Delhi Police Constable Admit Card 2026: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल PST एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डाउनलोड लिंक

Delhi Police Constable Admit Card 2026: दिल्ली पुलिस ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर 08 अगस्त 2026 को फिजिकल टेस्ट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। इसके लिए कुल 66,076 उम्मीदवारों को सलेक्ट किया गया है। PST परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Aug 9, 2026, 11:17 IST
Delhi Police Constable Admit Card 2026
Delhi Police Constable Admit Card 2026

Delhi Police Constable Admit Card 2026: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा पास करने वाले के लिए एक खुशखबरी है। अब इन उम्मीदवारों के लिए दिल्ली पुलिस ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर 08 अगस्त 2026 को शारीरिक सहनशक्ति और मापन परीक्षण (PE&MT) यानी फिजिकल टेस्ट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। इसके लिए कुल 66,076 उम्मीदवारों को सलेक्ट किया गया है। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल PST परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके एडमिट डाउनलोड कर सकत हैं। 

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसकी एक कॉपी और आधार कार्ड साथ लेकर जाएं। आधार कार्ड के अलावा आप पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड और पासपोर्ट भी ले जा सकते हैं। अगर एडमिट कार्ड में फोटो साफ नहीं है, तो दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो भी लेकर जाएं।  

Delhi Police Constable Physical Kab Hoga? 

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल का फिजिकल टेस्ट 19 अगस्त से 01 सितंबर के बीच निर्धारित जगह पर आयोजित किया जाएगा। इस टेस्ट के लिए 43,481 पुरुषों और 22,235 महिलाओं को सलेक्ट किया गया है। अगर वे फिेजिकल टेस्ट में पास हो जाते हैं, तो इन्हें मेडिकल और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इसके लिए ऑफिशियल डेट भी जारी की जाएगी। 

Delhi Police Constable Admit Card 2026 Download Link

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल PST परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ नीचे टेबल में भी दिया गया है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसमें दी गई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और समय पर परीक्षा केंद्र पहुंच जाएं। फिजिकल डेट मिस हो जाने के बाद दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल PST परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक 

Delhi Police Constable Physical Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल शारीरिक सहनशक्ति और मापन परीक्षण (PE&MT) एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले दिल्ली पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट delhi police.gov.in पर जाएं। होमपेज पर उपलब्ध Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें।  

  • “Admit Card for the Physical Endurance Measurement Test and Document Verification for Constable Executive 2025” पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर नजर आ जाएगा। 

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। 

  • एडमिट कार्ड में दी गई डिटेल्स को चेक करें। 

  • Delhi Police Constable Admit Card 2026 में क्या-क्या डिटेल्स होती हैं? 

    आप दिल्ली पुलिस कांस्टेबल PST परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसमें ये डिटेल्स चेक कर सकते हैं। 

    • उम्मीदवार का पूरा नाम 

    • रोल नंबर और पंजीकरण संख्या 

    • माता-पिता का नाम 

    • जन्म तिथि 

    • श्रेणी/वर्ग 

    • उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर 

    • परीक्षा या शारीरिक परीक्षण की तिथि 

    • रिपोटिंग और शिफ्ट का समय 

    • केंद्र का नाम और पूरा पता 

    • केंद्र कोड 

    • पत्राचार का पता और मोबाइल नंबर 

    • महत्वपूर्ण निर्देश 

    Farhan Khan

    Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।