ऑस्ट्रेलिया की जिस यूनिवर्सिटी से पढ़े हैं अखिलेश यादव वहां कैसे मिलता है एडमिशन, फीस जानकर चौंक जाएंगे आप

Last Updated: Nov 25, 2026, 14:03 IST

Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav education: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ऑस्ट्रेलिया की टॉप यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी से एनवायरनमेंटल इंजीनियरिंग में मास्टर्स की पढ़ाई की है। इस विश्वस्तरीय संस्थान में एडमिशन के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया के साथ IELTS/TOEFL के स्कोर भी जरूरी है। यहां से इंटरनेशन पढ़ाई करने और वहां रहने के खर्चो और फीस के बारे में जानें। 

Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav Education Studied in Sydney University Australia
Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav Education Studied in Sydney University Australia

Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav Education Studied in Sydney University Australia: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 1990 के दशक के अंत में यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी (The University of Sydney), ऑस्ट्रेलिया से एनवायरनमेंटल इंजीनियरिंग में मास्टर्स की डिग्री हासिल की थी। आज जब लाखों भारतीय छात्र विदेश में हायर एजुकेशन का सपना देखते हैं, तो यह जानना बेहद दिलचस्प और जरूरी भी हो जाता है कि दुनिया के टॉप यूनिवर्सिटीज और कॉलेजो में गिनी जाने वाली यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी में एडमिशन कैसे मिलता है? साथ ही, वहां पढ़ने की फीस कितनी होती है? 

यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी की फीस डिटेल्स 

इंटरनेशनल छात्रों के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी की ट्यूशन फीस और सिडनी जैसे महंगे शहर में रहने का खर्च काफी चौंकाने वाला हो सकता है। इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस जैसे पोस्ट-ग्रेजुएशन कोर्सेज की साल की ट्यूशन फीस ही AUD 57,900 से AUD 63,400 (2026 एंट्री) और AUD 60,800 से AUD 64,800 (2027 एंट्री) के बीच डिसाइड की गई है, जो भारतीय मुद्रा में हर साल लगभग 38 लाख से 43 लाख रुपये तक पहुंच सकती है। इसी के साथ छात्रों के रहने-खाने और वीजा खर्च को जोड़कर भी कुल बजट और भी बढ़ जाता है।

यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी में एडमिशन कैसे मिलता है? 

यदि कोई भारतीय छात्र University of Sydney से ग्रेजुएशन या पोस्टग्रेजुएशन करने की सोच रहा है या करना चाहता है, तो उसे निर्धारित शैक्षणिक और लैग्वेज मानदंड को पूरा करना होते हैं। इन एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया क बारे में यहां से जानें: 

  • शैक्षणिक एलिजिबिलिटी: अंडरग्रेजुएट (UG) कोर्सेज के लिए 12वीं पास होना जरूरी होता है, जबकि मास्टर्स/पोस्टग्रेजुएट (PG) कोर्सेज के लिए संबंधित सब्जेक्ट या समकक्ष क्षेत्र में बैचलर डिग्री (अक्सर न्यूनतम निर्धारित प्रतिशत या GPA के साथ) जरूरी होती है। कुछ विशेष कोर्सेज के लिए Work Experience के साथ-साथ पोर्टफोलियो/इंटरव्यू भी जरूरी होता है। 

  • English Proficiency: इंटरनेशनल छात्रों को IELTS, TOEFL या विश्वविद्यालय द्वारा स्वीकृत अन्य अंग्रेजी एग्जाम का स्कोर प्रस्तुत करना होता है। उदाहरण के लिए, कई कोर्सेज में सामान्यत IELTS में कम से कम 6.5 ओवरऑल स्कोर भी मांगा जाता है, हालांकि कुछ कोर्सेज की शर्तें अलग-अलग हो सकती हैं।

  • रजिस्ट्रेशन के जरूरी डॉक्यूमेंट: पिछले शैक्षणिक रिकॉर्ड व ट्रांसक्रिप्ट्स, पासपोर्ट की कॉपि, अंग्रेजी टेस्ट स्कोर, CV/रेज्यूमे, स्टेटमेंट ऑफ पर्पज/मोटिवेशन और कोर्स के अनुसार अन्य इंपॉर्टेंट डॉक्यूमेंट्स को भी तैयार रखना चाहिए। 

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और ऑफर लेटर: छात्र विश्वविद्यालय के ऑफिशियल पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, जिसमें AUD 150 के आसपास रजिस्ट्रेशन फीस ही लागू होती है। सेलेक्शन होने पर विश्वविद्यालय से ऑफर लेटर जारी किया जाता है, जिसके बाद पहली सेमेस्टर फीस/डिपॉजिट व OSHC (Overseas Student Health Cover) की प्रक्रिया को पूरी करके eCoE प्राप्त होता है। साथ ही, स्टूडेंट वीजा के लिए भी पहले  रजिस्ट्रेशन किया जाता है। 

University of Sydney Admission & Fees: फीस और खर्च: क्यों चौंकाती है ऑस्ट्रेलिया की पढ़ाई? Kitni mehengi hoti hai international study

ऑस्ट्रेलिया में हायर एजुकेशन की फीस केवल ट्यूशन फीस तक सीमित नहीं रहती है, बल्कि इसमें कई प्रकार के अतिरिक्त मद भी जुड़ते हैं:

  • सालाना ट्यूशन फीस: 2026 और 2027 एंट्री के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी के अलग-अलग कोर्सेज जैसे इंजीनियरिंग व कंप्यूटर साइंस, बिजनेस, साइंस, आर्ट्स आदि की सालाना ट्यूशन फीस आमतौर पर AUD 48,000 से AUD 65,000 से अधिक की कैटेगरी में रहती है। साथ ही, कुछ मेडिकल/डेंटिस्ट्री कोर्सेज इससे भी अधिक हो सकते हैं। छात्रों को सलाह दी जाती हैं कि वे एडमिशन से पहले सभी कोर्सेज की फीस को एक बार ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर जरूर चेक करें। 

  • रहने और खाने का खर्च: सिडनी में आवास (Accommodation), भोजन, स्थानीय परिवहन, इंटरनेट व दैनिक खर्च का बजट भी काफी इंपॉर्टेंट होता है। ऑस्ट्रेलियाई आव्रजन मानकों के अंदर 12 महीने के लिए छात्र के लिविंग कॉस्ट का ऑफिशियल आधार AUD 29,710 निर्धारित है।

  • वीजा व अन्य लागतें: स्टूडेंट वीजा रजिस्ट्रेशन फीस, स्वास्थ्य बीमा (OSHC), हवाई यात्रा और आकस्मिक खर्च मिलाकर पूरे कोर्स का कुल बजट कई मामलों में 70 लाख रुपये से 1 करोड़ रुपये या उससे अधिक तक जा सकता है।

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 25, 2026, 14:03 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News