(OUT) CA Foundation May 2026 Result: caresults.icai.org पर जारी हुआ सीए फाउंडेशन का स्कोरकार्ड, यहां पाएं Direct Link

ICAI CA फाउंडेशन मई 2026 का रिजल्ट आज 03 जुलाई 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। सभी छात्र अपने CA Foundation 2026 Result के स्कोरकार्ड को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक का इस्तेमाल करें। 

Jul 3, 2026, 12:41 IST

CA Foundation May 2026 Result Declared: चार्टर्ड अकाउंटेंट्स बनने वाले छात्रों के लिए बड़ी खुशखवरी आ गई है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने आज यानी 3 जुलाई 2026 को CA Foundation मई 2026 एग्जाम के रिजल्ट को ऑफिशियल तौर से सभी छात्रों के लिए जारी कर दिया गया है। इन मई 2026 के एग्जाम में शामिल होने वाले सभी छात्र ऑफिशियल वेबसाइट caresults.icai.org या icai.nic.in पर जाकर अपने-अपने  स्कोरकार्ड को ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

इस साल 2026 मई सेशन में CA Foundation एग्जाम का आयोजन 14, 16, 18 और 20 मई 2026 को किया गया था। सभी छात्र रिजल्ट के लिए ICAI ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) टॉपर्स लिस्ट के साथ-साथ पास परसेंटेज भी जारी कर दी है, जिसमें नासिक की साक्षी जैन ने अखिल भारतीय रैंक (AIR) 1 प्राप्त करके रिकॉर्ड बना लिया है। साथ ही, चंद्रपुर के अयान अब्बास अजानी ने AIR 2 और पुणे की राधा उन्मेश मुले ने AIR 3 में अपनी रैंक हासिल की है। 

CA Foundation May 2026 Result की मुख्य हाइलाइट्स 

CA Foundation May 2026 Result से जुड़ी सभी इंपोर्टेंट डिटेल्स जानने के लिए छात्र नीचे दी गई इस टेबल को देखें। छात्रों के लिए इस टेबल में रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए लॉगिन डिटेल्स भी शामिल की गई है। 

इवेंट 
इंपोर्टेंट डिटेल्स 
एग्जाम नेम
CA Foundation मई 2026 परीक्षा
आयोजक संस्था
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI)
एग्जाम डेट्स 
14, 16, 18 और 20 मई 2026
रिजल्ट डेट
3 जुलाई 2026 आज जारी
रिजल्ट चेक करने का मोड
ऑनलाइन 
लॉगिन क्रेडेंशियल
रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर 
ऑफिशियल वेबसाइट

ICAI CA Foundation May 2026 Result डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें

ICAI CA Foundation May 2026 रिजल्ट के स्कोरकार्ड को कैसे डाउनलोड करें? 

एग्जाम में शामिल होने वासे छात्र अपने रिजल्ट के स्कोरकार्ड को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

1. ICAI की ऑफिशियल वेबसाइट caresults.icai.org पर लॉग ऑन करें।

2. होमपेज पर दिए गए ‘CA Foundation May 2026 Result’ वाले लिंक पर क्लिक करें।

3. फिर, स्क्रिन पर मौजूद नए लॉगिन विंडो में रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और स्क्रीन पर मौजूद कैप्चा कोड को फिल करें। 

4. सभी डिटेल्स फिल करने के बाद छात्र फॉर्म को सबमिट करें। 

5. फॉर्म सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रिन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें। 

6. डाउनलोड करते ही इसका एक कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें। 

CA Foundation May 2026 Toppers List: जानें किन-किन छात्रों ने मारी बाजी 

इस साल मई सेशन में शामिल होने वाले छात्रों में से 3 छात्रों ने बेहतरीन मार्क्स के साथ ऑल इंडिया रैंक (AIR) में अपना स्थान हासिल किया है। यहां से जानें वह कौन से 3 छात्र इस लिस्ट में शामिल है। 

  • AIR 1 (टॉपर): नासिक की साक्षी जैन ने 400 में से 371 मार्क्स यानी 92.75% हासिल कर पूरे देश में पहला स्थान प्राप्त किया है।
  • AIR 2: चंद्रपुर के अयानाब्बास अजानी 367 मार्क्स यानी 91.75% के साथ दूसरे स्थान हासिल किया है। 
  • AIR 3: पुणे की राधा उन्मेश मुले ने 365 मार्क्स यानी 91.25% के साथ ऑल इंडिया रैंक में तीसरा स्थान हासिल किया है।

सीए फाउंडेशन के मई 2026 के टॉपर्स पर ऑफिशियल ट्वीट 

सीए फाउंडेशन 2026 के रिजल्ट जारी होते ही, इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने मई 2026 के लिए सीए फाउंडेशन के टॉपर्स की लिस्ट वेबसाइट पर दारी कर दी है। इसी के साथ अखिल भारतीय रैंक (AIR) में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्रों के लिए एक ऑफिशियल ट्वीट भी किया गया है। 

 

छात्रों के लिए जरूरी इंफोर्मेंशन   

ICAI CA Foundation May 2026 के रिजल्ट का स्कोरकार्ड डाउनलोड करते ही छात्र अपना नाम, माता-पिता का नाम, रोल नंबर और सभी सब्जेक्ट्स के मार्क्स को अच्छे से चेक करें। यदि किसी छात्रों को मार्क्स में कोई दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, तो वह ICAI द्वारा मार्क्स वेरिफिकेशन की विंडो ओपन करने के बाद उसमें री-चेकिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकता है। 

ICAI CA Foundation 2026 रिजल्ट के बाद क्या करें? 

सीए फाउंडेशन के एग्जाम पास करने के बाद छात्र सीए बनने के अगले स्टेप यानी CA Intermediate (सीए इंटरमीडिएट) कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए एलिजिबल हो चुकें हैं। 

यहां भी पढ़े: RRB ALP CBT 2 Exam Date 2026 OUT: रेलवे एएलपी सीबीटी 2 एग्जाम डेट जारी, इस दिन आएगा एडमिट कार्ड

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates