CTET September Correction Form 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) आज सीटीईटी करेक्शन विंडो बंद करने जा रहा है। जिन उम्मीदवारों ने एप्लिकेशन फॉर्म जमा कराए थे, वे अपने फॉर्म में एडिट कर सकते हैं। सीबीएसई ने फॉर्म में करेक्शन 7 सितंबर से शुरू किए थे। जिसकी अंतिम तिथि आज 10 सितंबर को समाप्त होने जा रही है।
उम्मीदवार सीटीईटी की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर विजिट कर फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। सीबीएसई की ओर से सीटीईटी परीक्षा के 22वें संस्करण की संशोधित तिथि की ऑफिशियल घोषणा अभी तक नहीं की गई है।
CBSE CTET September Form 2026 Correction Link: करेक्शन लिंक
जो उम्मीदवार अपने पहले से जमा किए गए सीटीईटी आवेदन पत्र में संशोधन करना चाहते हैं, वे यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक का उपयोग करके बदलाव कर सकते हैं। आपको आवेदन पत्र भरते समय जेनरेट किए गए क्रेडेंशियल्स के माध्यम से लॉगिन करना होगा।
|
सीबीएसई सीटीईटी करेक्शन फॉर्म 2026
|
CBSE CTET Form 2026: हाइलाइट्स
उम्मीदवार सीबीईएसई सीटीईटी फॉर्म 2026 में करेक्शन की अंतिम तिथि आज 10 सितंबर को समाप्त हो रही है।
|
संचालन निकाय
|
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)
|
|
परीक्षा का नाम
|
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET)
|
|
पंजीकरण तिथियां
|
11 मई से 10 जून 2026 तक
|
|
पंजीकरण तिथियों का पुनः खुलना
|
25 अगस्त 2026
|
|
आवेदन करने की अंतिम तिथि
|
01 सितंबर 2026
|
|
आवेदन सुधार विंडो
|
7 से 10 सितंबर 2026
|
|
एप्लिकेशन मोड
|
ऑनलाइन
|
|
पत्रों की संख्या
|
दो
|
|
परीक्षा मोड
|
ऑफलाइन
|
|
ऑफिशियल वेबसाइट
|
ctet.nic.in
|
CTET September Form 2026: ऑनलाइन फॉर्म में सुधार कैसे करें?
सीटीईटी आवेदन फॉर्म 2026 को संपादित करने के लिए, उम्मीदवार यहां दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
-
आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर, पर जाएं और लॉगिन करें।
सीटीईटी सितंबर 2026 सुधार विंडो (अंतिम तिथि 10.09.2026)" पर क्लिक करें।
अब, लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
लॉग इन करने के लिए आपको अपना आवेदन नंबर, पासवर्ड और सुरक्षा कोड दर्ज करना होगा।
सुधार करने का कोई और मौका नहीं दिया जाएगा।
संशोधन करने के बाद फॉर्म जमा करें।
CTET September Form Correction Window 2026: करेक्शन फॉर्म कौन भर सकता है?
जिन उम्मीदवारों ने 25 अगस्त से 1 सितंबर तक फॉर्म जमा कराए हैं। वे सीबीएसई सीटीईटी करेक्शन फॉर्म में एडिट कर सकते हैं। यह सुविधा उन उम्मीदवारों के लिए भी है, जिन्होंने 11 मई से 10 जून, 2026 तक की पिछले आवेदन तिथि के समय आवेदन जमा कराए थे।
ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, 10 सितंबर के बाद किसी भी प्रकार का करेक्शन स्वीकार नहीं किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के तहत सीटीईटी आवेदन प्रक्रिया को 25 अगस्त से 1 सितंबर तक फिर से ओपन किया गया था।
CTET Certificate 2026: सीबीएसई सीटीईटी सर्टिफिकेट की वैधता
सभी उम्मीदवारों के लिए सीटीईटी प्रमाणपत्र जीवन भर वैध रहेगा। यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए पात्रता परीक्षा है जो देश भर के केंद्रीय सरकारी स्कूलों और कई राज्य-संचालित संस्थानों में शिक्षक बनने की इच्छा रखते हैं।
