MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी का एग्जाम शेड्यूल जारी, जानें किस महीने कौन-सा एग्जाम
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने प्रस्तावित एग्जाम शेड्यूल-2027 आज ऑफिशियल रूप से जारी कर दिया गया है, जिसके अंदर पहली राज्य सेवा व राज्य वन सेवा प्रारंभिक एग्जाम 24 जनवरी 2027 को प्रस्तावित है। यहां से PDF को डाउनलोड करें।
MPPSC 2027 Exam Dates Out: मध्यप्रदेश में प्रशासनिक और अलग-अलग विभागीय सेवाओं में सेलेक्शन का सपना देख रहे छात्रों के लिए बड़ी अपडेट जारी की गई है। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC), इंदौर ने आज यानी 20 नवंबर 2026 को प्रस्तावित एग्जाम शेड्यूल-2027 वेबसाइट पर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर के अनुसार, साल की पहली प्रमुख राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक एग्जाम-2027 का आयोजन 24 जनवरी 2027 को किया गया है।
आयोग द्वारा जारी इस 25-सूत्रीय एक्सपेक्टेड शेड्यूल में राज्य सेवा व राज्य वन सेवा के साथ-साथ राज्य अभियांत्रिकी सेवा, राज्य पात्रता (SET) एग्जाम, सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी (ADPO), चिकित्सा अधिकारी, वैज्ञानिक अधिकारी और सहायक प्राध्यापक एग्जाम की एक्सपेक्टेड डेट्स भी शामिल की गई हैं।
MPPSC प्रस्तावित एग्जाम शेड्यूल 2027: प्रमुख डेट्स यहां से देखें
MPPSC Calendar 2027 PDF - यहां क्लिक करें
MPPSC कैलेंडर 2027 की 5 बड़ी बातें और आयोग के महत्वपूर्ण निर्देश
आयोग ने एग्जाम शेड्यूल के साथ 5 अहम निर्देश भी जारी किए हैं, जिन्हें हर छात्र को ध्यान से पढ़ना होगा।
- कार्यक्रम पूर्णतः आयोग द्वारा जारी किया गया शेड्यूल एक्सपेक्टेड है। संबंधित विभागों से मांगपत्र (Requisition) प्राप्त होने के बाद ही नोटिस जारी कर सेलेक्शन प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सकेगी।
- न्यायालयीन प्रकरणों के अधीन बदलाव संभव: किसी भी न्यायालयीन प्रकरण में माननीय न्यायालय के आदेशों के अनुसार परीक्षा कार्यक्रम में परिवर्तन किया जा सकता है।
- नए मांगपत्रों पर अलग से घोषणा: विभागों से प्राप्त अतिरिक्त मांगपत्रों के आधार पर यदि नए नोटिस जारी होते हैं, तो उनकी एग्जाम डेट्स अलग से प्रकाशित की जाएंगी।
- साक्षात्कार की तिथियां बाद में: लिखित/निर्धारित एग्जाम पूरी होने के उपरांत साक्षात्कार (Interview) की डेट्स से जारी की जाएंगी।
- अनिवार्य अर्हता और डिबार होने की चेतावनी: छात्र रजिस्ट्रेशन करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि वे संबंधित पोस्ट या सब्जेक्ट की अनिवार्य शैक्षणिक/अन्य अर्हता रखते हैं। किसी भी स्टेज में अभिलेख मांगे जा सकते हैं और गलत जानकारी देने पर छात्रों को विवर्जित (Debar) किया जा सकता है।
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.