Haryana NMMS Scholarship 2026–27: हरियाणा NMMS स्कॉलरशिप के लिए आवेदन शुरू, पात्रता मानदंड जानें

Haryana NMMS Scholarship 2026–27: हरियाणा NMMS के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पात्र छात्र ऑफिशियल वेबसाइट scertharyana.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर, 2026 है। 

Sep 25, 2026, 16:11 IST
Haryana NMMS Scholarship 2026–27: हरियाणा NMMS स्कॉलरशिप के लिए आवेदन शुरू, पात्रता मानदंड जानें
Haryana NMMS Scholarship 2026–27: हरियाणा NMMS स्कॉलरशिप के लिए आवेदन शुरू, पात्रता मानदंड जानें

Haryana NMMS Scholarship 2026–27: हरियाणा NMMS के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 सितंबर, 2026 से शुरू हो गई है। राज्य भर में चयनित कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं के छात्रों को प्रतिमाह 1000 रुपये स्कोलरशिप दी जाएगी। जिसमे कुल 2337 छात्रों का चयन स्कोलरशिप के लिए किया जाएगा। पात्र छात्र ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in या scertharyana.gov.in पर जाकर छात्र अपनी स्कोलरशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

इसके लिए एडमिट कार्ड नवंबर, 2026 में जारी किए जाएंगे। छात्रों को आवेदन करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। एडमिट कार्ड प्रवेश परीक्षा में बैठने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसके बिना छात्रों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

Haryana NMMS Scholarship 2026–27: पात्रता मानदंड 

हरियाणा NMMS स्कोलरशिप के लिए केवल मान्यता प्राप्त विद्यालय में आठवीं कक्षा में पढ़ रहे छात्र परीक्षा में बैठ सकते हैं। प्रवेश परीक्षा में पात्र होने के लिए, आवेदक के माता - पिता की वार्षिक आय 350000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। स्कोलरशिप में पात्र होने के लिए उम्मीदवारों को 7वीं कक्षा में न्युनतम 55% अंक प्राप्त करना आवश्यक है। अन्य महत्वूपर्ण जानकारी के लिए छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है। 

Haryana NMMS Scholarship 2026–27: आवेदन लिंक 

छात्र 24 सितंबर से 24 अक्टूबर, 2026 के बीच हरियाणा NMMS स्कोलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म में करेक्शन की विंडो अक्टूबर में ओपन की जाएगी। छात्रों की सुविधा के लिए आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करा दिया गया है। 

यहां क्लिक करें: हरियाणा NMMS स्कोलरशिप 2026 के लिए आवेदन लिंक 

Haryana NMMS Scholarship 2026–27: रजिस्ट्रेशन फॉर्म कैसे भरें?

हरियाणा NMMS स्कोलरशिप फॉर्म 2026-27 भरने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो कर सकते हैं:

 स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट scertharyana.gov.in पर जाएं। 

 स्टेप 2 होम पेज पर, हरियाणा NMMS स्कोलरशिप फॉर्म 2026-27 पर क्लिक करें। 

 स्टेप 3 अब अपनी पर्सनल और शैक्षणिक डिटेल्स भरें। 

 स्टेप 4 मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। 

 स्टेप 5 अब अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 

 स्टेप 6 अब फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट आउट लेना ना भूलें।


Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates