MP Police ASI Answer Key 2026: एमपी पुलिस सूबेदार स्टेनो और एएसआई आंसर-की जारी, ये रहा Direct Link

MP Police ASI Answer Key 2026: एमपीईएसबी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एमपी पुलिस सूबेदार स्टेनो और एएसआई की आंसर-की 2026 जारी कर दी है। इसकी परीक्षा 21 नवंबर और 22 नवंबर 2026 को आयोजित की गई थी। एमपी पुलिस सूबेदार स्टेनो और एएसआई एग्जाम 2026 में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

Nov 23, 2026, 19:54 IST
MP Police ASI Answer Key 2026
MP Police ASI Answer Key 2026

MP Police ASI Answer Key 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर 23 नवंबर 2026 को  एमपी पुलिस सूबेदार स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर की आंसर-की 2026 जारी कर दी है। इसकी परीक्षा 21 नवंबर और 22 नवंबर 2026 को आयोजित की गई थी। एमपीईएसबी इस रिक्रूटमेंट एग्जाम के माध्यम से एमपी पुलिस मु्ख्यालय और पुलिस विभाग में कुल 655 रिक्त पदों को भरना चाहता है। 

एमपी पुलिस सूबेदार स्टेनो और एएसआई एग्जाम 2026 में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं और अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। 

MP Police ASI Answer Key 2026 Download Link

एमपी पुलिस सूबेदार स्टेनो और एएसआई आंसर-की डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से भी उत्तर कुंजी 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। अगर किसी कैंडिडेट्स को आंसर-की से संबंधित कोई आपत्ति है, तो वह अपनी आपत्ति 23 नवंबर से 26 नवंबर 2026 के बीच दर्ज करा सकता है। 

Related Stories

एमपी पुलिस सूबेदार स्टेनो और एएसआई आंसर-की 2026 डाउनलोड लिंक 

MP Police Answer Key 2026 - हाइलाइट्स 

एमपी पुलिस सूबेदार स्टेनो और एएसआई पदों के सलेक्शन में कंप्यूटर आधारित परीक्षा, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन, स्किल टेस्ट/प्रैक्टिकल टेस्ट (शॉर्टहैंड व टाइपिंग टेस्ट) और मेडिकल परीक्षा शामिल है। सलेक्शन सभी चरणों को ध्यान में रखकर किया जाना है। बाकी डिटेल्स नीचे टेबल में दी गई है। 

विवरण 
जानकारी 
भर्ती प्राधिकरण का नाम 
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB)
पद का नाम 
एमपी पुलिस सूबेदार स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर
रिक्त पद 
655
सलेक्शन प्रोसेस 
कंप्यूटर आधारित परीक्षा, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन, स्किल टेस्ट/प्रैक्टिकल टेस्ट (शॉर्टहैंड व टाइपिंग टेस्ट) और मेडिकल परीक्षा 
परीक्षा की डेट 
21 नवंबर और 22 नवंबर 2026
आंसर-की जारी होने की तिथि 
23 नवंबर 2026 
आपत्ति दर्ज करने का समय 
23 नवंबर से 26 नवंबर 2026 
ऑफिशियल वेबसाइट 
esb.mp.gov.in

MP Police ASI Answer Key 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

एमपी पुलिस सूबेदार स्टेनो और एएसआई आंसर-की डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले एमपीईएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं। 

  • भाषा सलेक्ट करें। 

  • Latest Updates सेक्शन देखें। 

  • Online Question/Answer Objeection Link - Subedar (Stenographer) & Asst. Sub-Inspector Recruitment Test For Police H.Q., Home (Police) -2026 पर क्लिक करें। 

  • Subedar (Stenographer) & Asst. Sub-Inspector Recruitment Test For Police H.Q., Home (Police) -2026 Dated: 23/11/2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करें। 

  • आंसर-की कंप्यूटर पर खुल जाएगी। 

  • उत्तर कुंजी डाउनलोड कर लें। 

  • Farhan Khan

    Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।