MP Board 5th, 8th Re Exam Result 2026: आज 2 बजे जारी होगा 5वीं और 8वीं री-एग्जाम का रिजल्ट, rskmp.in से मिनटों में ऐसे चेक करें Result
RSKMP Result 2026 Date, Direct Link: 5वीं और 8वीं के री-एग्जाम का रिजल्ट 7 जुलाई 2026 को दोपहर 2 बजे ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। छात्र रिजल्ट जारी होते ही नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं।
MP Board 5th 8th Re Exam Result 2026 Date OUT: मध्य प्रदेश के राज्य शिक्षा केंद्र (RSKMP), स्कूल शिक्षा विभाग ने एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं के री-एग्जाम यानी Re-Exam/Supplementary Exam के रिजल्ट की डेट और टाइम की घोषणा बोर्ड ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल के माध्यम से जारी की गई है।
5वीं और 8वीं के री-एग्जाम का रिजल्ट आज यानी 07 जुलाई 2026, मंगलवार को दोपहर ठीक 2:00 बजे जारी किया जाएगा। इस साल जून में आयोजित हुए री-एग्जाम में शामिल हुए छात्र कल रिजल्ट जारी होते ही बोर्ड के ऑफिशियल पोर्टल rskmp.in पर जाकर स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर पाएंगे।
MP Board 5th-8th Re-Exam 2026 से जुड़ी इंपोर्टेंट डिटेल्स
छात्रों और पेरेंट्स की सुविधा के लिए 5वीं और 8वीं कक्षा के री-एग्जाम रिजल्ट से जुड़ी सभी डिटेल्स जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।
| इवेंट | महत्वपूर्ण डेट्स / डिटेल्स |
| पुन: एग्जाम की डेट्स | 16 जून से 23 जून 2026 |
| रिजल्ट जारी होने की डेट | 07 जुलाई 2026 (मंगलवार) |
| रिजल्ट जारी होने का टाइम | दोपहर 02:00 बजे |
| कुल शामिल छात्र | लगभग 2.50 लाख |
| वेबसाइट |
MP Board 5th, 8th Re Exam Result 2026 Official Tweet
MP Board 2026 द्वारा 5वीं और 8वीं कक्षा के री-एग्जाम के रिजल्ट की जानकारी एक ऑफिशियल ट्वीट के माध्यम से दी गई है। छात्र रिजल्ट का ऑफिशियल टाइम और डेट के बारें में जानना चाहते है, तो यहां नीचे दिए गए ऑफिशियल ट्वीट को देखें।
कक्षा 5वीं और 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम होंगे घोषित
— School Education Department, MP (@schooledump) July 6, 2026
राज्य शिक्षा केंद्र के वेब पोर्टल https://t.co/8n4qgYEvdk पर पर स्टूडेंट्स देख सकेंगे परीक्षा परिणाम
🗓️ 7 जुलाई 2026 ⏳दोपहर 2 बजे@DrMohanYadav51 @CMMadhyaPradesh #SchoolMP pic.twitter.com/fLaknyFlvM
5वीं और 8वीं री-एग्जाम का रिजल्ट कैसे चेक करें?
MP बोर्ड द्वारा दोनों 5वीं और 8वीं कक्षा के री-एग्जाम का रिजल्ट ऑफिशियस वेबसाइट पर जारी होते ही छात्र यहां नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर पाएंगे।
1. राज्य शिक्षा केंद्र की ऑफिशियल वेबसाइट rskmp.in पर विजिट करें।
2. होमपेज पर दिए गए ‘Class 5th & 8th Re-Exam Result 2026’ वाले लिंक पर क्लिक करें।
3. फिर, छात्र अपनी लॉगिन डिटेल्स को फिल करें। साथ ही, यहां अपनी समग्र आईडी या रोल नंबर और कैप्चा कोड को फिल करें।
4. फिर, 'Show' या 'Submit' बटन पर क्लिक करें। इसे क्लिक करते ही, रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
5. इस रिजल्ट की PDF को डाउनलोड करें।
6. डाउनलोड करने के बाद अपने लिए एक प्रिंटआउट भी रख लें।
मुख्य एग्जाम का रिजल्ट कब जारी हुआ था?
इस साल एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं के मुख्य एग्जाम का रिजल्ट 25 मार्च 2026 को दोपहर 1:30 बजे जारी हुआ था। आमतौर पर हर साल यह रिजल्ट अप्रैल में जारी होता था, लेकिन इस बार यह रिजल्ट मार्च में ही जारी कर दिया गया था। साथ ही, छात्रों के री-एग्जाम का रिजल्ट कल यानी जुलाई भी जारी किया जा रहा है।
यहां भी पढ़े: ICAI CA Final Registration 2026 Out: सीए फाइनल नवंबर एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, icai.org पर से ऐसे करें अप्लाई
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.