Haryana TET Answer Key 2026: हरियाणा टीईटी उत्तर कुंजी जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

Haryana TET Answer Key 2026: हरियाणा एजुकेशन बोर्ड ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एचटीईटी PGT लेवल-3 की आंसर-की 2026 जारी कर दी है, जिसकी परीक्षा 04 जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी। अब एचटीईटी TGT लेवल-2 और PRT लेवल-1 की आंसर-की भी जारी हो गई है, जिसकी परीक्षा 05 जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी। एचटीईटी परीक्षा की आंसर-की डाउनलोड करने के लिए लॉग इन क्रेडेंशियल्स आवश्यकता होगी।

Jul 6, 2026, 21:46 IST
Haryana TET Answer Key 2026
Haryana TET Answer Key 2026

Haryana TET Answer Key 2026: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (BSEH) ने ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर हरियाणा पात्रता परीक्षा PGT लेवल-3 की आंसर-की 2026 जारी कर दी है, जिसकी परीक्षा 04 जुलाई को पीजीटी की परीक्षा सिंगल शिफ्ट में (दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.30 बजे) आयोजित की गई थी। अब एचटीईटी TGT लेवल-2 और PRT लेवल-1 की आंसर-की भी जारी हो गई है, जिसकी परीक्षा 05 जुलाई 2026 को दो शिफ्ट में (सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.30 बजे तक) हुई थी।

हरियाणा टीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉगइन क्रेडेंशियल्स (रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड) का उपयोग करके आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर-की डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। टेक्निकल ग्लिच से बचने के लिए अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल्स डिटेल्स पहले से तैयार रखें।    

Haryana TET Answer Key 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक 

हरियाणा पात्रता परीक्षा (HTET) की आंसर-की से संबंधित किसी को आपत्ति है, तो वह अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करा सकते  हैं। इसके लिए दिनांक 06 जुलाई 2026 से 09 जुलाई 2026 तो शाम 5.00 बजे तक आपत्ति दर्ज की जा सकती है। अंतिम तिथि के बाद आपत्ति दर्ज नहीं की जाएगी। हरियाणा एजुकेशन बोर्ड की ओर से हरियाणा पात्रता परीक्षा (HTET) की आंसर-की जारी कर दी गई है। लेवल-1 और लेवल-2 की आंसर-की का लिंक भी एक्टिव कर दिया गया है।  

हरियाणा पात्रता परीक्षा आंसर-की 2026 डाउनलोड लिंक (PGT)
हरियाणा पात्रता परीक्षा आंसर-की 2026 डाउनलोड लिंक (TGT)
हरियाणा पात्रता परीक्षा आंसर-की 2026 डाउनलोड लिंक (PRT)

HTET Answer Key 2026

Haryana TET Answer Key 2026 - हाइलाइट्स

हरियाणा पात्रता परीक्षा (HTET) की आंसर-की से संबंधित आपत्ति दर्ज करने के लिए NCERT,  SCERT या किसी फेमस लेखक की स्टैंडर्ड टेक्स्टबुक से जुड़ा कोई डॉक्यूमेंट देना होगा। आपत्ति दर्ज करते समय आपको उस पुस्तक के कवर पेज की फोटो, पुस्तक के लेखक, प्रकाशक का नाम, और जिस पेज पर सही उत्तर लिखा है, उस पेज की साफ फोटो या PDF बनाकर अपलोड करनी होगी। प्रति प्रश्न के लिए अलग से शुल्क लगेगा। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 
जानकारी 
भर्ती प्राधिकरण का नाम 
हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन 
परीक्षा का नाम 
हरियाणा टीचर पात्रता परीक्षा (HTET) 2026  
पेपर 
पेपर-1  पेपर-2 और पेपर-3
लेवल 
पहली कक्षा से कक्षा 5वीं तक (PRT) 
कक्षा छठी से कक्षा 8वीं तक (TGT) 
कक्षा 9वीं से कक्षा 12वीं तक (PGT)
परीक्षा की तिथि 
04 जुलाई और 05 जुलाई 2026 को आयोजित 
आंसर-की जारी होने की तिथि 
जारी
ऑफिशियल वेबसाइट 
bseh.org.in

Haryana TET Answer Key 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

हरियाणा पात्रता परीक्षा (HTET) राज्य के सरकारी स्कूल में पढ़ाने का टेस्ट है। इसके बिना सरकारी स्कूल में पढ़ाया नहीं जा सकता। हरियाणा पात्रता परीक्षा पास करने के बाद एक प्रमाण पत्र दिया जाता है, जो लाइफटाइम तक वैलिड रहता है। आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके हरियाणा पात्रता परीक्षा की आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले हरियाणा एजुकेशन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें। 

  • Haryana TET Answer Key 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करें। 

  • आंसर-की डाउनलोड कर लें। 

  • आंसर-की के जरिए अपने संभावित अंकों का अनुमान लगाएं। 

Haryana TET Answer Key 2026 में क्या-क्या डिटेल्स होती हैं? 

हरियाणा पात्रता परीक्षा (HTET) में आप ये डिटेल्स चेक कर सकते हैं। त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।  

  • परीक्षा का नाम 

  • परीक्षा का लेवल 

  • विषय का नाम 

  • परीक्षा की तिथि और शिफ्ट

  • पेपर सेट और सीरीज की जानकारी

  • प्रश्न पत्र सेट/कोड 

  • प्रश्न संख्या 

  • संभावित स्कोर की गणना का तरीका

  • आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया   

Haryana TET Answer Key 2026 से मार्क्स कैसे कैलकुलेट करें?

हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (BSEH) हरियाणा पात्रता परीक्षा (HTET) प्राइमरी टीचर (PRT), ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) की परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न आए थे और एक प्रश्न एक अंक का था। आप नीचे दी गई टेबल से अपने अंकों की गणना कर सकते हैं। 

सही आंसर 
1 अंक (प्रत्येक आंसर के लिए)  
गलत आंसर
कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं 
अनअटैंप्ड प्रश्न 
0 

Haryana TET Answer Key 2026 आपत्ति कब तक दर्ज की जा सकती है? 

अगर किसी उम्मीदवार को हरियाणा पात्रता परीक्षा (HTET) की आंसर-की से संबंधित आपत्ति है, तो वह अपनी आपत्ति दिनांक 06 जुलाई 2026 से 09 जुलाई 2026 तो शाम 5.00 बजे तक अपनी आपत्ति 100 रुपये प्रति प्रश्न के साथ ऑनलाईन दर्ज करवा सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद आपत्ति दर्ज नहीं की जा सकती। आपत्ति दर्ज करते समय आपको उस पुस्तक के कवर पेज की फोटो, पुस्तक के लेखक, प्रकाशक का नाम, और जिस पेज पर सही उत्तर लिखा है, उस पेज की साफ फोटो या PDF बनाकर अपलोड करनी होगी।  

Haryana TET Answer Key 2026 आपत्ति कैसे दर्ज करें? 

अगर किसी उम्मीदवार को हरियाणा पात्रता परीक्षा (HTET) की आंसर-की से संबंधित आपत्ति है, तो वह नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। 

  • सबसे पहले हरियाणा एजुकेशन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें। 

  • Haryana TET Answer Key Objection 2026 पर क्लिक करें। 

  • लॉग इन करें। रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • चुनौती देने वाले परीक्षा के लेवल, विषय और प्रश्न संख्या को सलेक्ट करें। 

  • आपत्ति दर्ज करने संबंधी डॉक्यूमेंट्स को अटैच करें। 

  • आपत्ति फीस भरें और सबमिट पर क्लिक करें। 

  • आपत्ति दर्ज करने वाले पेपर की एक कॉपी भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें। 

हरियाणा टीईटी TGT लेवल-2 और PRT लेवल-1 आंसर-की कब जारी होगी? 

हरियाणा पात्रता परीक्षा (HTET) TGT लेवल-2 और PRT लेवल-1 की आंसर-की भी जारी कर दी गई है। अगर किसी उम्मीदवार को आंसर-की से संबंधित कोई प्रश्न है, तो वहhelpdeskhtet7@gmail.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकता है।    

 
Farhan Khan

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।