों को प्रश्न पत्र बुकलेट साथ ले जाने की अनुमति नहीं होगी, वे केवल OMR शीट की कार्बन कॉपी ले जा सकेंगे। प्रश्न पत्र परीक्षा समाप्त होने के 24 घंटे के भीतर बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।
ड्रेस कोड और नकल विरोधी कानून पुरुष अभ्यर्थी सामान्य शर्ट/टी-शर्ट, कुर्ता-पायजामा या पैंट और महिला अभ्यर्थी सलवार सूट, साड़ी, कुर्ता-ब्लाउज व बालों में साधारण रबर बैंड लगाकर आएं। कोट, स्वेटर या गर्म जर्सी बिना बड़े या मेटल बटन के होने चाहिए। जींस, जैकेट, ब्लेजर, बेल्ट, टोपी, मफलर, धूप का चश्मा, ताबीज और किसी भी प्रकार के मेटल के जेवरात पहनने की अनुमति नहीं है। पैरों में केवल हवाई चप्पल, सैंडल या टखने तक के साधारण जूते-मोजे ही मान्य होंगे।
परीक्षा में नकल या अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत 10 लाख से 10 करोड़ रुपये तक के जुर्माने, 10 वर्ष से आजीवन कारावास तक की सजा और भविष्य की परीक्षाओं से डिबार (वंचित) करने का कठोर प्रावधान है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
Rajasthan CET 12th Level Exam 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा आयोजित की जाने वाली समान पात्रता परीक्षा (सीनियर सेकेंडरी स्तर)-2026 के लिए विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम और महत्वपूर्ण दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं। सीईटी 12वीं स्तर की परीक्षा 1 दिसंबर, 2 दिसंबर और 3 दिसंबर 2026 को प्रतिदिन दो पारियों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए परीक्षा के समय, एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया और ड्रेस कोड से जुड़े नियमों का पालन करना अनिवार्य है।
Rajasthan CET 2026 Shift Timing: एग्जाम शिफ्ट और समय क्या है?
RSSB CET सीनियर सेकेंडरी लेवल 2026 परीक्षा, जारी आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, तीनों दिन (1 दिसंबर 2026 से 3 दिसंबर 2026 तक) दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
-
पहली शिफ्ट (सुबह): प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक।
-
दूसरी शिफ्ट (शाम): दोपहर 03:00 बजे से सायं 05:30 बजे तक।
रिपोर्टिंग और गेट बंद होने का समय उम्मीदवारों को निर्धारित परीक्षा समय से 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा ताकि तलाशी और बायोमेट्रिक जांच समय पर पूरी हो सके। ध्यान रहे कि परीक्षा शुरू होने से ठीक 1 घंटे पहले केंद्र का मुख्य प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं मिलेगा।
परीक्षा जिला और एडमिट कार्ड अभ्यर्थी 21 नवंबर 2026 से अपनी SSO ID के माध्यम से आवंटित परीक्षा जिले की जानकारी (RSSB CET 12th Level Exam City Slip) देख सकते हैं। वहीं, प्रोविजनल ई-एडमिट कार्ड 26 नवंबर 2026 से SSO ID या वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर डाउनलोड किए जा सकेंगे।
Rajasthan CET Exam Guidelines: जरूरी दस्तावेज और परीक्षा केंद्र के नियम
-
क्या साथ ले जाएं: प्रोविजनल ई-एडमिट कार्ड, एक फोटो आईडी (आधार कार्ड जिसमें जन्मतिथि दी हो; विशेष स्थिति में पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर आईडी), 2.5cm x 2.5cm का एक लेटेस्ट रंगीन फोटो (एक महीने से पुराना न हो) और नीली स्याही का एक Transparent बॉल पेन।
-
क्या वर्जित है: किसी भी प्रकार की घड़ी (स्मार्ट/एनालॉग), मोबाइल, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर, पर्स, बैग, पानी की बोतल, पेंसिल बॉक्स या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण केंद्र में ले जाना सख्त मना है।
-
प्रश्न पत्र और OMR: परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों को प्रश्न पत्र बुकलेट साथ ले जाने की अनुमति नहीं होगी, वे केवल OMR शीट की कार्बन कॉपी ले जा सकेंगे। प्रश्न पत्र परीक्षा समाप्त होने के 24 घंटे के भीतर बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।
ड्रेस कोड और नकल विरोधी कानून पुरुष अभ्यर्थी सामान्य शर्ट/टी-शर्ट, कुर्ता-पायजामा या पैंट और महिला अभ्यर्थी सलवार सूट, साड़ी, कुर्ता-ब्लाउज व बालों में साधारण रबर बैंड लगाकर आएं। कोट, स्वेटर या गर्म जर्सी बिना बड़े या मेटल बटन के होने चाहिए। जींस, जैकेट, ब्लेजर, बेल्ट, टोपी, मफलर, धूप का चश्मा, ताबीज और किसी भी प्रकार के मेटल के जेवरात पहनने की अनुमति नहीं है। पैरों में केवल हवाई चप्पल, सैंडल या टखने तक के साधारण जूते-मोजे ही मान्य होंगे।
परीक्षा में नकल या अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत 10 लाख से 10 करोड़ रुपये तक के जुर्माने, 10 वर्ष से आजीवन कारावास तक की सजा और भविष्य की परीक्षाओं से डिबार (वंचित) करने का कठोर प्रावधान है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.