UKSSSC Group C Exam 2026 Postponed: उत्तराखंड ग्रुप सी परीक्षा स्थगित, यहां देखें ऑफिशियल नोटिस

Last Updated: Nov 4, 2026, 14:53 IST

UKSSSC Group C Exam 2026 Postponed: यूकेएसएसएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर उत्तराखंड ग्रुप-सी की परीक्षा स्थगित का नोटिस 2026 जारी कर दिया है, जो 15 नवंबर 2026 को आयोजित की जानी थी। कैंडिडेट्स नीचे लेख में दिए गए लिंक से नोटिस की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। 

UKSSSC Group C Exam 2026 Postponed
UKSSSC Group C Exam 2026 Postponed

UKSSSC Group C Exam 2026 Postponed: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने दिनांक 04 नवंबर 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट  sssc.uk.gov.in पर ग्रुप-सी उत्तराखंड जूनियर असिस्टेंट, कंप्यूटर ऑपरेटर और रजिस्ट्रार क्लर्क की लिखित परीक्षा स्थगित का नोटिस 2026 जारी कर दिया है, जो 15 नवंबर 2026 को राज्य के अलग-अलग निर्धारित एग्जाम सेंटर पर आयोजित होनी थी। आयोग इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से विज्ञापन संख्या 80/UKSSSC/2026 के तहत कुल 553 रिक्त पदों को भरना चाहता है। इन पदों के सलेक्शन में लिखित परीक्षा (ऑब्जेक्टिव टाइप), स्किल टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट (जहां लागू हो), डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल की परीक्षा शामिल है। 

UKSSSC Group C Exam 2026- हाइलाइट्स 

उत्तराखंड जूनियर असिस्टेंट, कंप्यूटर ऑपरेटर और रजिस्ट्रार क्लर्क की भर्ती का नोटिफिकेशन 31 अगस्त 2026 को जारी किया गया था। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 08 सितंबर 2026 से 07 अक्टूबर 2026 के बीच स्वीकार किए गए थे। बाकी डिटेल्स नीचे टेबल में दी गई है। 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC)

पद का नाम 

उत्तराखंड जूनियर असिस्टेंट, कंप्यूटर ऑपरेटर और रजिस्ट्रार क्लर्क सहित अन्य पद 

विज्ञापन संख्या 

80/UKSSSC/2026

रिक्तियां 

553

चयन के चरण 

लिखित परीक्षा (ऑब्जेक्टिव टाइप), स्किल टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट (जहां लागू हो), डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल

परीक्षा तिथि स्थगित 

15 नवंबर 2026

ऑफिशियल वेबसाइट 

sssc.uk.gov.in

UKSSSC Group C Exam 2026 Postponed Notice डाउनलोड लिंक 

उत्तराखंड जूनियर असिस्टेंट, कंप्यूटर ऑपरेटर और रजिस्ट्रार क्लर्क परीक्षा स्थगित का नोटिस आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक से भी नोटिस की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। 

उत्तराखंड इंटर लेवल परीक्षा स्थगित नोटिस 2026 डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

UKSSSC Group C Exam 2026 Postponed Notice डाउनलोड  कैसे करें? 

उत्तराखंड जूनियर असिस्टेंट, कंप्यूटर ऑपरेटर और रजिस्ट्रार क्लर्क परीक्षा स्थगित का नोटिस डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले यूकेएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं।

  • होम पेज पर What’s New सेक्शन देखें। 

  • UKSSSC Inter Level Exam Postpone Notice 2026 पर क्लिक करें। 

  • नोटिस की PDF कंप्यूटर स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी। 

  • नोटिस डाउनलोड कर लें। 


Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Nov 4, 2026, 14:53 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News