(OUT) JEECUP Round 4 Seat Allotment 2026: यूपी पॉलीटेक्निक जीकप राउंड 4 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट हुआ जारी, यहां से पाएं Direct Link

यूपीजेई पॉलिटेक्निक काउंसलिंग रिजल्ट 2026: JEECUP Round 4 Seat Allotment 2026 आज 30 जुलाई को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। छात्र Application Number और Password का उपयोग करके रिजल्ट डाउनलोड करें। साथ ही, यहां से Direct Link पाएं।

Jul 30, 2026, 18:16 IST

JEECUP Round 4 Seat Allotment Result 2026: उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (JEECUP) ने यूपी पॉलीटेक्निक काउंसलिंग 2026 के राउंड 4 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट आज 30 जुलाई 2026 को जारी कर दिया गया है।

27 जुलाई से 29 जुलाई के बीच अपनी पसंद के कॉलेज और ब्रांच लॉक करने वाले सभी छात्र अब काउंसलिंग के पोर्टल jeecup.admissions.nic.in पर जाकर रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, छात्रों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। 

JEECUP 2026 Round 4 Counselling से जुड़ा मुख्य कार्यक्रम और डेट्स

JEECUP Round 4 Seat Allotment Result 2026 से जुड़ी सभी डिटेल्स और डेट्स को जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को चेक करें। 

इवेंट 
डिटेल्स 
काउंसलिंग आयोजक संस्था
जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल, उत्तर प्रदेश (JEECUP)
राउंड 4 सीट अलॉटमेंट तिथि
30 जुलाई 2026
फ्रीज / फ्लोट विकल्प चयन
31 जुलाई से 03 अगस्त 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
सीट एक्सेप्टेंस और काउंसलिंग फीस भुगतान
31 जुलाई से 04 अगस्त 2026
हेल्प सेंटर पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
31 जुलाई से 04 अगस्त 2026 (शाम 6:00 बजे तक)
आवश्यक लॉगिन विवरण
Application Number एवं Password
आधिकारिक वेबसाइट
jeecup.admissions.nic.in

JEECUP Round 4 Seat Allotment 2026 Result Direct Link - यहां क्लिक करें

सीट अलॉटमेंट लेटर कैसे डाउनलोड करें? 

छात्र नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करके अपना सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. आधिकारिक पोर्टल खोलें: सबसे पहले JEECUP की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएँ।
  2. लॉगिन लिंक पर क्लिक करें: होमपेज के Candidate Activity Board में 'Round 4 Seat Allocation Result for JEECUP Counselling 2026' लिंक चुनें।
  3. क्रेडेंशियल्स भरें: अपना Application Number, Password और सिक्योरिटी पिन दर्ज करके Sign In करें।
  4. अलॉटमेंट स्टेटस देखें: डैशबोर्ड में अपना अलॉटेड कॉलेज, ब्रांच और श्रेणी का विवरण चेक करें।
  5. PDF डाउनलोड करें: अपने अलॉटमेंट लेटर को डाउनलोड कर लें और कॉलेज रिपोर्टिंग/वेरिफिकेशन के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

JEECUP के Round 4 की काउंसलिंग के बाद क्या होगा?

जिन छात्रों को सीट अलॉट हो गई है, वे या तो ‘फ्रीज’ के ऑप्शन को चुनें या वे ‘फ्लोट’ के ऑप्शन को चुनकर इसे रोककर अगले काउंसलिंग राउंड में हिस्सा लें।

1. फ्रीज का मतलब है कि आप अपनी अलॉट हुई सीट से संतुष्ट हैं। साथ ही, इसे स्वीकार करते हैं।

2. फ्लोट का मतलब है कि आप अपनी सीट को बैकअप के रूप में स्वीकार करते हैं, लेकिन अगले काउंसलिंग दौर में बेहतर ऑप्शन के लिए प्रयास करना चाहते हैं। 

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।