15 दिन में आपके घर पर पहुंचेगा प्लास्टिक वोटर कार्ड, ऐसे करना है ऑनलाइन ऑर्डर
आगामी दिनों में उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव है। राज्यों में मतदाता सूची में संशोधन किया जा रहा है। इस बीच कई मतदाताओं के नए वोटर कार्ड बन रहे हैं। यदि आपके पास प्लास्टिक वाला वोटर कार्ड नहीं है, तो आप घर बैठे ही यह ऑनलाइनल ऑर्डर कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस कुछ स्टेप्स को फॉलो करना है। जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।
आगामी दिनों में उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव है। इस बीच वोटर लिस्ट में नाम जुड़ने और कटने का सिलसिला जारी है। वोटर लिस्ट में आपका नाम जुड़ा है या फिर इसमें बदलाव हुआ है, तो अब इसके 15 दिनों बाद आपको नया वोटर कार्ड मिल सकता है। इसे लेकर Election Commission ने बड़ा बदलाव कर दिया है।
अब आप घर बैठे ही अपना नया वोटर आई़डी कार्ड ऑर्डर कर सकते हैं, जिसके बाद उसकी प्रिटिंग से लेकर डिलीवरी तक आपको पूरी जानकारी मिलेगी। कैसे ऑर्डर करना है वोटर आईडी कार्ड, जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।
पूरी प्रक्रिया पर रहेगी आपकी नजर
पहल वोटर आईडी कार्ड को आप तक पहुंचने में महीनों का समय लग जाता था। हालांकि, अब इसे लेकर इतना समय नहीं लगेगा। अब सिर्फ 15 दिनों में ही आपके पास प्लास्टिक वोटर आईडी कार्ड पहुंच जाएगा। इसके लिए चुनाव आयोग की ओर से ECINet प्लेटफॉर्म पर विशेष प्रकार का मॉड्यूल शुरू किया गया है, जिसके भारतीय डाक विभाग से भी जोड़ा गया है। ऐसे में आपके पास आईडी कार्ड के हर चरण की जानकारी मिलेगी।
SMS से मिलेगी जानकारी
नई व्यवस्था में जैसे ही आपका वोटर आईडी कार्ड जेनरेट होगा, तो आपको तुरंत SMS मिल जाएगा। वहीं, डाक विभाग द्वारा इसकी डिलीवरी तक आपको समय-समय पर अपडेट किया जाएगा।
घर बैठे ऐसे ऑर्डर करें वोटर आईडी कार्ड
अब घर बैठे भी वोटर आईडी कार्ड को ऑनलाइन बुक कर सकते हैंः
-सबसे पहले आपको चुनाव आयोग के आधिकारिक पोर्टल https://voters.eci.gov.in/ पर जाना है।
-अब आपको अपने मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की मदद से पोर्टल पर Sign Up करना है।
-यहां अपना नाम और पासवर्ड जेनरेट कर अकाउंट बनाना है और ओटीपी मंगवाएं।
-अब अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मिले OTP को दर्ज करें और अकाउंट वेरिफाई करें।
-इसके बाद आपको लॉगिन करके Form 6 ऑप्शन पर क्लिक करना है।
-अब यहां अपना नाम, जन्म की तारीख, परिवार की जानकारी, मोबाइल नंबर और घर का एड्रैस भरना है। -अब मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
-अब Submit पर क्लिक कर दें। हालांकि, इससे पहले सभी जानकारी को ध्यान से पढ़ लें और यदि कोई सुधार करना है, तो आप कर सकते हैं।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.