CBSE Practical Exam Schedule 2026-27 जारी, जानें कब से शुरू होंगे एग्जाम?

Last Updated: Nov 6, 2026, 13:04 IST

CBSE Class 10th 12th Practical Exam 2027: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक सेशन 2026-27 के लिए विंटर-बाउंड स्कूलों की 10वीं और 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम का शेड्यूल जारी कर दिया गया है, जो 9 नवंबर से 19 दिसंबर 2026 तक आयोजित किए जाएंगे।  

CBSE Board Exam 2027 Practical Dates Out
CBSE Board Exam 2027 Practical Dates Out

CBSE Board Exam 2027 Practical Dates Out: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आने वाले बोर्ड एग्जाम 2027 को लेकर अपनी प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में सीबीएसई ने देश के विंटर-बाउंड (Winter-Bound) स्कूलों यानी उन क्षेत्रों के स्कूलों के लिए 10वीं और 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम, प्रोजेक्ट और इंटरनल असेसमेंट (Internal Assessments) का ऑफिशियल शेड्यूल आज जारी कर दिया है।

सर्दियों के मौसम में पहाड़ी या अत्यधिक ठंड वाले इलाकों में शैक्षणिक सेशन के प्रभावित होने के कारण इन स्कूलों में एग्जाम समय से पहले आयोजित किए जाते है। बोर्ड द्वारा जारी नए सर्कुलर के अनुसार, विंटर-बाउंड स्कूलों में प्रैक्टिकल एग्जाम 9 नवंबर से 19 दिसंबर 2026 के बीच समाप्त कराए जाएंगे। आइए जानते हैं इस शेड्यूल से जुड़ी पूरी और डिटेल्ड जानकारी क्या है।

CBSE Practical Exam 2027: मुख्य डेट्स की टेबल 

सीबीएसई के ऑफिशियल सर्कुलर के अनुसार, विंटर-बाउंड और सामान्य सेशन के स्कूलों के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम का एक्सपेक्टेड शेड्यूल कुछ इस प्रकार है:

कैटेगरी 

प्रैक्टिकल एग्जाम / इंटरनल असेसमेंट की डेट्स 

विंटर-बाउंड स्कूल

9 नवंबर 2026 से 19 दिसंबर 2026 तक

नियमित सेशन के स्कूल 

1 जनवरी 2027 से 13 फरवरी 2027 तक (संभावित)

लागू होने वाली क्लासेस 

कक्षा 10वीं एवं 12वीं (Class 10 & 12)

ऑफिशियल वेबसाइट

cbse.gov.in 

CBSE Practical Exam Schedule 2026-27, Notice - यहां क्लिक करें

विंटर-बाउंड स्कूलों के लिए सीबीएसई के विशेष निर्देश 

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि विंटर-बाउंड क्षेत्रों के स्कूलों को निर्धारित समय सीमा के भीतर ही सभी प्रायोगिक कार्य और इंटरनल असेसमेंट पूरे करने होंगे। इसके साथ ही निम्नलिखित नियमों का पालन करना जरूरी किया गया है:

  • एक्सटर्नल एग्जामिनर और ऑब्जर्वर: यदि किसी स्कूल को अभी तक एक्सटरनल एग्जाम (External Examiners) या निरीक्षकों की नियुक्ति की जानकारी नहीं मिली है, तो उन्हें तुरंत अपने संबंधित सीबीएसई क्षेत्रीय कार्यालय (Regional Office) से संपर्क करना होगा।
  • ग्रुप फोटोग्राफ अपलोड करना जरूरी: पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सीबीएसई ने इस बार एक नया नियम लागू किया है। स्कूलों को बोर्ड द्वारा प्रदान किए गए विशेष ऐप लिंक के माध्यम से प्रत्येक बैच के छात्रों की परीक्षा के दौरान की एक सामूहिक तस्वीर (Group Photograph) अपलोड करनी होगी।
  • समय पर अंकों की अपलोडिंग: प्रायोगिक परीक्षाएं समाप्त होने के बाद स्कूलों को निर्धारित पोर्टल पर समय पर मार्क्स अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि मुख्य थ्योरी परीक्षा के परिणामों में कोई देरी न हो।

रेगुसर सेशन के स्कूलों के लिए क्या है अपडेट?

जो स्कूल विंटर-बाउंड कैटेगरी में नहीं आते हैं यानी सामान्य नियमित सेशन के स्कूल, उनके प्रैक्टिकल एग्जाम और इंटरनल असेसमेंट सामान्य परंपरा के अनुसार 1 जनवरी 2027 से शुरू होने की उम्मीद की जा रही है। इन सामान्य स्कूलों के लिए सीबीएसई द्वारा जल्द ही एक अलग और डिटेल्स गाइडलाइन्स वाला सर्कुलर भी जारी किया जाएगा।

यहां भी पढ़े: dhanteras 2026 bank holiday: क्या धनतेरस पर बंद रहेंगे बैंक? देखें RBI List 

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 6, 2026, 13:04 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News