MP Police Constable Admit Card 2026: 9 दिसंबर को होने वाली परीक्षा का एडमिट कार्ड कब आएगा? देखें ये अपडेट
MP Police Constable Admit Card 2026: एमपी पुलिस कांस्टेबल (GD) भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक MPESB की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी जिसने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपनी लॉगिन डिटेल्स की मदद से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। एमपी कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 9 दिसंबर को किया जाएगा।
MP Police Constable Admit Card 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) द्वारा 9 दिसंबर को आयोजित की जाने वाली 7,500 कांस्टेबल (GD) पदों की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक पोर्टल पर जारी किए जाएंगे। एक बार जारी होने के बाद, अभ्यर्थी जिसने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। हॉल टिकट ऑनलाइन डाउनलोड करना होगा। MPESB किसी भी अभ्यर्थी का हॉल टिकट डाक से नहीं भेजेगा।
एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 कब आएगा?
एमपी पुलिस कांस्टेबल (GD) भर्ती परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड 2 दिसंबर से 5 दिसंबर 2026 के बीच आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जारी किए जाने की संभावना है। अभ्यर्थी जो इस परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड/जन्मतिथि के साथ अन्य मांगी गई जानकारी भर कर हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं।
MPESB Police Constable Exam Date 2026: कब होगी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026?
MPESB ने एमपी पुलिस कांस्टेबल (GD) भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एक नई तिथि की घोषणा की है। पहले यह परीक्षा 19 नवंबर 2026 से शुरू होनी थी, लेकिन अब इसे स्थगित कर दिया गया है और इसकी नई तारीख 9 दिसंबर 2026 कर दी गई है।
MP Police Constable Exam Shift Timings: कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की शिफ्ट और टाइमिंग क्या हैं?
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 दो शिफ्टों में होगी:
-
पहली शिफ्ट: परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक (रिपोर्टिंग टाइम: सुबह 8 से 9 बजे)
-
दूसरी शिफ्ट: परीक्षा दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक (रिपोर्टिंग टाइम: दोपहर 1 से 2 बजे)
esb.mp.gov.in admit card: कहां और कैसे डाउनलोड करें कांस्टेबल एडमिट कार्ड?
एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए परीक्षार्थी नीचे दिए आसान स्टेप्स को फॉलो करें।
-
सबसे पहले आप esb.mp.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर लेटेस्ट नोटिफिकेशन सेक्शन में Admit card- Police Constable (G.D.) Recruitment Test - 2026 लिंक पर क्लिक करें।
-
अब मांगी गई जानकारी को सही से भरें और सर्च पर क्लिक करें।
-
आपका हॉल टिकट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
-
इसमें अपनी जानकारी चेक करें और परीक्षा में प्रवेश के लिए इसका प्रिंट लें।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.