CBSE CTET Admit Card 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही सीटेट दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी ctet.nic.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। परीक्षा 12 और 13 दिसंबर को देश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
CTET एडमिट कार्ड 2026 हाइलाइट्स
उम्मीदवार नीचे दी तालिका में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) से संबंधित सभी महत्वपूर्ण हाइलाइट्स देख सकते हैं।
Related Stories
-
परीक्षा का नाम: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET)
संस्करण: 22वां संस्करण
परीक्षा बोर्ड का नाम: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)
सत्र: दिसंबर 2026
सिटी इंटिमेशन स्लिप: 27 नवंबर 2026
परीक्षा तिथि: 12 और 13 दिसंबर 2026
पेपर: पेपर 1 और पेपर 2
लॉगिन क्रेडेंशियल: एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड
आधिकारिक वेबसाइट: ctet.nic.in
सीटेट का एडमिट कार्ड 2026 कब आएगा?
CBSE के नियमानुसार, CTET का एडमिट कार्ड परीक्षा शुरू होने से 2 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाता है। जबकि परीक्षा 12 और 13 दिसंबर को है, इसलिए एडमिट कार्ड 10 या 11 दिसंबर 2026 को जारी होने की पूरी उम्मीद है। एक बार जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपनी रजिस्ट्रेशन और पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर अपना हॉल टिकट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे।
CBSE CTET 2026 Admit Card Kaise Download Kare?
परीक्षार्थी CBSE CTET 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
-
सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in ओपन करें।
-
होमपेज पर ऊपर की ओर चल रहे LATEST NEWS वार में या नीचे की ओर स्क्रॉल करने पर Candidate Activity सेक्शन में "Download Admit Card CTET 2026" के लिंक पर क्लिक करें।
-
अब एक नया पेज खुलेगा, जहां मांगी गई जानकारी के साथ स्क्रीन पर दिख रहा Security Pin (Captcha) को सही से भरें।
-
सभी जानकारी सही भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
-
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा। इसमें अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और समय ध्यान से चेक करें और PDF डाउनलोड करके इसका एक प्रिंटआउट निकाल लें।
