JPSC PCS Pre Result 2026 OUT: झारखंड पीसीएस प्रीलिम्स रिजल्ट jpsc.gov.in पर जारी, डाउनलोड करें चयनित अभ्यर्थियों की सूची

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार जिसने परीक्षा दी थी, वे अब JPSC की ऑफिशियल वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। 

Jul 3, 2026, 14:25 IST
JPSC PCS Prelims Result 2026 OUT
JPSC PCS Prelims Result 2026 OUT

JPSC PCS Prelims Result 2026 OUT: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। 19 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम और चयनित अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट देख सकते हैं। इस प्रारंभिक परीक्षा में कुल 2203 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। आयोग ने झारखंड हाईकोर्ट के 30 जून 2026 के आदेश के बाद परिणाम जारी किया है। सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर मेरिट लिस्ट में उपलब्ध हैं।

प्रारंभिक परीक्षा में पास अभ्यर्थी अब मुख्य परीक्षा के लिए 3 जुलाई से 9 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उम्मीदवार अपना आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट आयोग के कार्यालय में 14 जुलाई 2026 तक जमा कर सकते हैं।

मुख्य (लिखित) परीक्षा 18, 19 और 20 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। यह एग्जाम रांची के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 103 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्तियां की जाएंगी।

JPSC PCS Pre Result 2026 PDF Download Link

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने सिविल सेवा प्रारंभिक (PT) परीक्षा 2026 का रिजल्ट लिंक 2 जुलाई को आधिकारिक पोर्टल पर एक्टिव कर दिया है। आयोग ने परिणाम मेरिट लिस्ट के रूप में PDF फॉर्मेट में जारी किया है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। हमने अभ्यर्थियों की आसानी के लिए मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में उपलब्ध कराया है।

JPSC PT Result 2026 PDF Link

जेपीएससी प्री रिजल्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें? 

उम्मीदवार जो झारखंड संयुक्त अर्धसैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • होम पेज पर Press release and P.T. result of the Recruitment of Jharkhand Combined Civil Services Examination (Regular)-2025 Advt.No.-01/2026 (02-07-2026) लिंक पर क्लिक करें। 

  • मेरिट लिस्ट पीडीएफ प्रारूप में स्क्रीन पर खुल जाएगी। 

  • इसमें अपना रोल नंबर चेक करें और डाउनलोड करें।

  • JPSC PT Result का ओवरव्यू

    इस भर्ती परीक्षा अभियान के माध्यम से कुल 103 पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवार नीचे दी तालिका में रिजल्ट से संबंधित सभी हाइलाइट्स देख सकते हैं।

    विवरण
    जानकारी
    परीक्षा का नाम
    झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025
    आयोग
    झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC)
    पद 
    1013
    रिजल्ट जारी
    2 जुलाई 2026
    परीक्षा तिथि
    19 अप्रैल 2026
    रिजल्ट मोड
    मेरिट लिस्ट (PDF)
    आधिकारिक वेबसाइट
    jpsc.gov.in

    JPSC Main Exam 2026 के लिए आवेदन कब से होंगे?

    प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवार 3 जुलाई 2026 से 9 जुलाई 2026 (शाम 5 बजे तक) मुख्य (लिखित) परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया JPSC OTR पोर्टल के माध्यम से पूरी होगी। वहीं, आवेदन फॉर्म की हार्ड कॉपी आयोग के कार्यालय में 14 जुलाई 2026 तक जमा करनी होगी।

    जेपीएससी मुख्य परीक्षा 2026 कब होगी?

    आयोग के अनुसार मुख्य परीक्षा का आयोजन 18, 19 और 20 जुलाई 2026 को संभावित रूप से किया जाएगा। परीक्षा रांची के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित होगी। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में शिफ्ट और पेपर के बारे में जानकारी देख सकते हैं।

    परीक्षा तिथि
    प्रथम पाली (सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक)
    द्वितीय पाली (दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक)
    18 जुलाई 2026
    पेपर-I
    पेपर-II
    19 जुलाई 2026
    पेपर-III
    पेपर-IV
    20 जुलाई 2026
    पेपर-V
    पेपर-VI
    Vijay Pratap Singh

    Senior Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Just Now

    Result Updates