BPSC Exam Calendar 2027: बीपीएससी ने जारी किया एग्जाम कैलेंडर, जानें कब होगी कौन सी परीक्षा
BPSC Exam Calendar 2027: बीपीएससी ने विभिन्न भर्ती परीक्षाओं को लेकर एग्जाम कैलेंडर जारी किया है। अभ्यर्थी आगे लेख में दिए नोटिस से अपनी परीक्षा तिथि की जांच कर तैयारी को अंतिम विराम दे सकते हैं।
BPSC Exam Calendar 2027: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने वर्ष 2027 में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (BPSC 72nd CCE) सहित कई महत्वपूर्ण भर्ती परीक्षाओं की संभावित तारीखों की जानकारी दी गई है। आयोग के परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 17 जनवरी 2027 को किया जाएगा।
इस घोषणा से बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों को अपनी परीक्षा की तैयारी और रिवीजन की रणनीति बनाने में मदद मिलेगी। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा कैलेंडर डाउनलोड कर सकते हैं।
72वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 17 जनवरी को
बीपीएससी की ओर से परीक्षा कैलेंडर की जानकारी X पर साझा की गई है। बीपीएससी की ओर से जारी परीक्षा कैलेंडर में 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा को प्रमुख स्थान दिया गया है। इसके तहत प्रारंभिक परीक्षा 17 जनवरी 2027 को प्रस्तावित है। इस भर्ती के माध्यम से बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में प्रशासनिक एवं अन्य पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। इसके बाद मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू प्रक्रिया से गुजरना होगा।
BPSC (Bihar Public Service Commission) Exam Calendar #BPSC #BPSCExamCalendar #BPSCExam #ExamCalendar #BPSCExams
— Bihar Public Service Commission (@BPSCOffice) November 20, 2026
बीपीएससी की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का एग्जाम कैलेंडर जारी
परीक्षा कैलेंडर में केवल 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा ही नहीं, बल्कि अन्य सरकारी भर्तियों का शेड्यूल भी शामिल किया गया है। इसमें शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE 4.0), सहायक अनुभाग अधिकारी, सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी और विभिन्न विभागों के तकनीकी एवं प्रशासनिक पद शामिल हैं।
आयोग ने TRE 4.0 के तहत 32,388 पदों का उल्लेख किया है। हालांकि, इस भर्ती की परीक्षा तिथि फिलहाल निर्धारित नहीं की गई है। कुछ अन्य परीक्षाओं के लिए भी तारीखों का निर्धारण होना बाकी है।
How to download BPSC Exam Calendar 2027?
अभ्यर्थी नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके परीक्षा कैलेंडर देख सकते हैं।
1. सबसे पहले बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर Examination Calendar के विकल्प पर क्लिक करें।
3. अब आपके सामने परीक्षा कैलेंडर की पीडीएफ खुल जाएगी।
4. इसमें अपनी भर्ती और परीक्षा की तारीख चेक करें।
5. भविष्य के लिए पीडीएफ डाउनलोड करना ना भूलें।
BPSC : बिहार 71वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शेड्यूल जारी
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.