संविधान पर हस्ताक्षर करने वाला पहला व्यक्ति कौन था, जानें
भारतीय संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है, जो कि 2 साल 11 महीने और 18 दिनों में बनकर तैयार हुआ था। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि संविधान पर सबसे पहले किसने साइन किये थे, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
भारतीय संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है, जो कि 2 साल 11 महीने और 18 दिनों में बनकर तैयार हुआ था। संविधान की मूल कॉपी पर कई प्रमुख व्यक्तियों के साइन हुए हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारतीय संविधान पर सबसे पहले किस व्यक्ति के साइन हुए थे, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
संविधान पर हस्ताक्षर करने वाला पहला व्यक्ति कौन था
भारतीय संविधान की ऑरिजनल कॉपी पर हस्ताक्षर करने वाले पहले व्यक्ति पंडित जवाहरलाल नेहरूथे। 24 जनवरी 1950 को संविधान सभा की अंतिम बैठक के दौरान उन्होंने सबसे पहले संविधान की हाथों से लिखि कॉपी पर अपने हस्ताक्षर किए थे।
किसे करने थे सबसे पहले हस्ताक्षर
प्रोटोकॉल के अनुसार संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद को सबसे पहले हस्ताक्षर करने थे, लेकिन उस दिन वह किसी कारण से सभा रूम में थोड़ा देरी से पहुंचे थे। तब तक देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने सबसे ऊपर हस्ताक्षर कर दिए थे। बाद में डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने उनके नाम के ठीक ऊपर बचे हुए स्थान पर अपने हस्ताक्षर किए, इसलिए क्रम में डॉ. राजेंद्र प्रसाद का नाम सबसे ऊपर दिखाई देता है, लेकिन chronologically सबसे पहले हस्ताक्षर करने वाले व्यक्ति पंडित जवाहरलाल नेहरू ही थे।
सबसे आखिर में किसके साइन थे
संविधान की मूल कॉपी पर सबसे आखिर में हस्ताक्षर करने वाले व्यक्ति संविधान सभा के सदस्य फिरोज गांधीथे।
संविधान की कॉपी पर कुल कितने सदस्यों के हस्ताक्षर थे
24 जनवरी 1950 को संविधान सभा के कुल 284 सदस्यों ने साइन किये थे, जिनमें 15 महिला सदस्य भी शामिल थीं। संविधान की तीन मूल कॉपियों पर साइन हुए थे, जिनमें अंग्रेजी व हिंदी की हाथों से लिखी व मुद्रित कॉपी थी।
हस्ताक्षर वाले दिन ऐसा हुआ था
जिस दिन संविधान सभा के सदस्यों ने संविधान पर हस्ताक्षर किए, उस दिन दिल्ली में तेज बारिश हो रही थी। संविधान सभा के सदस्यों ने इसे आजाद भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक शुभ संकेत माना था। इसी ऐतिहासिक बैठक में डॉ. राजेंद्र प्रसाद को भारत का प्रथम राष्ट्रपति चुना गया और 'जन गण मन' को राष्ट्रगान और 'वंदे मातरम' को राष्ट्रगीत के रूप में आधिकारिक मान्यता दी गई।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.