CAT 2026: कैट एग्जाम 2026 के एडमिट कार्ड जारी होने की डेट हुई पोस्टपोन, नई डेट क्या हैं?

Last Updated: Nov 4, 2026, 14:58 IST

cat admit card: कैट 2026 एग्जाम के एडमिट कार्ड अब 6 नवंबर से 29 नवंबर तक ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in से डाउनलोड किए जा सकेंगे। 29 नवंबर को होने वाले इस एग्जाम के लिए सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।यहां से ऑफिशियल नोटिस को देखें। 

CAT Admit Card 2026
CAT Admit Card 2026

CAT 2026 Admit Card: देश के टॉप प्रबंधन संस्थानों (IIMs) में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाले देश के सबसे बड़े एमबीए एंट्रेंस एग्जाम CAT 2026 को लेकर एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। आईआईएम ने अभी यानी 4 नवंबर 2026 एक नई अपडेट्स जारी की है, जिसमें रजिस्टर्ड छात्रों के एडमिट कार्ड जारी करने की डेट को पोस्टपोन कर दिया है। 

छात्र अपने कैट यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर 6 नवंबर से 29 नवंबर 2026 के बीच अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकेंगे। एग्जाम का आयोजन पहले से निर्धारित शेड्यूल के अनुसार 29 नवंबर 2026 (रविवार) को ही तीन शिफ्ट्स में आयोजित किया जाएगा।

CAT 2026 इंपॉर्टेंट डेट्स और मुख्य विवरण 

CAT 2026 एग्जाम के एडमिट कार्ड से जुड़ी नई ऑफिशियल अपडेट्स के बारे में जानने के लिए यहां नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं। 

इवेंट 

डिटेल्स 

आयोजक संस्थान

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIMs)

एग्जाम का नाम

कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2026)

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की डेट 

06 नवंबर 2026 से 29 नवंबर 2026 तक

मॉक टेस्ट (Mock Test) उपलब्ध होने की डेट

06 नवंबर 2026 से

एग्जाम डेट 

29 नवंबर 2026 (रविवार)

एग्जाम मोड और शिफ्ट्स

कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT), तीन शिफ्ट्स में

वेबसाइट

iimcat.ac.in

CAT 2026 Admit Card Update Notice - यहां क्लिक करें

एग्जाम की सुरक्षा व्यवस्था और कड़े इंतजाम 

CAT एग्जाम 2026 को पूरी तरह से निष्पक्ष, पारदर्शी और कदाचार मुक्त बनाने के लिए इस साल IIMs द्वारा विशेष सुरक्षा उपाय लागू किए गए हैं:

  • फेस मैचिंग (Face Matching): एग्जाम सेंटर पर एडमिशन के समय छात्रों की डिजिटल पहचान वेरिफिकेशन करने के लिए आधुनिक फेस मैचिंग तकनीक का उपयोग किया जाएगा।
  • मोबाइल जैमर (Mobile Jammers): किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक नकल या अनुचित साधनों को रोकने के लिए चुनिंदा एग्जाम सेंटर पर मोबाइल जैमर तैनात किए जा रहे हैं।

मॉक टेस्ट (Mock Test) और एग्जाम पैटर्न से परिचय

छात्र को ऑनलाइन एग्जाम के इंटरफेस, नेविगेशन और क्वश्न पेपर के प्रारूप से अच्छी तरह परिचित कराने के लिए IIMs द्वारा 06 नवंबर 2026 से ऑफिशियल वेबसाइट पर एक ऑफिशियल मॉक टेस्ट लिंक एक्टिवेट किया जाएगा। छात्र इस टेस्ट के जरिए एग्जाम के माहौल का अनुभव कर सकते हैं। 

कैट 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की आसान प्रक्रिया 

छात्र cat admit card 2026 को डाउनलोड करने के लिए आसान स्टेप्स को यहां से देखें। 

  1. छात्र ऑफिशियल लिंक iimcat.ac.in पर विजिट करें। 
  2. होमपेज पर दिए गए कैंडिडेट लॉगिन सेक्शन में अपना CAT Application User ID और Password को फिल करें।
  3. डैशबोर्ड पर उपलब्ध 'Admit Card' के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  4. स्क्रीन पर प्रदर्शित अपने हॉल टिकट को चेक करें। 
  5. फिर, इसका कलर्ड प्रिंटआउट डाउनलोड कर लें।

यहां भी पढ़े: Bihar NEET UG Special Stray Vacancy Round 2026: मेडिकल-डेंटल कॉलेजों में एजमिशन का आखिरी मौका, जानें रजिस्ट्रेशन, च्वाइस फिलिंग और शेड्यूल की पूरी डिटेल

CLAT 2027  Correction Window: 10 नवंबर रात 11:59 बजे तक खुला रहेगा करेक्शन पोर्टल, जल्दी से कर लें जरूरी बदलाव

Chhath Puja School Holiday 2026: कितने दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल?

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 4, 2026, 14:48 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News