BPSC RO Admit Card 2026 Link: बिहार शोध पदाधिकारी एडमिट कार्ड bpsc.bihar.gov.in से डाउनलोड करें

BPSC RO Admit Card 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शोध पदाधिकारी (Research Officer-RO) भर्ती परीक्षा 2026 का ई-एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब bpsc.bihar.gov.in या bpsconline.bihar.gov.in पर जाकर अपने Username और Password की मदद से लॉगिन कर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। 

Jul 10, 2026, 08:23 IST
BPSC RO Admit Card 2026
BPSC RO Admit Card 2026

Bihar BPSC RO Admit Card 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने विज्ञापन संख्या 08/2026 के तहत आयोजित होने वाली शोध पदाधिकारी (Research Officer-RO) प्रारंभिक (वस्तुनिष्ठ) प्रतियोगिता परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। आयोग के अनुसार यह परीक्षा 15 जुलाई 2026 को आयोजित होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

यहां क्लिक करें:-BPSC Research Officer Admit Card 2026 Link

कब होगी बीपीएससी शोध पदाधिकारी (RO) परीक्षा 2026?

बीपीएससी शोध पदाधिकारी परीक्षा 15 जुलाई 2026 (बुधवार) को आयोजित की जाएगी। रिसर्च ऑफिसर (RO) प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा एक पाली में सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

बिहार रिसर्च ऑफिसर भर्ती 2026 हाइलाइट्स

  • परीक्षा का नाम: BPSC शोध पदाधिकारी (RO) प्रारंभिक (वस्तुनिष्ठ) प्रतियोगिता परीक्षा 2026

  • विज्ञापन संख्या: 08/2026

  • परीक्षा तिथि: 15 जुलाई 2026

  • एडमिट कार्ड जारी: 9 जुलाई 2026

  • परीक्षा केंद्र विवरण: 12 जुलाई 2026 से डैशबोर्ड पर उपलब्ध

  • आधिकारिक वेबसाइट: bpsc.bihar.gov.in और bpsconline.bihar.gov.in

  • 9 जुलाई से डाउनलोड करें BPSC RO Admit Card 2026

    आयोग ने नोटिस में बताया है कि अभ्यर्थी 9 जुलाई 2026 से BPSC की ऑनलाइन पोर्टल bpsconline.bihar.gov.in पर जाकर अपने Username और Password की सहायता से लॉगिन कर ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को My Account में जाकर संबंधित विज्ञापन के View बटन पर क्लिक करना होगा और फिर View/Download Admit Card विकल्प से प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा। डाउनलोड किए गए एडमिट कार्ड में आवंटित जिले का नाम अंकित रहेगा।

    12 जुलाई से मिलेगी परीक्षा केंद्र की जानकारी

    बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)  के अनुसार परीक्षा केंद्र का कोड और परीक्षा केंद्र का नाम अभ्यर्थियों के डैशबोर्ड पर 12 जुलाई 2026 से उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसलिए उम्मीदवार समय-समय पर अपना डैशबोर्ड चेक करते रहें।

    परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की 2 कॉपी साथ ले जाना होगा

    आयोग ने सभी अभ्यर्थियों को निर्देश दिया है कि वे ई-एडमिट कार्ड की एक अतिरिक्त प्रिंट कॉपी अपने साथ परीक्षा केंद्र पर लेकर जाएं। परीक्षा के दौरान इस अतिरिक्त प्रिंट आउट पर वीक्षक के सामने हस्ताक्षर कर उसे जमा करना अनिवार्य होगा।

    एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय इन बातों का रखें ध्यान

    BPSC ने नोटिस में स्पष्ट किया है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थी यह सुनिश्चित करें कि रोल नंबर और बारकोड स्पष्ट रूप से प्रिंट हुआ हो। यदि बारकोड स्पष्ट नहीं है तो समय रहते दोबारा एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।

    अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर कब पहुंचे?

    आयोग ने उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी है। वहीं, परीक्षा प्रारंभ होने से 1 घंटा पहले तक ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। इसके बाद किसी भी उम्मीदवार को एंट्री नहीं मिलेगी।

    डाक से नहीं भेजा जाएगा एडमिट कार्ड

    BPSC ने साफ किया है कि किसी भी अभ्यर्थी को डाक के माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा। सभी उम्मीदवारों को अपना प्रवेश पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट या ऑनलाइन पोर्टल से ही डाउनलोड करना होगा।

    Vijay Pratap Singh

    Senior Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।