[OUT] BSF HCM Admit Card 2026: बीएसएफ हेड कांस्टेबल परीक्षा एडमिट कार्ड rectt.bsf.gov.in पर जारी, यहां से करें डाउनलोड

BSF HCM Admit Card 2026: बीएसएफ ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर हेड कांस्टेबल की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। बीएसएफ हेड कांस्टेबल की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

Aug 19, 2026, 15:35 IST
BSF HCM Admit Card 2026
BSF HCM Admit Card 2026

BSF HCM Admit Card 2026: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर बीएसएफ हेड कांस्टेबल (मंत्रालय) और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (स्टेनोेग्राफर) की परीक्षा का एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। बीएसएफ इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से बीएसएफ हेड कांस्टेबल (मंत्रालय) और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (स्टेनोेग्राफर) के कुल 1752 रिक्त पदों की भरना चाहता है। बीएसएफ हेड कांस्टेबल की परीक्षा में शामिल होेने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइ़ट पर जाकर अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

BSF ASI Admit Card 2026 डाउनलोड लिंक 

बीएसएफ हेड कांस्टेबल परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। टेक्निल ग्लिच से बचने के लिए अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल्स डिटेल्स पहले से तैयार रखें।  

बीएसएफ हेड कांस्टेबल परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक 

BSF ASI Admit Card 2026 in English

BSF HCM Admit Card 2026 - हाइलाइट्स 

बीएसएफ हेड कांस्टेबल परीक्षा के एडमिट कार्ड के साथ एक वैध आईडी कार्ड एग्जाम सेंटर पर लेकर जाएं। वैध आईडी कार्ड में पैन कार्ड, आधार कार्ड, पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट शामिल है। एडमिट कार्ड पर अगर फोटो साफ नहीं है, तो कलर पासपोर्ट साइज फोटो लेकर जाएं। बाकी जानकारी आप नीचे टेबल से प्राप्त कर सकते हैं।  

विवरण
जानकारी 
भर्ती प्राधिकरण का नाम 
सीमा सुरक्षा बल (BSF)  
पद का नाम 
हेड कांस्टेबल
रिक्त पदों की संख्या  
1752 
परीक्षा का नाम 
 
बीएसएफ हेड कांस्टेबल
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि
19 अगस्त 2026 
एडमिट कार्ड डाउनलोड लॉग इन क्रेडेंशियल्स
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड 
ऑफिशियल वेबसाइट 
rectt.bsf.gov.in

BSF HCM ASI Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

बीएसएफ हेड कांस्टेबल परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले बीएसएफ की ऑफिशियल वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं। 

  • BSF Exam Admit Card Live link, only HC Ministerial & ASI Steno candidate's Admit पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। 

  • एडमिट कार्ड  के साथ एक वैध आईडी कार्ड साथ लेकर जाएं। 

BSF Head Constable (HCM) में क्या-क्या डिटेल्स होती हैं? 

बीएसएफ हेड कांस्टेबल की परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। त्रुटि या गलती पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। आप ये डिटेल्स चेक कर सकते हैं। 

  • उम्मीदवार का नाम 

  • रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर

  • माता-पिता का नाम

  • जन्म तिथि 

  • श्रेणी और लिंग

  • स्कैन की गई फोटो और हस्ताक्षर

  • परीक्षा की तिथि और पाली 

  • रिपोर्टिंग टाइम 

  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता 

  • महत्वपूर्ण निर्देश

Farhan Khan

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates