India Post GDS 5th Merit List 2026: इंडिया पोस्ट ने GDS भर्ती 2026 की चौथी मेरिट लिस्ट 8 जून 2026 को जारी की थी। जिन उम्मीदवारों का नाम इसमें नहीं आया, वे अब 5वीं मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं। यह मेरिट लिस्ट जुलाई 2026 के आखिर तक जारी होने की संभावना है। उम्मीदवार लिस्ट जारी होने के बाद indiapostgdsonline.gov.in से अपने डाक सर्कल की PDF डाउनलोड कर सकेंगे। इस भर्ती के जरिए देशभर में 28,636 पदों पर BPM, ABPM और डाक सेवक की नियुक्ति की जाएगी।
India Post GDS 5th Merit List 2026 Kab Aayegi?
इंडिया पोस्ट अब तक GDS भर्ती 2026 की 4 मेरिट लिस्ट जारी कर चुका है। पिछले भर्ती अभियान में करीब 21 हजार पदों के लिए 6 मेरिट लिस्ट जारी की गई थीं। ऐसे में उम्मीद है कि इस बार भी 28,636 पदों को भरने के लिए जरूरत के अनुसार अगली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
4वीं मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन पूरा हो चुका है। अब खाली पदों को भरने के लिए Supplementary List-V (5वीं मेरिट लिस्ट) जारी की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, GDS 5वीं मेरिट लिस्ट जुलाई 2026 के आखिरी सप्ताह में जारी हो सकती है। हालांकि, इंडिया पोस्ट ने अभी तक इसकी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें।
India Post GDS 5th Merit List 2026-हाइलाइट्स
भारतीय डाक सेवक भर्ती की पांचवी मेरिट लिस्ट के संबंधित सभी हाइलाइट्स नीचे दी तालिका में देख सकते हैं।
|
संस्था का नाम
|
इंडिया पोस्ट
|
|
भर्ती का नाम
|
इंडिया पोस्ट GDS भर्ती 2026
|
|
कुल रिक्त पदों की संख्या
|
28,636 पद
|
|
पदों के नाम
|
BPM, ABPM और डाक सेवक
|
|
चौथी मेरिट लिस्ट तिथि
|
8 जून 2026
|
|
5वीं मेरिट लिस्ट कब आएगी?
|
जुलाई 2026 के अंतिम सप्ताह में संभावित
|
|
चयन प्रक्रिया
|
मेरिट लिस्ट के आधार पर चयन और दस्तावेज सत्यापन
|
|
आधिकारिक वेबसाइट
|
indiapostgdsonline.gov.in
|
पहली से चौथी मेरिट लिस्ट की डेट और कितने उम्मीदवार हुए शॉर्टलिस्ट?
1st से 4th इंडिया पोस्ट जीडीएस की प्रत्येक मेरिट लिस्ट के अंतर्गत कितने उम्मीदवारों का चयन किया गया, इसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई तालिका में उपलब्ध है।
|
क्षेत्र (रीजन)
|
1st मेरिट लिस्ट
|
2nd मेरिट लिस्ट
|
3rd मेरिट लिस्ट
|
4th मेरिट लिस्ट
|
|
आंध्र प्रदेश
|
1048
|
555
|
342
|
244
|
|
असम
|
639
|
364
|
192
|
-
|
|
बिहार
|
1338
|
998
|
761
|
572
|
|
छत्तीसगढ़
|
1153
|
754
|
454
|
277
|
|
दिल्ली
|
38
|
28
|
11
|
6
|
|
गुजरात
|
1777
|
869
|
459
|
275
|
|
हरियाणा
|
270
|
148
|
81
|
44
|
|
हिमाचल प्रदेश
|
518
|
168
|
114
|
55
|
|
जम्मू एवं कश्मीर
|
267
|
202
|
169
|
128
|
|
झारखंड
|
908
|
548
|
338
|
242
|
|
कर्नाटक
|
1020
|
520
|
329
|
213
|
|
केरल
|
1691
|
943
|
528
|
-
|
|
मध्य प्रदेश
|
2102
|
1015
|
543
|
325
|
|
महाराष्ट्र
|
3547
|
1687
|
1075
|
759
|
|
उत्तर-पूर्व
|
1003
|
646
|
534
|
426
|
|
ओडिशा
|
1191
|
473
|
227
|
140
|
|
पंजाब
|
261
|
140
|
60
|
34
|
|
राजस्थान
|
634
|
334
|
160
|
97
|
|
तमिलनाडु
|
2009
|
1143
|
657
|
-
|
|
तेलंगाना
|
607
|
214
|
106
|
64
|
|
उत्तर प्रदेश
|
3168
|
1653
|
809
|
496
|
|
उत्तराखंड
|
436
|
225
|
118
|
61
|
|
पश्चिम बंगाल
|
2963
|
1257
|
556
|
-
|
|
कुल
|
28588
|
14884
|
8623
|
4458
|
जीडीएस 5th मेरिट लिस्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें?
इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स को देखकर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 5वीं मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
-
सबसे पहले India Post GDS Online की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
होमपेज पर Candidate's Corner सेक्शन में जाएं।
-
इसके बाद GDS Online Engagement Schedule-I (January 2025) पर क्लिक करें।
-
अब Shortlisted Candidates विकल्प पर क्लिक करें और अपना राज्य (State) चुनें।
-
इसके बाद Supplementary List-V (5th Merit List) के लिंक पर क्लिक करें।
-
आपकी स्क्रीन पर 5वीं मेरिट लिस्ट की PDF खुल जाएगी।
-
PDF में Ctrl + F दबाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या नाम सर्च करें।
-
यदि आपका नाम सूची में है, तो मेरिट लिस्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट ले कर रख लें।
दस्तावेज सत्यापन के लिए आवश्यक दस्तावेज कौन हैं?
दस्तावेज सत्यापन के समय उम्मीदवारों कोआमतौर पर निम्नलिखित दस्तावेज साथ ले जाने होते हैं:
-
दस्तावेज सत्यापन के लिए आमंत्रण की ईमेल/कॉल लेटर की कॉपी
-
आधार कार्ड
-
पैन कार्ड
-
10वीं की मार्कशीट
-
10वीं का एडमिट कार्ड
-
जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
-
आय प्रमाण पत्र
-
मूल निवास (डोमिसाइल) प्रमाण पत्र
