HPPSC SET Result 2026: हिमाचल सेट रिजल्ट hppsc.hp.gov.in जारी, पीडीएफ डाउनलोड करें

HPPSC SET Result 2026: हिमाचल राज्य पात्रता परीक्षा का रिजल्ट लिस्ट 2026 जारी की गई है। रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर 27 जुलाई को जारी किया गया है। उम्मीदवार लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। 

Jul 27, 2026, 19:07 IST
HPPSC SET Result 2026
HPPSC SET Result 2026

HPPSC SET Result 2026: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने सेट रिजल्ट जारी कर दिया है। हिमाचल राज्य पात्रता परीक्षा (SET-2026) का आयोजन 7 जून को किया गया था। जिसका रिजल्ट आज 27 जुलाई को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। रिजल्ट लिस्ट में सिलेक्ट हुए कैंडिडेट्स के रोल नंबर शामिल हैं। ये रिजल्ट पीडीएफ फोर्मेट में सब्जेक्ट वाइज जारी किया गया है। 

HPPSC SET Result 2026: रिजल्ट जारी

एचपी सेट रिजल्ट 2026 आज 27 जुलाई को जारी कर दिया गया है। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 7 जून को किया गया था। जिसमें दो पेपर शामिल रहे, पेपर 1 और पेपर 2। ये परीक्षा कुल 22 विषयों के लिए हिमाचल राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। जिसमें अब 1983 कैंडिडेट्स सिलेक्ट किए गए हैं। रिजल्ट पीडीएफ में सिलेक्ट हुए उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। 

उम्मीदवार रिजल्ट से जुड़े अन्य हाइलाइट्स के लिए नीचे दिया गया टेबल देख सकते हैं। 

परीक्षा संगठन
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPPSC)
रिजल्ट का नाम 
हिमाचल राज्य पात्रता परीक्षा 2026
परीक्षा मोड
ऑफलाइन
विषयों
22 विषय
पात्रता
मास्टर डिग्री 
रिजल्ट डेट 
27 जुलाई, 2026 (जारी)
सिलेक्ट कैंडिडेट 
1983
एप्लिकेशन मोड
एचपीपीपीएससी वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन
परीक्षा पैटर्न
दो प्रश्नपत्र: प्रश्नपत्र-I (सामान्य ज्ञान, 50 बहुविकल्पीय प्रश्न, 1 घंटा)
पेपर-II (संबंधित विषय, 100 बहुविकल्पीय प्रश्न, 2 घंटे)
मार्किंग स्कीम 
प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक, कोई निगेटिव मार्किंग नहीं।

HP SET Result 2026 Pdf Download link: पीडीएफ 

हिमाचल सेट रिजल्ट 2026 आज यानी 27 जुलाई को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। ये रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। जिसमें विषय वार सिलेक्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। 

एचपीपीएससी सेट रिजल्ट 2026 

HPPSC SET Result 2026: ऑनलाइन रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?

हिमाचल सेट रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो करें।

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, What’s New पर जाएं। 

स्टेप 3 अब हिमाचल सेट रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें। 

स्टेप 4 रिजल्ट पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगा। 

स्टेप 5 भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें।


Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।