BSNL JTO Exam 2026 City Intimation Slip: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप जारी, यहां देखें डायरेक्ट लिंक

BSNL JTO Exam 2026 City Intimation Slip: बीएसएनएल ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर परीक्षा की एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप 2026 जारी कर दी है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपनी लॉग इन डिटेल्स का उपयोग करके एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। 

Aug 12, 2026, 12:33 IST
BSNL JTO Exam 2026 City Intimation Slip
BSNL JTO Exam 2026 City Intimation Slip

BSNL JTO Exam 2026 City Intimation Slip: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने वेबसाइट bsnlregistration.ibtexamination.com पर जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर परीक्षा की एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप 2026 जारी कर दी है। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से विज्ञापन संख्या BSNLCO-11/12(11)/2026-RECTT-CO के तहत कुल 100 रिक्त पदों को भरा जाना है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। 

उम्मीदवार एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के बाद अपने परीक्षा के शहर के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और इसके हिसाब से ट्रैवल करने की योजना बना सकते हैं। 

BSNL JTO Exam City Intimation Slip 2026 डाउनलोड लिंक 

बीएसएनएल जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) की एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप 2026 डाउनलोड करने का लिंक bsnlregistration.ibtexamination.com पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड दोनों अलग-अलग होते हैं। एग्जाम सिटी स्लिप में केवल परीक्षा के शहर की जानकारी होती है। 

बीएसएनएल जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर परीक्षा एग्जाम सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड लिंक    

BSNL JTO Exam 2026   

जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर की CBT परीक्षा दिनांक 23 अगस्त 2026 को देश के अलग-अलग निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इन पदों के सलेक्शन में पहले सीबीटी परीक्षा, फिर डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और आखिर में मेडिकल की परीक्षा आयोजित की जाएगी। सलेक्शन सभी चरणों को ध्यान में रखकर किया जाएगा। 

BSNL JTO Exam City Intimation Slip 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

बीएसएनएल जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर सीबीटी परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले बीएसएनएल की ऑफिशियल वेबसाइट bsnlregistration.ibtexamination.com पर जाएं। 

  • Admit Card/Examination Notice देखें।

  • आपको RECRUITMENT OF JUNIOR TELECOM OFFICER (TELECOM) IN BSNL दिख जाएगा। 

  • अब KNOW YOUR EXAM CITY पर क्लिक करें।

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड (डेट ऑफ बर्थ) दर्ज करें। 

  • आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर एग्जाम सिटी स्लिप पर नजर आ जाएगी। 

  •  एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर लें। 

  • BSNL JTO Admit Card 2026कब आएगा? 

    बीएसएनएल जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर की परीक्षा का एडमिट कार्ड परीक्षा से 3 या 4 दिन पहले जारी किया जाएगा और परीक्षा 23 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉग इन क्रेडेंशियल्स डिटेल्स की आवश्यकता होगी। टेक्निकल ग्लिच से बचने के लिए इन डिटेल्स को पहले से अपने पास तैयार रखें।    

    BSNL JTO City Intimation Slip में क्या-क्या डिटेल्स होती हैं? 

    बीएसएनएल जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप में आप इन डिटेल्स को ध्यान से चेक कर सकते हैं।

    • उम्मीदवार का नाम 

    • रोल नंबर / रजिस्ट्रेशन नंबर 

    • पिता का नाम 

    • परीक्षा की तिथि 

    • आवंटित शहर 

    • श्रेणी 

    Farhan Khan

    Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।