Bihar NEET UG Round 3 Rank Card 2026 जारी, bceceboard.bihar.gov.in से ऐसे करें Download

Last Updated: Oct 9, 2026, 14:35 IST

Bihar NEET UG Round 3 Rank Card 2026: BCECEB ने नीट यूजी राउंड 3 का रैंक कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है; मेडिकल व डेंटल कोर्स में एडमिशन के इच्छुक छात्र तुरंत bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर अपनी रैंक चेक करें और चॉइस फिलिंग पूरी करें।

Bihar NEET Round 3 Rank Card 2026
Bihar NEET Round 3 Rank Card 2026

BCECEB Bihar NEET UG Round 3 Rank Card 2026: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (BCECEB) ने बिहार नीट यूजी काउंसलिंग 2026 (UGMAC 2026) के Round 3 का रैंक कार्ड ऑफिशियल रूप से वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने बिहार के सरकारी और प्राइवेट मेडिकल/डेंटल कॉलेजों में MBBS, BDS और BAMS/BHMS/BUMS सिलेब्स में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, वे अब पोर्टल bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर अपने रैंक कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

राउंड स्टेप की काउंसलिंग उन छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, जो पिछले राउंड में सीट अलॉटमेंट कराने से चूक गए थे। साथ ही, जो छात्र जिन्होंने बेहतर कॉलेज ऑप्शन के लिए अपग्रेडेशन के ऑप्शन को चुना था। BCECEB ने राउंड 3 के लिए अपनी पसंद भरने, संपादित करने और लॉक करने की लास्ट डेट 9 अक्टूबर, 2026 को रात 11:59 बजे तक निर्धारित की है। 

Bihar NEET UG Round 3 Counseling 2026: महत्वपूर्ण डेट्स 

छात्रों को काउंसलिंग प्रक्रिया को पूरा करने के लिए नीचे दी गई इस टेबल के माध्यम से डेट्स और डिटेल्स के बारे में जानें। 

इवेंट

डेट 

राइंड 3 की सीट मैट्रिक्स

30 सितंबर, 2026

पहले और दूसरे राउंड से इस्तीफा/वापसी

1 से 2 अक्टूबर, 2026

तीसरे राउंड का रजिस्ट्रेशन  और रजिस्ट्रेशन-सह-ऑप्शन भरना

3 से 6 अक्टूबर, 2026

तीसरे राउंड के लिए सहमति और भुगतान

3 से 6 अक्टूबर, 2026

राउंड 3 का रैंक कार्ड

8 अक्टूबर, 2026

ऑप्शन भरना, संपादन करना और लास्ट डेट को लॉक करना

9 अक्टूबर 2026, रात 11:59 बजे तक

तीसरे राउंड के फाइनल सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट 

14 अक्टूबर, 2026

Bihar NEET Round 3 Rank Card 2026: Direct LINK

Choice Filling & Seat Allotment Steps

Bihar NEET UG Round 3 के रैंक कार्ड को डाउनलोड करने के बाद छात्रों को अपनी चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया को पूरा करना होगा। छात्र यहां से देखें आसान स्टेप्स: 

  • वरीयता क्रम (Preference Order): अपने पसंदीदा कॉलेजों और सिलेब्स को सेलेक्ट करके उनकी पिछले साल की कट-ऑफ और उपलब्ध वेकेंट सीटों के आधार पर सही क्रम में करें।
  • चॉइस लॉक करना अनिवार्य: निर्धारित तिथि और समय से पहले अपने द्वारा चुने गए विकल्पों को लॉक (Lock) करना न भूलें। यदि आप समय पर विकल्प लॉक नहीं करते हैं, तो सिस्टम अंतिम सेव किए गए विकल्पों को स्वचालित रूप से लॉक कर देगा।

Bihar NEET UG Round 3 Rank Card 2026 कैसे डाउनलोड करें? 

  1. बीसीईसीईबी की ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर विजिट करें।
  2. UGMAC 2026 सेक्शन पर जाएं। 
  3. UGMAC 2026 राउंड 3 रैंक कार्ड के लिए लिंक पर क्लिक करें। 
  4. आवश्यक यूजीमैक आईडी और जन्मतिथि को फिल करें।
  5. लॉगिन डिटेल्स को जमा करें। 
  6. बिहार NEET UG राउंड 3 की रैंक कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  7. रैंक कार्ड पर दी गई जानकारी की जांच करें।
  8. भविष्य में संदर्भ के लिए रैंक कार्ड की एक प्रति डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

काउंसिलिंग के लिए इंपॉर्टेंट डॉक्यूमेंट्स 

रिपोर्टिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सेंटर पर निम्नलिखित प्रमाणपत्रों की ओरिजिनल कॉपियों की ओरिजनल कॉपियों और सेल्फ-अटेस्टेड फोटोकॉपी साथ ले जाएं:

  • नीट यूजी 2026 एडमिट कार्ड और स्कोर कार्ड
  • UGMAC 2026 रैंक कार्ड और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म (Part-A and Part-B)
  • कक्षा 10वीं और 12वीं के अंकपत्र और पासिंग सर्टिफिकेट
  • जाति प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र 
  • पासपोर्ट आकार की फोटोग्राफ (जो नीट फॉर्म में अपलोड की गई थी)
  • आधार कार्ड या अन्य वैध फोटो पहचान पत्र

यहां भी पढ़ें: CBSE Board Class 12 Special Exam Schedule 2026: स्पेशल एग्जाम की डेट शीट जारी, देखें शेड्यूल और एडमिट कार्ड अपडेट

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Oct 9, 2026, 14:35 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News