BPSC 72nd CCE Prelims Exam Date 2027 OUT: बीपीएससी 72वीं प्रारंभिक परीक्षा 17 जनवरी 2027 को संभावित, देखें नोटिस PDF
BPSC 72nd CCE Prelims Exam Date 2027 OUT: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की एकीकृत 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा संभावित रूप से 17 जनवरी 2027 (रविवार) को आयोजित की जा सकती है। परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड और विस्तृत निर्देशों की लेटेस्ट जानकारी और आधिकारिक सूचना के बारे में सभी लेटेस्ट अपडेट आधिकारिक वेबसाइट पर देखें।
BPSC 72nd CCE Prelims Exam Date 2027 OUT: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली एकीकृत 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर नया नोटिस जारी किया गया है। उपलब्ध संभावित कार्यक्रम के अनुसार, यह परीक्षा 17 जनवरी 2027 (रविवार) को आयोजित की जा सकती है। हालांकि, परीक्षा की अंतिम तिथि, प्रवेश पत्र और परीक्षा केंद्र से जुड़े विस्तृत निर्देश आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर आधिकारिक सूचना के माध्यम से ही जारी किए जाएंगे।
बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा एकीकृत 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन संभावित रूप से 17 जनवरी 2027 (रविवार) को किया जा सकता है। तिथि एवं विस्तृत निर्देश आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://t.co/ogUS7t3kvr पर प्रकाशित किए जाएंगे। #BPSC #BPSCExam #72ndBPSC #72ndCCE #BPSC72ndExam #BPSC72nd
— Bihar Public Service Commission (@BPSCOffice) November 20, 2026
BPSC 72nd CCE Prelims Exam Date 2027 हाइलाइट्स
उम्मीदवार नीचे दिए टेबल से बीपीएससी एकीकृत 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा के बारे में सभी हाइलाइट्स देख सकते हैं।
| आयोग का नाम | बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC), पटना |
| परीक्षा का नाम | एकीकृत 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा |
| संभावित परीक्षा तिथि | 17 जनवरी 2027 (रविवार) (आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा) |
| परीक्षा का माध्यम | ऑफलाइन (OMR आधारित) |
| चयन के चरण | प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार |
| आधिकारिक वेबसाइट | bpsc.bihar.gov.in |
अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सलाह
-
परीक्षा की सही तिथि, शिफ्ट और समय की जानकारी के लिए BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें। सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों से बचें।
-
परीक्षा की तिथि घोषित होने के बाद आयोग एडमिट कार्ड जारी करेगा। इसमें परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी निर्देश दिए जाएंगे।
-
अभ्यर्थी सामान्य अध्ययन, बिहार से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य और करेंट अफेयर्स का रिवीजन करें। साथ ही, नियमित रूप से मॉक टेस्ट का रिवीजन करें।
इस भर्ती के जरिए बिहार के अलग-अलग सरकारी विभागों में खाली पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इससे पहले परीक्षा की तारीख में बदलाव किया जा चुका है। पहले परीक्षा 26 जुलाई 2026 को होनी थी, फिर इसकी तिथि बदलकर 25 अक्टूबर 2026 की गई, लेकिन बाद में इसे भी स्थगित कर दिया गया। अब जनवरी 2027 में परीक्षा होने की संभावना को देखते हुए उम्मीदवारों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.