School Holiday: दिल्ली में येलो अलर्ट, यूपी-झारखंड में स्कूल बंद, देखें अपने जिले की छुट्टी

 Delhi Rain Yellow Alert 2026: दिल्ली में येलो अलर्ट समेत यूपी, झारखंड और उत्तराखंड के कई जिलों में रेड अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन 26 सितंबर (शनिवार) को स्कूलों की छुट्टी का ऐलान कर दिया है। लखनऊ, अयोध्या, कौशाम्बी और रांची में जहां 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे, वहीं रांची में आदेश न मानने वाले संस्थानों पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। जानिए क्या आपके यहां भी स्कूल की छुट्टी रहेगी?

Sep 26, 2026, 12:23 IST
School Holiday Update 26 September 2026 heavy rain school closure in delhi, uttar pradesh, uttarakhand and jharkhand
School Holiday Update 26 September 2026 heavy rain school closure in delhi, uttar pradesh, uttarakhand and jharkhand

Delhi School Holiday Update 26 September: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के दिल्ली-एनसीआर (NCR) क्षेत्रों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर के लिए दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, दिन भर कम से लेकर सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे और तेज हवाओं के साथ-साथ हल्की से मध्यम लेवल की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है।

बारिश और मौसम विभाग के येलो अलर्ट की खबर आते ही पेरेंट्स और सभी छात्रों के बीच यह सवाल उठने लगा है कि ‘क्या 26 सितंबर को दिल्ली के स्कूल बंद रहेंगे?’ आइए जानते हैं मौसम का पूरा अनुमान, दिल्ली शिक्षा निदेशालय (DoE) और स्कूल छुट्टियों से जुड़े सभी नियम क्या है। 

26 September: Delhi Weather & School Status Overview 

दिल्ली में 26 सितंबर को येलो अलर्ट देखते हुए छात्र और पेरेंट्स सभी जानकारी के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

Related Stories

महत्वपूर्ण डिटेल्स
स्थिति और ऑफिशियल अपडेट
मौसम अलर्ट प्रकार
येलो अलर्ट - IMD द्वारा
अनुमानित गतिविधि
हल्की से मध्यम बारिश, बिजली कड़कना और 30-40 km/h की रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद 
चौथा शनिवार 
जिन स्कूलों में चौथे शनिवार की छुट्टी होती है, वे नियमित रूप से बंद रहेंगे
क्या मौसम के कारण स्कूल बंद का आदेश है?
नहीं, दिल्ली सरकार या शिक्षा विभाग ने बारिश के कारण ऑफिशियल छुट्टी घोषित नहीं की है।
तापमान अनुमान
अधिकतम: 32°C - 34°C
ऑफिशियल वेबसाइट 

क्या मौसम के चलते कल बंद रहेंगे दिल्ली के स्कूल? 

1. कोई सार्वभौमिक छुट्टी का आदेश नहीं:

दिल्ली शिक्षा निदेशालय या दिल्ली सरकार की ओर से बारिश के कारण 26 सितंबर को सभी स्कूलों को बंद करने का कोई आपातकालीन या विशेष आदेश जारी नहीं किया गया है।

2. चौथे शनिवार का नियम:

26 सितंबर को महीने का चौथा शनिवार पड़ रहा है। दिल्ली के ज्यादातर प्राइवेट और कुछ सरकारी स्कूलों में दूसरे और चौथे शनिवार को पहले से ही नियमित छुट्टी रहती है।

3. सामान्य कार्य दिवस वाले स्कूल:

जिन स्कूलों में चौथे शनिवार को छुट्टियां नहीं होती हैं, वे सामान्य टाइम टेबल के अनुसार खुले होंगे। यदि दिल्ली के येलो अलर्ट को देखते हुए स26 सितंबर 2026 को किसी स्कूल द्वारा छुट्टी जारी की जाती है, तो वह नोटिस को देखें। 

UP School Holiday: लखनऊ, अयोध्या और कौशाम्बी में 12वीं तक छुट्टी

यूपी के अलग-अलग हिस्सों में मूसलाधार बारिश और रेड और ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। लखनऊ के जिलाधिकारी ने 26 सितंबर को कक्षा 12 तक के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में शिक्षण कार्य स्थगित रखने के निर्देश दिए हैं। 

वही, अयोध्या और कौशाम्बी मे भी भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए इन दोनों जिलों में भी कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल पूरी तरह बंद रहेंगे। इसके अलावा प्रयागराज, मिर्जापुर, बांदा, चित्रकूट और कानपुर देहात आद‍ि जिलों में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में छुट्टी घोषित की गई है।

Weather Alert 2026: नैनीताल और पिथौरागढ़ में अलर्ट

उत्तराखंड के पर्वतीय और मैदानी इलाकों में भी बारिश का असर काफी ज्यादा हो रहा है। नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारियों ने आज यानी 26 सितंबर को सभी स्कूलों के साथ-साथ आंगनबाड़ी सेंटर्स को भी बंद करने का आदेश दे दिया है।

IMD 'येलो अलर्ट' का क्या मतलब है?

क्या आप जानते हैं मौसम विभाग यानी IMD मुख्य रूप से चार रंगों में अलर्ट जारी करता है। यह रंग ग्रीन, येलो, ऑरेंज और रेड होते है। 

  • येलो अलर्ट: इसका अर्थ होता है Be Aware। यह लोगो को एक तरह से चेतावनी देता है कि मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। साथ ही, हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के कारण यातायात में मामूली बाधा या जलभराव हो सकता है।
  • स्कूल बंदी का प्रावधान: आमतौर पर स्कूलों में आपातकालीन छुट्टी केवल ऑरेंज या रेड अलर्ट के अंदर ही स्थानीय प्रशासन द्वारा दी जाती है। येलो अलर्ट के अंदर स्कूल सामान्य रूप से काम करते हैं।

मौसम के कारण स्कूलों में होने वाली छुट्टी की लेटेस्ट अपडेट के लिए यहा बनें रहें। 

यहां भी पढ़ें: कक्षा 9वीं गणित सिलेब्स से नहीं हटा कोई भी टॉपिक! AI दौर के लिए सिलेबस में जुड़े Algorithms, देखें अपडेट

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।