BBOSE 12वीं दिसम्बर सत्र की परीक्षाएं 9 दिसंबर से शुरू, दो शिफ्टों में होगा आयोजन

Last Updated: Nov 25, 2026, 08:18 IST

BBOSE 12th Date Sheet 2026 OUT: बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड ने 12वीं दिसम्बर सत्र की डेटशीट जारी कर दी है। प्रायोगिक परीक्षाएं 4 से 7 दिसम्बर और सैद्धांतिक परीक्षाएं 9 से 23 दिसम्बर तक दो पालियों में होंगी।

BBOSE 12th Date Sheet 2026 PDF डाउनलोड करें।
BBOSE 12th Date Sheet 2026 PDF डाउनलोड करें।

BBOSE 12th Time Table 2026 OUT: बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन (BBOSE) ने इंटरमीडिएट (12वीं) दिसम्बर 2026 सत्र की परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं (Practical Exam) 4 दिसंबर से 7 दिसंबर 2026 तक होंगी, जबकि सैद्धांतिक परीक्षाएं (Theory Exam) 9 दिसंबर 2026 से शुरू होंगी। छात्र जो 12वीं कक्षा की परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे आधिकारिक वेबसाइट bboseonline.bihar.gov.in पर जाकर परीक्षा का पूरा शेड्यूल PDF देख सकते हैं।

Subject-wise BBOSE 12th Exam Schedule December 2026: विषयवार सैद्धांतिक परीक्षा कार्यक्रम

विद्यार्थी नीचे दी गई तालिका में बिहार बोर्ड ओपन स्कूल की कक्षा 12वीं दिसंबर सत्र की परीक्षाओं का पूरा टाइम टेबल देख सकते हैं। परीक्षाएं 9 दिसम्बर से शुरू होकर 22 दिसम्बर 2026 तक दो पालियों में होंगी। 

तिथि एवं दिन

विषय कोड, प्रथम पाली (सुबह 9:30 – दोपहर 12:45), 

विषय कोड, द्वितीय पाली (दोपहर 2:00 – शाम 5:15)

09.12.2026 (बुधवार)

306 मैथिली, 307 बांग्ला

309 मगही, 324 शिक्षाशास्त्र

10.12.2026 (गुरुवार)

301 हिन्दी

302 अंग्रेजी

11.12.2026 (शुक्रवार)

310 गणित

312 रसायन विज्ञान

14.12.2026 (सोमवार)

313 जीव विज्ञान

311 भौतिक विज्ञान, 318 व्यवसाय अध्ययन

15.12.2026 (मंगलवार)

315 भूगोल

314 इतिहास

16.12.2026 (बुधवार)

303 संस्कृत, 308 अरबी

321 मनोविज्ञान

17.12.2026 (गुरुवार)

317 अर्थशास्त्र

320 गृह विज्ञान

18.12.2026 (शुक्रवार)

316 राजनीति विज्ञान

323 समाजशास्त्र

19.12.2026 (शनिवार)

328 योग एवं शारीरिक शिक्षा

322 कम्प्यूटर विज्ञान, 325 दर्शनशास्त्र

21.12.2026 (सोमवार)

327 संगीत

326 चित्रकला

22.12.2026 (मंगलवार)

304 उर्दू

319 लेखाशास्त्र, 305 भोजपुरी

BBOSE Class 12 Date Sheet 2026: परीक्षा का समय और महत्वपूर्ण नियम

  • दो शिफ्ट: सैद्धांतिक परीक्षाएं प्रतिदिन दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी—पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक।

  • छात्रों को पेपर पढ़ने के लिए मिलेगा अतिरिक्त समय: हर पाली में विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने और समझने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

  • प्रवेश नियम: परीक्षा केंद्र में प्रवेश परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले तक ही मिलेगा—प्रथम पाली के लिए सुबह 9:00 बजे और द्वितीय पाली के लिए दोपहर 1:30 बजे तक। विलंब से आने वाले परीक्षार्थियों को प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।

  • छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे प्रवेश पत्र और अन्य अपडेट के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bboseonline.bihar.gov.in और आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल @officialbseb पर विजिट करते रहें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Nov 25, 2026, 08:16 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News