CG Police SI Answer Key 2026: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने 12 जुलाई 2026 को सूबेदार, सब-इंस्पेक्टर कैडर एवं प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा आयोजित की। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर प्रोविजनल उत्तर कुंजी पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे। सीजी पुलिस SI आंसर-की इस भर्ती के माध्यम से आयोग कुल 308 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति करेगा।
सीजी पुलिस SI आंसर की 2026-हाइलाइट्स
-
संस्था: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC)
परीक्षा का नाम: सूबेदार, सब-इंस्पेक्टर कैडर एवं प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा
परीक्षा की तिथि: 12 जुलाई 2026
कुल पदों की संख्या: 308 पद
आधिकारिक वेबसाइट: psc.cg.gov.in
उत्तर कुंजी: जुलाई 2026 तीसरा सप्ताह (संभावित)
CG Police SI Answer Key 2026 कब आएगी?
जुलाई 2026 के तीसरे सप्ताह तक सीजी पुलिस SI भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी होने की उम्मीद है। जारी होने के बाद, सभी अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in से अपनी आंसर की पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे। अपने संभावित अंकों की गणना करने के लिए उम्मीदवारों के लिए उत्तर कुंजी डाउनलोड करना बेहद महत्वपूर्ण है।
सीजी पुलिस SI आंसर की 2026 कैसे डाउनलोड करें?
अभ्यर्थी नीचे दिए स्टेप्स की मदद से अपनी उत्तर कुंजी को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले आप psc.cg.gov.in पर जाएं।
-
वेबसाइट के होम पेज पर Model Answer टैब पर क्लिक करें।
-
फिर CG Police SI Answer Key 2026 Link पर क्लिक करें।
-
उत्तर कुंजी पीडीएफ फाइल में आपके कंप्यूटर या फोन की स्क्रीन पर खुल जाएगी।
-
उत्तर कुंजी के माध्यम से अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।
यदि किसी भी उम्मीदवार को उत्तर कुंजी में दिए गए किसी प्रश्न या उत्तर पर कोई आपत्ति है, तो वे प्रति प्रश्न तय शुल्क जमा कर अपना ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं।
आंसर-की से कैसे कैलकुलेट करें अपने संभावित मार्क्स
-
सही उत्तरों के लिए मिलने वाले अंकों को जोड़ें।
-
अगर परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग है, तो गलत उत्तरों के लिए अंक घटाएं।
-
अब कुल अंकों का योग करें, इससे आपको अपना संभावित स्कोर मिल जाएगा।
-
इससे यह पता कर सकेंगे कि क्या आप अगले राउंड के लिए क्वालिफाई कर पाएंगे।
