Bihar School Winter Vacation 2026: बिहार में विंटर वेकेशन कब से शुरू? जानें कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल

Last Updated: Nov 20, 2026, 13:54 IST

Bihar Winter Holidays 2026-27: बिहार के स्कूलों में शैक्षणिक सेशन 2026-27 का विंटर वेकेशन 25 दिसंबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक रहेगा। यहां से पटना, गया, अरवल, वैशाली और मुजफ्फरपुर के स्कूलों की भी छुट्टियों के बारे में जानें।

Bihar Winter Holidays 2026-27
Bihar Winter Holidays 2026-27

Bihar Winter Vacation 2026: नवंबर के तीसरे हफ्ते के साथ ही उत्तर भारत और बिहार में सुबह-शाम की ठंड बढ़ने लगी है। ऐसे में स्कूली छात्रों और पेरेंट्स को इस बार की सर्दियों की छुट्टियों का काफी इंतेजार है। साथ ही, वे ‘छुट्टियां कब से शुरू होंगी और स्कूल कितने दिनों तक बंद रहेंगे’ जानना चाहते हैं। 

बिहार शिक्षा विभाग (Education Department, Bihar) द्वारा जारी ऑफिशियल हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, राज्य के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में विंटर हॉलिडें (Winter Vacation) 25 दिसंबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक यानी कुल 7 दिनों के लिए निर्धारित किया गया है। स्कूलों की छुट्टी खत्म होने के बाद 1 जनवरी 2027 से सभी स्कूल अपने नियमित समय पर दोबारा खुलेंगे।

बिहार स्कूल विंटर वेकेशन 2026-27: प्रमुख डेट्स और डिटे्स 

बिहार के सरकारी स्कूलों के लिए निर्धारित शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल जानने के लिए छात्र नीचे दी गई इस टेबल को देख सकते हैं। 

इवेंट 

ऑफिशियल डिटेल्स

राज्य / विभाग

बिहार सरकार, शिक्षा विभाग (Education Department, Bihar)

प्रमुख जिले

पटना, गया, अरवल, वैशाली, मुजफ्फरपुर सहित बिहार के सभी 38 जिले

विंटर वेकेशन की शुरुआत

25 दिसंबर 2026 (क्रिसमस दिवस)

विंटर वेकेशन की समाप्ति

31 दिसंबर 2026

स्कूल दोबारा खुलने की डेट

1 जनवरी 2027 (यदि जिला प्रशासन द्वारा शीतलहर के कारण अवकाश न बढ़ाया जाए)

यहां भी पढ़े: Rajasthan School Winter Vacation 2026-27: कब से कब तक रहेंगी सर्दियों की छुट्टियां? जानें कब खुलेंगे स्कूल

पटना, गया, अरवल, वैशाली और मुजफ्फरपुर में क्या रहेगा नियम और कितने दिन की छुट्टियां रहेगी?

बिहार में शिक्षा विभाग द्वारा पूरे राज्य के सरकारी स्कूलों के लिए एक समान साल के अवकाश की टेबल जारी की जाती है:

  • सरकारी व सहायता प्राप्त स्कूल: पटना, गया, अरवल, वैशाली और मुजफ्फरपुर के सभी प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक सरकारी स्कूलों में 25 से 31 दिसंबर 2026 तक  विंटर वेकेशन रहेगा। इसमें सामान्य और उर्दू दोनों प्रकार के स्कूल शामिल हैं।

  • प्राइवेट स्कूलों की स्थिति: राज्य के सीबीएसई (CBSE) और आईसीएसई (ICSE) से संबद्ध प्राइवेट स्कूल भी आमतौर पर क्रिसमस से लेकर नए साल के पहले सप्ताह तक अवकाश घोषित करते हैं। हालांकि, प्राइवेट स्कूलों की छुट्टियों की डेट्स में 2 से 4 दिनों का अंतर हो सकता है, जिसकी लिस्ट स्कूल प्रशासन द्वारा अलग से जारी की जाती है।

  • शीतलहर (Cold Wave) होने पर जिलाधिकारी का आदेश: बिहार में अक्सर दिसंबर के अंतिम सप्ताह और जनवरी के पहले पखवाड़े में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा देखने को मिलता है। ऐसी स्थिति में पटना, गया, वैशाली या अन्य जिलों के जिलाधिकारी (DM) मौसम की गंभीरता को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने या स्कूल के समय में बदलाव (सुबह 9:30 या 10:00 बजे से) करने का अलग से आदेश जारी कर सकते हैं।

यहां भी पढ़े: NBEMS Diploma Final Theory Result 2026: अक्टूबर सेशन का एग्जाम रिजल्ट जारी, natboard.edu.in से डाउनलोड करें PDF 

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 20, 2026, 13:54 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News