फ्री टैबलेट पाकर खिले चेहरे, 46,800 युवाओं को मिला डिजिटल उपहार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत देवीपाटन मंडल के चार जिलों के 46,800 विद्यार्थियों को बांटे टैबलेट। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने कहा कि टैबलेट मिलने से उन्हें पढ़ाई के लिए ऑनलाइन सामग्री, डिजिटल पुस्तकालय और आधुनिक तकनीकी संसाधनों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी। 

Nov 27, 2026, 15:28 IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा में देवीपाटन मंडल के 46,800 विद्यार्थियों को टैबलेट बांटे। यह टैबलेट स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत दिए गए हैं। गोंडा के शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में जब मुख्यमंत्री पहुंचे, तो बच्चों में भारी उत्साह देखने को मिला। टैबलेट पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। टैबलेट मिलने पर विद्यार्थियों ने कहा कि इससे उन्हें ऑनलाइन पढ़ाई करने, डिजिटल लाइब्रेरी का इस्तेमाल करने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में बहुत मदद मिलेगी।

चार जिलों के युवाओं को मिली सौगात

देवीपाटन मंडल के चार जिलों में टैबलेट बांटे गए:

Related Stories

  • गोंडा: 33,200 विद्यार्थी

  • बहराइच: 7,400 विद्यार्थी

  • बलरामपुर: 5,100 विद्यार्थी

  • श्रावस्ती: 1,100 विद्यार्थी

  • विद्यार्थियों ने जताई खुशी

    टैबलेट पाने वाले छात्रों ने बताया कि इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसी तकनीक भी है, जिससे उन्हें मुफ्त ऑनलाइन कोर्स, पढ़ाई की सामग्री और नौकरी व छात्रवृत्ति से जुड़ी जानकारी एक ही जगह मिल जाएगी। गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर के छात्रों ने इस मदद के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

    डिजिटल तकनीक से युवाओं को मिलेगा बढ़ावा

    केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि आज की दुनिया में डिजिटल तकनीक बहुत जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल मिशन से भारत आगे बढ़ रहा है और अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से उत्तर प्रदेश के छात्रों को आधुनिक तकनीक का लाभ मिल रहा है।

    सांसद कैसरगंज करण भूषण सिंह ने भी युवाओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि यह टैबलेट विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा।

    बच्चों के बीच पहुंचे सीएम, ली सेल्फी

    भाषण के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद मंच से उतरकर विद्यार्थियों के बीच पहुंचे और उनके साथ सेल्फी ली। मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचवाकर छात्र बेहद खुश नजर आए।

    Priyanka Pal

    Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।