CLAT 2027 Correction Window: 10 नवंबर रात 11:59 बजे तक खुला रहेगा करेक्शन पोर्टल, जल्दी से कर लें जरूरी बदलाव

CLAT 2027 Application Form: क्लैट 2027 एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म में करेक्शन करने की लास्ट डेट 10 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। छात्र ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर अपने एग्जाम सेंटर, नाम और अन्य डिटेल्स को आसानी से करेक्ट कर सकते हैं। यहां से ऑफिशियल नोटिस के डायरेक्ट लिंक को पाएं।  

Nov 4, 2026, 13:50 IST
CLAT 2027 Application Correction Window Dates out
CLAT 2027 Application Correction Window Dates out

CLAT 2027 Application Correction Dates: देश के टॉप राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों (NLU) में एलएलबी (UG) और एलएलएम (PG) सिलेब्स में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित एग्जाम कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT 2027) के रजिस्ट्रेशन फॉर्म में करेक्शन प्रक्रिया से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण अपडेट्स की डिटेल्स जारी कर दी गई है। कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, जिन छात्रों को अपने फॉर्म में एग्जाम सेंटर या अन्य डिटेल्स में बदलाव करना है, तो वे 10 नवंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक कर सकते हैं।

कंसोर्टियम द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार ये स्पष्ट कर दिया गया है कि निर्धारित टाइम के बाद एग्जाम सेंटर और बाकी किसी भी डिटेल्स में बदलाव करने का मौका नहीं दिया जाएगा। CLAT 2027 Exam में शामिल होने वाले छात्र नोटिफिकेशन को देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in/clat-2027 पर जाकर देख सकते हैं।  

CLAT 2027 Application Correction Notice - यहां क्लिक करें 

CLAT 2027 Application Edit: मुख्य डेट्स और डिटेल्स 

क्लैट एग्जाम में शामिल होने वाले छात्र रजिस्ट्रेशन फॉर्म में करेक्शन करने के लिए उससे जुड़ी सभी डिटेल्स के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं। 

Related Stories

इवेंट 
महत्वपूर्ण डिटेल्स 
आयोजक संस्था
कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs), बेंगलुरु
एग्जाम का नाम
कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT 2027)
रजिस्ट्रेशन में करेक्शन करने की लास्ट डेट 
10 नवंबर 2026 (रात 11:59 बजे तक)
किन डिटेल्स में हो सकता है सुधार
परीक्षा शहर प्राथमिकताएं, नाम, जन्मतिथि, प्रोग्राम (UG/PG), आरक्षण पात्रता
ऑफिशियल वेबसाइट / पोर्टल
कंसोर्टियम की वेबसाइट - consortiumofnlus.ac.in/clat-2027
हेल्पलाइन नंबर और ईमेल
080-47162020 / clat@consortiumofnlus.ac.in

CLAT 2027 Form Correction Direct Link: यहां क्लिक करें

Test Location की प्राथमिकताएं बदलने के स्टेप

छात्र अपने रजिस्ट्रेशन में एग्जाम शहर की प्राथमिकताओं को अपडेट करना चाहते हैं, तो वे नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें। 

  1. CLAT 2027 की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपने अकाउंट में लॉगिन करें।
  2. डैशबोर्ड पर दिए गए 'Edit Application' बटन पर क्लिक करें।
  3. फिर, इसके बाद 'Preferences' टैब पर जाएं।
  4. अपनी आवश्यकता के अनुसार एग्जाम सेंटर की प्राथमिकताओं की जांच करें और उन्हें अपडेट करें। 
  5. फिर, नेक्स्ट बटन दबाकर 'Reservation' टैब पर जाएं, नीचे स्क्रॉल करें।
  6. 'Submit Form' बटन पर क्लिक करके अपने बदलाव सुरक्षित कर लें। 

नाम, जन्मतिथि और अन्य डिटेल्स में करेक्शन की प्रक्रिया

छात्र CLAT 2027 Exam के रजिस्ट्रेशन फॉर्म में एग्जाम सेंटर के अलावा फॉर्म में कुछ अन्य महत्वपूर्ण डिटेल्स को भी रिवाइज्ड कर सकते हैं। इसके लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले CLAT अकाउंट में लॉगिन करके 'Print Application' बटन पर क्लिक करें।
  • अपने सभी फिल किए गए डिटेल्स को ध्यान से जांचें कि क्या वे सटीक हैं। 
  • यदि कोई करेक्शन आवश्यक है, तो 'Edit Application' बटन पर क्लिक करें। 
  • फिर, आवश्यक बदलाव करने के बाद पूरे रजिस्ट्रेशन फॉर्म को दोबारा ध्यान से चेक कर लें। 
  • लास्ट में 'Submit Form' पर क्लिक करके पूरी प्रक्रिया को पूरा कर लें। 

यहां भी पढ़े: Chhath Puja School Holiday 2026: कितने दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल?

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।