China में भारतीय छात्रों के लिए वीजा नियम क्या हैं, जानें क्यों जरूरी है रेजिडेंस परमिट?

Last Updated: Nov 20, 2026, 13:51 IST

Study in China: कई छात्रों का सपना होता है कि वे चीन में जाकर पढ़ाई करें। क्योंकि, चीन में कई पेशेवर कोर्स की मांग हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि वीजा को लेकर क्या नियम हैं, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

चीन
चीन

Study in China: चीन भारत का प्रमुख पड़ोसी देश है, जो कि अपने यहां की न सिर्फ जनसंख्या और टेक्नोलॉजी के लिए जाना जाता है, बल्कि शिक्षा के लिए भी उतना ही प्रसिद्ध है। यही वजह है कि हर साल यहां बड़ी संख्या में भारतीय छात्र पढ़ाई के लिए पहुंचते हैं।

चीन में उच्च शिक्षा जैसे MBBS, इंजीनियरिंग या लैंग्वेज कोर्स प्राप्त करने के इच्छुक भारतीय छात्रों के लिए चीन सरकार ने सख्त वीजा नियम निर्धारित किए हैं। पाठ्यक्रम की अवधि के आधार पर छात्र वीजा को दो मुख्य श्रेणियों में बांटा गया है। इस लेख में हम इस बारे में विस्तार से जानेंगे।

छात्र वीजा के लिए दो श्रेणियां

चीन में छात्र वीजा के लिए दो श्रेणियां हैं, जिसे X1 और X2 में बांटा गया है:

चीन के छात्र वीजा की श्रेणियां और प्रमुख नियम

वीजा प्रकार

पढ़ाई की अवधि

किसके लिए है?

प्रमुख शर्तें

X1 वीजा

180 दिनों से अधिक

स्नातक (MBBS/B.Tech), परास्नातक, PhD और 1 साल से अधिक के पाठ्यक्रम

यह केवल चीन में प्रवेश के लिए 30 दिनों तक वैध होता है। इसके बाद इसे रेजिडेंस परमिट में बदलवाना अनिवार्य है।

X2 वीजा

180 दिन या उससे कम

शॉर्ट-टर्म लैंग्वेज कोर्स, एक्सचेंज प्रोग्राम या समर स्कूल

इसमें रेजिडेंस परमिट की जरूरत नहीं होती। यह सामान्य तौर पर सिंगल-एंट्री होता है।

भारतीय छात्रों के लिए आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज क्या हैं

अक्टूबर 2026 से भारत में चीनी वीजा आवेदन प्रक्रिया में बदलाव करते हुए सीधे चीनी दूतावास या वाणिज्य दूतावास के ऑनलाइन पोर्टल consular.mfa.gov.cn/VISA पर आवेदन और दस्तावेज अपलोड करने की व्यवस्था लागू की गई है। आवेदन के लिए निम्नलिखित दस्तावेज अनिवार्य हैं:

-वैध पासपोर्ट: कम से कम 6 महीने की वैलिडिटी और खाली वीजा पन्नों के साथ।

-प्रवेश पत्र व JW201/JW202 फॉर्म: चीनी विश्वविद्यालय द्वारा जारी मूल प्रवेश पत्र और शिक्षा मंत्रालय का वीजा फॉर्म X1 के लिए JW201/JW202 अनिवार्य।

-स्वास्थ्य व टीकाकरण प्रमाण पत्र: भारत से जाने वाले छात्रों के लिए ओरल पोलियो वैक्सीनेशन (OPV) सर्टिफिकेट और X1 वीजा के लिए फॉरेनर फिजिकल एग्जामिनेशन फॉर्म।

-बैंक स्टेटमेंट में लगभग 6 महीने का डाटा या जमा राशि का प्रूफ और स्कॉलरशिप पत्र।

-X1 वीजा आवेदकों को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर फिंगरप्रिंट देना अनिवार्य है।

रेजिडेंस परमिट (Residence Permit) क्या है और यह क्यों जरूरी है?

रेजिडेंस परमिट चीन के सार्वजनिक सुरक्षा ब्यूरो द्वारा पासपोर्ट पर लगाया जाने वाला आधिकारिक निवास स्टिकर है। X1 वीजा पर चीन पहुंचने वाले प्रत्येक छात्र को 30 दिनों के भीतर इसके लिए आवेदन करना अनिवार्य है। क्योंकि, X1 वीजा केवल 30 दिनों तक वैलिड एक इंट्री पास है।

समय पर रेजिडेंस परमिट न बनवाने पर छात्र का प्रवास गैर-कानूनी माना जाता है, जिससे भारी जुर्माना या देश निकाले की कार्रवाई हो सकती है। वहीं, चीन में बैंक खाता खोलने, स्थानीय सिम कार्ड लेने और वीचैट या अलीपे जैसे जरूरी पेमेंट ऐप चलाने के लिए रेजिडेंस परमिट प्राथमिक पहचान पत्र के रूप में काम करता है। 

चीन पहुंचने के 24 घंटे के भीतर स्थानीय पुलिस या ऑनलाइन पोर्टल (NIA) पर निवास पंजीकरण कराना होता है। रेजिडेंस परमिट 1 से 5 साल के लिए जारी होता है और जरूरत पड़ने पर चीन में रहते हुए ही इसका नवीनीकरण किया जा सकता है। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 20, 2026, 13:47 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News