UPSC NDA 2 Result 2026: यूपीएससी एनडीए रिजल्ट जारी, यहां से डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट PDF

Last Updated: Oct 10, 2026, 10:43 IST

UPSC NDA 2 Result 2026: यूपीएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को एनडीए की लिखित परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इस एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSC NDA 2 Result 2026
UPSC NDA 2 Result 2026

NDA 2 Result 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) और नवल एकेडमी (NA)(2) की लिखित परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इसका एग्जाम 13 सितंबर 2026 को आयोजित किया गया था। यूपीएससी इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 394 रिक्त पदों को भरा जाना है। इन पदों के चयन में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू शामिल है। यूपीएससी एनडीए की लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट की मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं।    

UPSC NDA 2 Result 2026 डाउनलोड लिंक

यूपीएससी एनडीए की लिखित परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए लिंक से भी रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। 

यूपीएससी एनडीए लिखित परीक्षा रिजल्ट डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें

 

NDA Result 2026 (OUT) 

NDA 2 Result 2026 Date - हाइलाइट्स 

यूपीएससी नेशनल डिफेंस एकेडमी और नवल एकेडमी परीक्षा के माध्यम से आर्मी के 208, नेवी के 42, एयरफोर्स के 120 और नवल एकेडमी के 24 रिक्त पदों को भरा जाना है। फिलहाल यूपीएससी एनडीए 2 लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया है। रिजल्ट की PDF में कैंडिडेट्स के रोल नंबर दिए गए हैं। 


विवरण 

जानकारी

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) 

पद का नाम 

आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और नवल एकेडमी

रिक्त पदों की संख्या

394

चयन के चरण 

लिखित परीक्षा और इंटरव्यू 

लिखित परीक्षा की तिथि 

13 सितंबर 2026 

रिजल्ट जारी होने की तिथि 

09 अक्टूबर 2026 

ऑफिशियल वेबसाइट 

upsc.gov.in 

NDA 2 Result 2026 Out डाउनलोड कैसे करें?

यूपीएससी एनडीए 2 लिखित परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और Written Result सेक्शन देखें। 

  • Examination Written Results पर क्लिक करें।

  • National Defence Academy and Naval Academy Examination (II), 2026 पर क्लिक करें। 

  • PDF लिस्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी। 

  • PDF लिस्ट डाउनलोड कर लें। 

  • Ctrl+F का उपयोग करके अपना नाम और रोल नंबर डालकर सर्च करें। 

UPSC NDA 2 Result 2026 रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद क्या करें?

यूपीएससी एनडीए 2 परीक्षा की लिखित परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार PDF में Ctrl+F का उपयोग करके अपना नाम और रोल नंबर चेक करें। लिखित परीक्षा में चयनित होने वाले उम्मीदवार को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू के लिए शेड्यूल यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

NDA 2 Result 2026 Selection Process   

यूपीएससी एनडीए 2 भर्ती की चयन प्रकिया में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू शामिल है। लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को अब इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगी। इंटरव्यू के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर अलग से शेड्यूल जारी किया जाएगी। लिखित परीक्षा में चयनित होने वाले कैंडिडेट्स को यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहने की सलाह दी जाती है।       

UPSC NDA 2 Result 2026 में क्य-क्या डिटेल्स दी गई है?

UPSC नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) और नवल एकेडमी (NA)(2) की लिखित परीक्षा के रिजल्ट में निम्नलिखित डिटेल्स दी गई है। इन डिटेल्स को अभ्यर्थी को ध्यान से देखना चाहिए। 

  • उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर 

  • परीक्षा का नाम 

  • सब्जेक्ट वाइज मार्क्स 

  • कुल अंक 

  • SSB इंटरव्यू क्वालीफाइंग स्टेट्स 

  • जरूरी दिशानिर्देश  

NDA 2 Result 2026 कब-कब हुआ जारी? 

यूपीएससी एनडीए 2 की लिखित परीक्षा का रिजल्ट आखिर कब-कब जारी हुआ। उम्मीदवार इसके लिए नीचे दी गई टेबल को ध्यान से देख सकते हैं। 


साल

रिजल्ट जारी होने की तिथि 

2025

1 अक्टूबर

2024

20 सितंबर

2023

26 सितंबर

2022

19 सितंबर

 

UPSC NDA 2 Result 2026 चेक करने के लिए क्या-क्या लॉग इन क्रेडेंशियल्स चाहिए? 

यूपीएससी एनडीए का रिजल्ट चेक करने के लिए कुछ भी लॉग इन क्रेडेंशियल्स नहीं चाहिए। उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है और वहां दिए गए डाउनलोड लिंक से मेरिट PDF लिस्ट डाउनलोड कर लेनी है।  

UPSC NDA 2 Cut Off 2026 

यूपीएससी एनडीए की कट-ऑफ जल्द ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की जाएगी। कट-ऑफ लिस्ट सलेक्शन के अगले प्रोसेस अर्हता प्राप्त करने के लिए आवश्यक न्यूनतम अंकों को दर्शाती है। फिलहाल लेख में अनुमानित कट-ऑफ लिस्ट अपडेट कर दी जाएगी। अनुमानित कट-ऑफ लिस्ट प्रश्न पत्र के डिफिकल्टी लेवल, परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या और ओवरऑल प्रदर्शन के आधार पर तैयार की गई है। उम्मीदवारों को याद रखना चाहिए कि अनुमानित कट-ऑफ लिस्ट को फाइनल सलेक्शन नहीं माना जाना चाहिए।   

UPSC NDA 2 स्कोरकार्ड और मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें?

यूपीएससी एनडीए 2 का स्कोरकार्ड और मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि परिणाम जारी होने के कुछ दिनों बाद आयोग UPSC Marksheet Portal पर स्कोरकार्ड डाउनलोड लिंक एक्टिव करता है।    

  • सबसे पहले यूपीएससी के मार्कशीट पोर्टल पर जाएं। 

  • रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन आईडी और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें। 

  • मार्कशीट या स्कोरकार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा। 

  • मार्कशीट डाउनलोड कर लें।

NDA 2 Result 2026 वैकेंसी डिटेल्स

यूपीएससी एनडीए में वैकेंसी की डिटेल्स के लिए उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल को ध्यान से चेक व देख सकते हैं।  


एकेडमी 

ब्रांच 

पुरुष रिक्तियां 

महिला रिक्तियां 

कुल रिक्तियां 

नेशनल डिफेंस एकेडमी

आर्मी 

198

10

208

नेवी (एग्जीक्यूटिव ब्रांच)

37

5

42

एयरफोर्स - फ्लाइंग

90

2

92

एयरफोर्स ग्राउंड ड्यूटी (टेक)

16

2

18

एयरफोर्स - ग्राउंड ड्यूटी (नॉन-टेक)

8

2

10

इंडियन नेवल एकेडमी (INA)

10+2 कैडर एंट्री स्कीम (एग्जीक्यूटिव)

21

3

24

कुल 

370

24

394

UPSC NDA 2 Result 2026  - SSB कॉन्टेक्ट डिटेल्स 

उम्मीदवार नीचे दिए गए नंबर के जरिए कुछ भी पूछ या जान सकते हैं। 

सर्विस 

नंबर 

आर्मी एज फर्स्ट चॉइस 

011-26175473; joinindianarmy.nic.in

नेवी/नवल एकेडमी एज फर्स्ट चॉइस 

011-23010097; officer-navy@nic.in; joinindiannavy.gov.in

एयरफोर्स एज फर्स्ट चॉइस 

011-23010231, Extensions 7645, 7646 or 7610; careerindianairforce.cdac.in

यूपीएससी उम्मीदवार हेल्प डेस्क

011-24041001 / 011-40303444

NDA 2 Result 2026 रिजल्ट जारी होने की तिथि 

यूपीएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर एनडीए और एनए 2  की लिखित परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। बाकी डिटेल्स नीचे टेबल में दी गई है। 


विवरण 

जानकारी 

यूपीएससी एनडीए 2 परीक्षा तिथि 2026 

13 सितंबर 2026

यूपीएससी एनडीए 2 रिजल्ट तिथि 2026

09 अक्टूबर 2026 

यूपीएससी एनडीए 2 कट-ऑफ 

जल्द जारी 

UPSC NDA 2 Result 2026 महत्वपूर्ण तिथियां 

यूपीएससी नेशनल डिफेंस एकेडमी और नवल एकेडमी परीक्षा के शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे टेबल के जरिए महत्वपूर्ण तिथियों के बारे में जानकारी प्राप्त सकते हैं। 


विवरण

तिथि 

ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि 

20 मई 2026

ऑनलाइन आवेदन करन की तिथि 

20 मई 2026

ऑनलाइन आवेदन करन की अंति तिथि

11 जून 2026

NDA 2 परीक्षा तिथि 

13 सितंबर 2026

लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी होने की तिथि 

09 अक्टूबर 2026

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Oct 9, 2026, 19:54 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News