JSSC Excise Constable Result 2026 OUT: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने 28 जुलाई 2026 को झारखंड आबकारी कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा (JECCE) 2023 का लिखित परीक्षा परिणाम और मेरिट लिस्ट पीडीएफ जारी कर दी है। यह भर्ती विज्ञापन संख्या 06/2023 के तहत 583 आबकारी कांस्टेबल (उत्पाद सिपाही) पदों के लिए आयोजित की गई थी। इस भर्ती की लिखित परीक्षा 12 अप्रैल 2026 को राज्य के विभिन्न एग्जाम सेंटरों पर आयोजित हुई थी। इसके बाद आयोग ने 27 जून 2026 को फाइनल और संशोधित उत्तर कुंजी जारी की थी। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट JSSC की आधिकारिक साइट पर उपलब्ध मेरिट लिस्ट में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
JSSC एक्साइज कांस्टेबल परिणाम 2026 हाइलाइट्स
इस भर्ती अभियान के जरिए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग कुल 583 उत्पाद सिपाही पदों को भरेगा। इस परीक्षा के परिणाम से जुड़ी मुख्य जानकारी आप नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।
|
भर्ती आयोग का नाम
|
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग
|
|
परीक्षा का नाम
|
झारखंड उत्पाद सिपाही (JECCE) 2023
|
|
विज्ञापन संख्या
|
06/2023
|
|
कुल पदों की संख्या
|
583
|
|
परीक्षा तिथि
|
12 अप्रैल 2026
|
|
परिणाम जारी होने की तिथि
|
28 जुलाई 2026
|
|
आधिकारिक वेबसाइट
|
jssc.jharkhand.gov.in
|
Jharkhand Excise Constable Result 2026 PDF Download Link
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने आबकारी कांस्टेबल (उत्पाद सिपाही) परिणाम 2026 की Combined Merit List PDF अपलोड कर दी है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से उम्मीदवार चयनित अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट PDF, दस्तावेज सत्यापन (DV) नोटिस और अयोग्य अभ्यर्थियों की सूची (Non-Qualified Candidates List) भी आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
|
Jharkhand JSSC Excise Constable Result 2026 PDF (Merit List)
|
|
|
JSSC Excise Constable DV Notice PDF
|
|
|
Jharkhand Utpad Sipahi Disqualified Candidates List
|
झारखंड JSSC उत्पाद सिपाही रिजल्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें?
झारखंड एक्साइज कॉन्स्टेबल कॉम्पिटिटिव एग्ज़ामिनेशन (JECCE) 2023 का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी नीचे दिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।
-
सबसे पहले JSSC की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर "What's New" सेक्शन में "Combined Merit List of JECCE-2023" लिंक पर क्लिक करें।
-
इसके बाद स्क्रीन पर मेरिट लिस्ट की PDF खुल जाएगी।
-
PDF डाउनलोड करें और Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर या नाम खोजें।
झारखंड आबकारी कांस्टेबल मेरिट लिस्ट 2026 में कौन-कौन सी जानकारी होगी?
झारखंड उत्पाद सिपाही (Excise Constable) मेरिट लिस्ट PDF में उम्मीदवारों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां उल्लिखित होती हैं। मेरिट सूची में निम्नलिखित विवरण शामिल होते हैं।
-
उम्मीदवार का रोल नंबर
-
रजिस्ट्रेशन नंबर
-
कैटेगरी
-
प्राप्त अंक
-
मेरिट रैंक
-
चयन की स्थिति
-
दस्तावेज सत्यापन (DV) से संबंधित आवश्यक निर्देश
