DSSSB Vacancy 2026: 10वीं पास सफाई कर्मचारी और चौकीदार के पदों पर भर्ती, 13 अक्टूबर से करें आवेदन

DSSSB Vacancy 2026: डीएसएसएसबी ने स्वीपर और चौकीदार भर्ती 2026 की अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार रिक्त पद, आयु सीम और सैलरी सहित डिटेल्स आगे लेख में देख सकते हैं। 

Oct 10, 2026, 11:01 IST
DSSSB Vacancy 2026: 10वीं पास सफाई कर्मचारी और चौकीदार के पदों पर भर्ती, 13 अक्टूबर से करें आवेदन
DSSSB Vacancy 2026: 10वीं पास सफाई कर्मचारी और चौकीदार के पदों पर भर्ती, 13 अक्टूबर से करें आवेदन

DSSSB Vacancy 2026: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने 9 अक्टूबर 2026 को स्वीपर और चौकीदार भर्ती 2026 की अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य दिल्ली के जिला एवं सत्र न्यायालयों में ग्रुप सी के 25 पदों को भरना है। दोनों पदों के लिए आयु सीमा 1 जून 2026 तक 18 से 27 वर्ष है, जिसमें श्रेणी के अनुसार छूट दी जाएगी। अधिसूचना के अनुसार, डीएसएसबी की ओर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 अक्टूबर 2026 को (दोपहर 12:00 बजे) से शुरू होगी और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 11 नवंबर 2026 को (रात 11:00) बजे तक रहेगी। 

DSSSB weeper and Safai Karamchari Vacancy 2026: अधिसूचना 

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSB) द्वारा स्वीपर और चौकीदार भर्ती परीक्षा राज्य स्तरीय भर्ती परीक्षा है, जो प्रत्येक वर्ष विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाती है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने जिला एवं सत्र न्यायालय, दिल्ली की ओर से स्वीपर और सफाई कर्मचारी और चौकीदार पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या 05/2026 जारी किया है। जिसमें कुल 25 रिक्तियों की घोषणा की गई है।

डीएसएसबी अधिसूचना 2026 

DSSSB Vacancy 2026: हाइलाइट्स 

उम्मीदवारों को डीएसएसएसबी ऑनलाइन आवेदन रजिस्ट्रेशन के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन जमा करना होगा। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए टेबल में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सहित जरूरी डिटेल्स देख सकते हैं। 

संगठन
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB)
विभाग
जिला एवं सत्र न्यायालय, दिल्ली
पद का नाम
स्वीपर और चौकीदार
विज्ञापन संख्या
05/2026
विज्ञापन तिथि
9 अक्टूबर 2026
कुल रिक्तियां
25
स्वीपर/सफाई कर्मचारी की रिक्तियां
10 रिक्तियां
चौकीदार की रिक्तियां
15 रिक्तियां
समूह
समूह सी
न्यूनतम योग्यता
मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन या समकक्ष योग्यता
आयु सीमा
18 से 27 वर्ष
एप्लिकेशन मोड
ऑनलाइन
आवेदन शुरू होने की तिथि
13 अक्टूबर 2026 दोपहर 12:00 बजे
आवेदन करने की अंतिम तिथि
11 नवंबर 2026, रात 11:00 बजे तक
आवेदन शुल्क
₹100
चयन प्रक्रिया
वस्तुनिष्ठ/बहुविकल्पीय परीक्षा के बाद साक्षात्कार होगा।

DSSSB Vacancy 2026: रिक्त पद 

डीएसएसएसबी ने सफाई कर्मचारी और चौकीदार के पदों के लिए 25 अस्थायी रिक्तियों की घोषणा की है। जिनमें से 10 रिक्तियां सफाई कर्मचारी के लिए और 15 पद चौकीदार के लिए जारी किए गए हैं।

पोस्ट नाम
पोस्ट कोड
जनरल
अन्य पिछड़ा वर्ग
अनुसूचित जाति
अनुसूचित जनजाति
कुल
EWS
सफाईकर्मी
46/26
5
2
1
1
10
1
चौकीदार
47/26
7
4
2
1
15
1
कुल
12
6
3
2
25
2

DSSSB Vacancy 2026: आयु सीमा 

सफाई कर्मचारी और चौकीदार दोनों के लिए निर्धारित आयु सीमा 18 से 27 वर्ष है। आयु की गणना 1 जून 2026 तक की जाएगी।

आयु सीमा
विवरण
न्यूनतम आयु
18 वर्ष
अधिकतम आयु
27 वर्ष
आयु गणना तिथि
1 जून 2026
उम्मीदवार का जन्म इससे पहले नहीं होना चाहिए।
2 जून 1999
उम्मीदवार का जन्म इसके बाद नहीं होना चाहिए।
1 जून 2008

DSSSB Vacancy 2026: वेतन

सफाई कर्मचारी और चौकीदार दोनों पदों के लिए भर्ती नियमों में निर्धारित वेतनमान 5,200 रुपये से 20,200 रुपये तक है, जिसमें 2,000 रुपये का ग्रेड पे शामिल है। ये दोनों पद ग्रुप सी के अंतर्गत आते हैं।

पद का नाम
वेतनमान
ग्रेड पे
सफाईकर्मी
5,200 रुपये – 20,200 रुपये
2,000 रुपये
चौकीदार
5,200 रुपये – 20,200 रुपये
2,000 रुपये

DSSSB Vacancy 2026: रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स 

आवेदन जमा करने से पहले उम्मीदवारों को डीएसएसएसबी ऑनलाइन आवेदन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। एक से अधिक पंजीकरण कराने पर उम्मीदवारी रद्द हो सकती है और डीएसएसएसबी परीक्षाओं में बैठने से रोका जा सकता है।

डीएसएसएसबी पंजीकरण 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज और विवरण

  • वैध और सक्रिय ईमेल आईडी

  • वैध और सक्रिय मोबाइल नंबर

  • कक्षा 10वीं का विवरण

  • वैध फोटो पहचान पत्र

  • पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट, यदि पहचान प्रमाण के रूप में उपयोग किया जाता है

  • आधार नंबर, यदि पहचान प्रमाण के रूप में उपयोग किया जाता है

  • हाल ही की स्पष्ट रंगीन तस्वीर

  • स्कैन किए गए हस्ताक्षर




Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates