JoSAA Round 3 Seat Allotment Result 2026 हुआ जारी, josaa.nic.in से करें चेक

जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) ने आज 6 जुलाई 2026 को ऑफिशियल तौर पर राउंड 3 के सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया गया है। छात्र नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से अपने रिजल्ट को डाउनलोड करें।

Jul 6, 2026, 20:12 IST

आईआईटी (IITs), एनआईटी (NITs), ट्रिपल आईआईटी (IIITs) और जीएफटीआई (GFTIs) जैसे देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेजो में एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) ने आज 6 जुलाई 2026 को ऑफिशियल तौर पर राउंड 3 के सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया गया है।

काउंसिलिंग के इस स्टेप में शामिल होने वाले सभी छात्र अब JoSAA के ऑफिशियल पोर्टल josaa.nic.in पर जाकर लिंक का इस्तेमाल करके अपने लॉग-इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके अपने अलॉटमेंट स्टेटस (Seat Allotment Status) को चेक कर सकते हैं। साथ ही, अपनी प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर को डाउनलोड भी कर सकते हैं।

JoSAA Round 3 Counselling 2026 से जुड़ी इंपोर्टेंट डेट्स और डिटेल्स 

JoSAA Round 3 Counselling 2026 के सीट अलॉटमेंट से जुड़ी सभी डिटेल्स को देखने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। इस टेबल में रिजल्ट के साथ-साथ  सीट विड्रॉल और डॉक्यूमेंट्स से जुड़ी सभी जानकारी दी गई है। 

इवेंट 
इंपोर्टेंट डेट्स और डिटेल्स 
राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट
06 जुलाई 2026 
ऑनलाइन रिपोर्टिंग (फीस पेमेंट और डॉक्यूमेंट अपलोड)
06 जुलाई से 08 जुलाई 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
सीट विड्रॉल / काउंसिलिंग से बाहर होने का ऑप्शन 
07 जुलाई से 08 जुलाई 2026
डॉक्यूमेंट्स से जुड़ी क्वेरी का जवाब देने की लास्ट डेट 
09 जुलाई 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
राउंड 4 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट
10 जुलाई 2026
ऑफिशियल वेबसाइट

JoSAA Round 3 Seat Allotment Result 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें

सीट एक्सेप्टेंस फीस (Seat Acceptance Fee): जिन छात्रों को पहली बार सीट मिली है, उन्हें 8 जुलाई तक अपनी सीट सुरक्षित करने के लिए फीस जमा करनी होगी।

1. सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए यह फीस ₹35,000

2. एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी वर्ग के लिए ₹15,000 तय की गई है।

राउंड 3 तक कोई सीट न मिलने पर क्या करें?

यदि किसी छात्र को तीसरे राउंड तक भी कोई सीट नहीं मिली है, तो वह काउंसिलिंग के कुल 5 राउंड में भाग ले सकते है।इसके अलावा, यदि JoSAA के सभी 5 राउंड खत्म होने के बाद भी एनआईटी (NIT+) सिस्टम में सीटें खाली रह जाती हैं, तो उनके लिए CSAB (Central Seat Allocation Board) स्पेशल राउंड आयोजित किए जाएंगे। इसलिए अपनी चॉइस फिलिंग के भरोसे बने रहें।

राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?

सभी छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके राउंड 3 के सीट अलॉटमेंट के लेटर को देख सकते हैं। 

1. जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी की ऑफिशियल वेबसाइट josaa.nic.in पर विजिट करें।

2. होमपेज पर दिख रहे ‘View Seat Allotment Result - Round 3’ के लिंक पर क्लिक करें।

3. फिर, छात्र अपने JEE Main एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और स्क्रीन पर दिख रहे सिक्योरिटी पिन को फिल करें। 

4. फिर, फॉर्म को सबमिट कर दें। 

5. सबमिट करने के बाद छात्र अपने लेटर को डाउनलोड करें। 

6. डाउनलोड करने के बाद छात्र अपने सीट अलॉटमेंट के रिजल्ट को देखें। 

7. फिर, इसका एक प्रिंटआउट निकाल लें। 

यहां भी पढ़े: MP Board 5th, 8th Re Exam Result 2026: कल दोपहर 2 बजे जारी होगा 5वीं और 8वीं री-एग्जाम का रिजल्ट, rskmp.in पर ऐसे करें चेक Result

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।