Re-NEET Result Date 2026: मेडिकल एस्पिरेंट्स जो री-नीट यूजी Re-NEET UG एग्जाम के रिजल्ट का काफी टाइम से इंतेजार कर रहे है। देश के अगल-अलग सेंटर पर 21 जून 2026 को दोबारा आयोजित किया गया ये नीट यूजी एग्जाम के रिजल्ट की डेट को ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जल्द जारी किया जाएगा। NTA के एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक रिजल्ट 20 जुलाई तक जारी किये जा सकते हैं।
NTA ने NEET UG RE-EXAM की प्रोविजनल आंसर-की को 25 जून 2026 को ही वेबसाइट पर जारी कर दिया गया था। साथ ही, छात्रों को 28 जून तक ऑब्जेक्शन फिल करने का मौका भी दिया गया था। RE-NEET Exam में शामिल होने वाले छात्र अब रिजल्ट के साथ-साथ फाइनल आंसर-की का भी इंतजार कर रहे है।
नीट यूजी पेपर लीक के आरोपों के बाद 21 जून 2026 को दोबारा आयोजित किए गए इस एग्जाम के रिजल्ट आने के बाद छात्र मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन लेंगे।
Re-NEET UG 2026 से जुड़ी सभी इंपोर्टेंट डेट्स और डिटेल्स
छात्रों री-नीट यूजी 2026 एग्जाम से जुड़ी सभी डिटेल्स जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। छात्रों के लिए इस टेबल में रिजल्ट से जुड़ी जानकारी के साथ-साथ काउंसिलिंग की जानकारी भी दी गई है।
|
इवेंट
|
इंपोर्टेंट डेट्स
|
|
री-नीट यूजी 2026 एग्जाम
|
21 जून 2026
|
|
प्रोविजनल आंसर-की जारी
|
25 जून 2026
|
|
ऑब्जेक्शन फिल करने की लास्ट
डेट
|
28 जून 2026
|
|
Re-NEET 2026 रिजल्ट की डेट
|
20 जुलाई 2026 तक (एक्सपेक्टेड)
|
|
काउंसिलिंग शुरू होने की डेट
|
अगस्त 2026 के पहले सप्ताह से
|
|
ऑफिशियल वेबसाइट
|
रिजल्ट के बाद कब और कैसे शुरू होगी काउंसिलिंग?
NTA ने बताया कि एग्जाम दोबारा होने के बाद भी MBBS के नए सेशन को शुरू करने में कोई भी देरी नहीं की जाएगी। सभी छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद मेडिकल काउंसिलिंग कमेटी (MCC) ऑल इंडिया कोटा सीटों के लिए काउंसिलिंग शेड्यूल जारी करेगा।
1. काउंसिलिंग कब शुरू होगी?
री-नीट यूजी 2026 एग्जाम का रिजल्ट जारी होते ही छात्रों के लिए NTA काउंसिलिंग प्रक्रिया को शुरू कर देगा। साथ ही, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि यह काउंसिलिंग प्रक्रिया के लिए रजिस्ट्रेशन अगस्त 2026 के पहले विक से शुरू की जा सकती हैं।
2. सीटों का गणित:
MCC देश के सभी सरकारी कॉलेजों की 15% ऑल इंडिया कोटा (AIQ) सीटों, AIIMS, JIPMER, सेंट्रल और डीम्ड यूनिवर्सिटीज की सीटों पर एडमिशन कराएगा। वहीं, बाकी बची 85% सीटों के लिए राज्यों की अपनी काउंसिलिंग अथॉरिटी अलग से प्रक्रिया चलाएंगी जैसे तमिलनाडु ने अपनी शुरुआती प्रक्रिया शुरू भी कर दी है।
काउंसिलिंग के दौरान किन चीजों का रखें ध्यान?
सभी छात्र काउंसिलिंग के दौरान ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, फीस पेमेंट और चॉइस फिलिंग यानी अपनी पसंद के कॉलेज को चुनना, ये सभी महत्वपूर्ण स्टेप्स को ध्यान में रखना होता हैं। छात्र काउंसिलिंग शूरू होने से पहले ही अपनी पसंद के कॉलेजों की एक लिस्ट तैयार रखें।
री-नीट 2026 स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?
NTA द्वारा RE-NEET EXAM 2026 का रिजल्ट जारी जारी होते ही छात्र यहां नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपने-अपने स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।
1. NTA नीट की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर विजिट करें।
2. होमपेज पर कैंडिडेट एक्टिविटी सेक्शन के तहत ‘Re-NEET UG 2026 Result/Scorecard’ लिंक पर क्लिक करें।
3. क्लिक करने के बाद छात्र दिए गए बॉक्स में एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि या पासवर्ड को फिल करें।
4. छात्र री-नीट स्कोरकार्ड को डाउनलोड करके इसकी PDF को सेव कर लें।
5. इस PDF का एक प्रिंटआउट भी निकालकर रख लें।
री-नीट परीक्षा के रिजल्ट और काउंसिलिंग से जुड़ी हर अपडेट के लिए छात्र NTA और MCC की ऑफिशियल वेबसाइट्स से जुड़े रहें।
