Delhi Police PET Admit Card 2026 Out: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल PE&MT एडमिट कार्ड जारी, यहां पाएं Direct Link

Delhi Police Executive Constable PET 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) और दिल्ली पुलिस भर्ती सेल ने दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल (एग्जीक्यूटिव) पुरुष और महिला पोस्ट के लिए आयोजित होने वाले Physical Endurance & Measurement Test (PE&MT) एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों के एडमिट कार्ड को ऑफिशियल वेबसाइट ssccr.gov.in पर जारी।

Sep 10, 2026, 13:54 IST

Delhi Police Physical Admit Card 2026 Direct Link: SSC द्वारा छात्रों को ये जानकारी दी गई है कि एडमिट कार्ड केवल लिखित एग्जाम में पास होने वाले छात्रों का ही जारी किया जाएगा। यह PE और MT Exam 18 सितंबर 2026 से शुरू होकर 5 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किए जा रहे है। साथ ही, आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिन छात्रों के शारीरिक एग्जाम पहले पोस्टपोन हो गए थे, उनके लिए अब नया और फ्रेश ई-एडमिट कार्ड पोर्टल पर उपलब्ध करा दिया गया है।

Delhi Police PET/PST 2026 एग्जाम की डिटेल्स

लिखित एग्जाम में पास होने के बाद छात्र Delhi Police PET/PST 2026 Exam का हिस्सा बनने से पहले नीचे दी गई इस टेबल के माधयम से सभी डेट्स और अन्य डिटेल्स के बारे में जानें। 

इवेंट 
डिटेल्स 
आयोजक संस्था
दिल्ली पुलिस एवं कर्मचारी चयन आयोग (SSC)
पोस्ट का नाम
कॉन्स्टेबल (एग्जीक्यूटिव) पुरुष एवं महिला
एग्जाम का नाम
Physical Endurance & Measurement Test (PE&MT) और DV
एडमिट कार्ड जारी या नहीं 
जारी (Active)
PE&MT आयोजन डेट्स 
18 सितंबर से 5 अक्टूबर 2026
कॉन्स्टेबल (एग्जीक्यूटिव) एग्जाम डेट्स 
18 सितंबर से 26 सितंबर 2026
जरूरी क्रेडेंशियल्स
रजिस्ट्रेशन नंबर / रोल नंबर और जन्म तिथि / पासवर्ड

Delhi Police Executive Constable PET Admit Card 2026 

दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल एग्जीक्यूटिव PE और MT एग्जाम का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल पीईटी एडमिट कार्ड 2026 का Direct Link 

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की शारीरिक सहनशक्ति एग्जाम (पीईटी) के जिन छात्रों के एग्जाम पोस्टपोन कर दिया गया था, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट से अपना नया ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल पीईटी एडमिट कार्ड 2026 - यहां क्लिक करें 

Delhi Police PET Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स

  1. दिल्ली पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट delhipolice.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर Recruitment टैब पर क्लिक करें।
  3. Admit Card for PE&MT of Delhi Police Constable (Executive) Exam 2026 लिंक को चुनें। 
  4. अपना Registration Number / Roll Number और Date of Birth फिल करें।
  5. स्क्रीन पर प्रदर्शित एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और इसका साफ प्रिंटआउट निकाल लें।

एग्जाम सेंटर पर साथ ले जाने वाले आवश्यक डॉक्यूमेंट्स 

  • डाउनलोड किया गया Delhi Police PET Admit Card 2026 का क्लियर प्रिंटआउट।
  • मूल फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर ID, पासपोर्ट या पैन कार्ड)।
  • पुरुष अभ्यर्थियों के लिए LMV ड्राइविंग लाइसेंस ।
  • हाल की पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो और मूल शैक्षणिक व श्रेणी प्रमाण पत्र (DV हेतु)।
Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।