CSIR NET 2026 Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने दिनांक 16 अगस्त 2026 को सीएसआईआर नेट परीक्षा की उत्तर कुंजी 2026 जारी कर दी है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। सीएसआईआर नेट की परीक्षा 17 जुलाई और 18 जुलाई को आयोजित की गई थी। 17 जुलाई 2026 पहली शिफ्ट में सुबह 9.00 बजे से दोहर 12.00 बजे तक लाइफ साइंस और मैथमेटिकल साइंस की परीक्षा और दूसरी शिफ्ट में दोपहर 3.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक फिजिकल साइंस की परीक्षा हुई थी। 18 जुलाई 2026 को सिंगल शिफ्ट में सुबह 9.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक केमिकल साइंस, एटमॉस्फेरिक, ओशन एंड प्लेनेटरी साइंसेज की परीक्षा हुई थी।
अब इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके यूजीसी नेट की उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।
CSIR NET Answer Key 2026 डाउनलोड लिंक
सीएसआईआर नेट उत्तर कुंजी डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल के जरिए भी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। टेक्निकल ग्लिच से बचने के लिए अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल्स डिटेल्स पहले से तैयार रखें।
|
सीएसआईआर नेट उत्तर कुंजी 2026 डाउनलोड लिंक PDF
|
CSIR NET 2026 Answer Key - हाइलाइट्स
एनटीए ने फिलहाल सीएसआईआर नेट की प्रोविजनल आंसर-की 2026 जारी की है। आंसर-की पर दर्ज की गई आपत्तियों को जांचने के बाद बोर्ड द्वारा बाद में फाइनल आंसर-की की जाएगी। बाकी हाइलाइट्स के लिए आप नीचे टेबल देख सकते हैं।
|
विवरण
|
जानकारी
|
|
परीक्षा का नाम
|
सीएसआईआर नेट जून 2026
|
|
भर्ती प्राधिकरण का नाम
|
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)
|
|
सीएसआईआर नेट परीक्षा तिथि
|
17 जुलाई 2026 से 18 जुलाई 2026 के बीच आयोजित
|
|
आंसर-की जारी होने की तिथि
|
16 अगस्त 2026
|
|
आंसर-की डाउनलोड लॉग इन क्रेडेंशियल्स
|
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड
|
|
ऑफिशियल वेबसाइट
|
csirnet.nta.nic.in
|
CSIR NET Answer Key 2026 डाउनलोड कैसे करें?
सीएसआईआर नेट जून सेशन की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए सिंंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर जाएं और Latest News सेक्शन पर क्लिक करें।
CSIR NET 2026 Answer Key लिंक पर क्लिक करें।
रजिस्ट्रेश नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
आपको कंप्यूटर स्क्रीन पर आंसर-की नजर आ जाएगी।
आंसर-की की PDF डाउनलोड कर लें।
अब अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगाएं।
CSIR NET 2026 Answer Key डाउनलोड करने के बाद क्या करें?
सीएसआईआर नेट की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। अगर किसी उम्मीदवार को आंसर-की से संबंधित कोई आपत्ति है, तो वह अपनी आपत्ति निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रति प्रश्न शुल्क के साथ जमा करा सकता है। ऑनलाइन आपत्ति जमा करने के लिए प्रासंगिक दस्तावेज भी अटैच करना होगा। इसके बिना ऑनलाइन आपत्ति जमा नहीं की जाएगी।
CSIR NET Answer Key 2026 में क्या-क्या डिटेल्स होती हैं?
सीएसआईआर नेट की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को इन डिटेल्स को ध्यान से देखने की सलाह दी जाती है।
-
परीक्षा का नाम
-
वर्ष
-
परीक्षा की तिथि
-
शिफ्ट की जानकारी
-
विषय का नाम और कोड
-
क्वेश्चन आईडी
-
ऑप्शन आईडी
-
करेक्ट ऑप्शन आईडी
-
उम्मीदवार का रिस्पॉन्स
CSIR NET 2026 Answer Key - ऑनलाइन आपत्ति कब तक जमा कर सकते हैं?
अगर किसी उम्मीदवार को सीएसआईआर नेट की उत्तर कुंजी से संबंधित कोई आपत्ति है, तो वह अपनी आपत्ति 16 अगस्त से 18 अगस्त 2026, रात 11.00 बजे तक जमा कर सकते हैं। इसके लिए प्रति प्रश्न 200 रुपये शुल्क के रुप में जमा कर सकते हैं।
