CBSE 12th Supplementary Result 2026: सीबीएसई 12वीं कंपार्टमेंट एग्जाम रिजल्ट जारी, डिजिलॉकर से डाउनलोड करें मार्कशीट

CBSE 12th Supplementary Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज सीबीएसई 12वीं के सप्लीमेंट्री एग्जाम 2026 का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी कर दिया है।

Aug 12, 2026, 16:46 IST
CBSE Class 12 Compartment Result 2026
CBSE Class 12 Compartment Result 2026

CBSE Class 12th Compartment Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा 12वीं के Supplementary Exam 2026 में भाग लेने वाले लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है। 12वीं का रिजल्ट आज 12 अगस्त 2026 को छात्रों के लिए जारी कर दिया गया है। CBSE Class 12 के कंपार्टमेंट एग्जाम इस साल 28 जुलाई 2026 को आयोजित किए गए थे। छात्र अपने इन एग्जाम के रिजल्ट को देखने के लिए ऑपिशियल पोर्टल cbse.gov.in और ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in का उपयोग कर सकते हैं। 

CBSE 12th Exam Result 2026 को देखने के लिए छात्र वेबसाइट पर जाकर अपने रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी का उपयोग करके रिजल्ट को ऑनलाइन देख सकेंगे। साथ ही, रिजल्ट जारी होते ही बोर्ड द्वारा छात्रों की डिजिटल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट को ऑनलाइन यानी DigiLocker और UMANG मोबाइल ऐप पर उपलब्ध करा दिया जाएंगा।

CBSE Class 12 Compartment Result 2026: मुख्य डिटेल्स और हाइलाइट्स 

सीबीएसई 12वीं के कंपार्टमेंट एग्जाम का पूरा शेड्यूल जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 
इंपॉर्टेंट डिटेल्स 
संचालक बोर्ड
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)
एग्जाम का नाम
12 के सप्लीमेंट्री एग्जाम 2026
एग्जाम आयोजन की डेट 
28 जुलाई 2026
रिजल्ट एक्सपेक्टेड डेट
जारी
ऑफिशियल वेबसाइट्स
cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in
डिजिटल प्लेटफॉर्म
DigiLocker (digilocker.gov.in), UMANG App
लॉगिन क्रेडेंशियल्स
रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी
न्यूनतम मार्क्स 
प्रत्येक सब्जेक्ट में कम से कम 33% (थ्योरी व प्रैक्टिकल में अलग-अलग)

डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें 

DigiLocker से डिजिटल मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें? 

CBSE द्वारा DigiLocker पर जारी की जाने वाली डिजिटल मार्कशीट आईटी एक्ट के तहत ओरिजिनल हार्ड कॉपी की तरह ही मान्य होती है। छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. डिजिलॉकर की ऑफिशियल वेबसाइट digilocker.gov.in पर विजिट करें या मोबाइल में DigiLocker App को ओपन करें।
  2. अपने आधार-लिंक्ड मोबाइल नंबर और सिक्योरिटी पिन का उपयोग करके अकाउंट में लॉगिन करें।
  3. फिर, 'Education' कैटेगरी में जाकर Central Board of Secondary Education (CBSE) पर क्लिक करें।
  4. 'Class XII Marksheet / Passing Certificate' के ऑप्शन को चुनें।
  5. फिर, अपना रोल नंबर और एग्जाम साल (2026) को फिल करें।
  6. डिटेल्स फिल करने के बाद 'Get Document' पर क्लिक करें। 
  7. क्लिक करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।

छात्र CBSE Board Class 12 Compartment Result 2026 से जुड़ी सभी डिटेल्स के लिए बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। 

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates