UP Board 2027: यूपी बोर्ड ने 9वीं और 11वीं छात्रों के लिए खोली करेक्शन विंडो, नाम से लेकर DOB तक सुधारने का मौका

Last Updated: Nov 20, 2026, 14:48 IST

UP Board Registration Correction 2026: यूपी बोर्ड (UPMSP) ने सेशन 2026-27 (एग्जाम साल 2028) के लिए कक्षा 9 और 11 के अग्रिम रजिस्ट्रेशन में हुई गलतियों के करेक्शन के लिए 30 नवंबर 2026 (रात 12:00 बजे) तक पोर्टल खोल दिया गया है। छात्र तुरंत अपने स्कूल में संपर्क करके प्रधानाचार्य से upmsp.edu.in पर अपना नाम, जन्मतिथि, सब्जेक्ट या फोटो आदि में समय रहते बदलवा लें। 

UP Board Class 9 & 11 Correction Window 2026
UP Board Class 9 & 11 Correction Window 2026

UP Board Class 9 & 11 Correction Window 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP), प्रयागराज ने शैक्षणिक सेशन 2026-27 के लिए कक्षा 9 और कक्षा 11 के पहले किए गए रजिस्ट्रेशन में हुई गलतियों को करेक्ट करने का महत्वपूर्ण मौका प्रदान किया है। आयोग के सचिव भगवती सिंह की ओर से 20 नवंबर 2026 को जारी नोटिस के अनुसार, स्कूल लेवल पर छात्रों के शैक्षिक डिटेल्स त्रुटिपूर्ण अपलोड किए जाने के मामले संज्ञान में आए हैं।

इन डिटेल्स में करेक्शन तथा नियम के अनुसार रिकॉर्ड डिलीट या रिस्टोर करने के लिए परिषद की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर 20 नवंबर 2026 से 30 नवंबर 2026 की मध्यरात्रि 12:00 बजे तक जारी रहेगी। स्कूल के संबंधित प्रधानाचार्यों को वेबसाइट पर लॉगिन कर निर्धारित टाइम के अंदर सभी आवश्यक करेक्शन कराने के निर्देश दिए गए हैं।

UPMSP कक्षा 9 और 11 रजिस्ट्रेशन रिवाइज्ड 2026-27: सटीक और जरूरी जानकारी

छात्रों, पेरेंट्स और स्कूलों के लिए ऑफिशियल नोटिस के मुख्य पॉइंट्स नीचे दिए गए हैं:

  • जारीकर्ता कार्यालय: कार्यालय सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज।
  • संबंधित क्लासेस और सेशन: कक्षा 9 और कक्षा 11 के शैक्षणिक सेशन 2026-27 (एग्जाम का साल 2028)।
  • करेक्शन विंडो का टाइम: 20.11.2026 से 30.11.2026 (रात 12:00 बजे तक)।
  • ऑफिशियल पोर्टल: upmsp.edu.in।
  • करेक्शन की जिम्मेदारी: संबंधित प्रधानाचार्य वेबसाइट पर लॉगिन कर तय समय के अंदर डिटेल्स को करेक्ट करके अपडेट कराएंगे।
  • लास्ट डेट के बाद नियम: 30 नवंबर 2026 की मध्यरात्रि 12:00 बजे के बाद करेक्शन के लिए कोई मौका प्रदान नहीं किया जाएगा।

UPMSP 9th 11th Registration Name DOB Subject Correction Process - Official Tweet 

यहां भी पढ़े: MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी का एग्जाम शेड्यूल जारी, जानें किस महीने कौन-सा एग्जाम 

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 20, 2026, 14:48 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News