NICL Assistant Admit Card 2026: नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में असिस्टेंट के 500 पदों के लिए पहले चरण (प्रारंभिक) की परीक्षा 27 अगस्त, 2026 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए कॉल लेटर आज, 20 अगस्त को आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। परीक्षा देने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक पोर्टल-nationalinsurance.nic.co.in पर जाकर अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। कॉल लेटर प्राप्त करने के लिए, उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसी लॉगिन जानकारी दर्ज करनी होगी।
NICL Assistant Admit Card 2026 Link
NICL असिस्टेंट भर्ती 2026 के तहत कुल 500 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इन पदों के लिए Phase-I यानी प्रारंभिक परीक्षा 27 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने NICL असिस्टेंट भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपने लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें और अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड के लिए यहां क्लिक करें-https://ibpsreg.ibps.in/nicljul26/oecla_aug26/login.php?appid=a926805370094a107b2689a5bce28ba4
NICL Assistant Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना NICL असिस्टेंट एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
-
सबसे पहले NICL की आधिकारिक वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in पर जाएं।
होम पेज पर Recruitment या Assistant Admit Card से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
अब NICL Assistant Admit Card 2026 के लिंक को चुनें।
लॉगिन पेज पर अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें।
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें।
NICL Assistant Prelims Exam 2026 हाइलाइट्स
एनआईसीएल असिस्टेंट भर्ती के लिए आवेदन विंडो 18 जुलाई से 7 अगस्त 2026 तक खुली थी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में NICL असिस्टेंट फ़ेज़-I परीक्षा 2026 की मुख्य बातें देख सकते हैं।
|
भर्ती संस्था
|
नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड
|
|
पद
|
असिस्टेंट (Class III)
|
|
कुल वैकेंसी
|
500
|
|
परीक्षा
|
Phase-I / Prelims
|
|
परीक्षा तिथि
|
27 अगस्त 2026
|
|
एडमिट कार्ड
|
20 अगस्त 2026
|
|
लॉगिन
|
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड
|
|
आधिकारिक वेबसाइट
|
nationalinsurance.nic.co.in
|
परीक्षा केंद्र पर कौन से डॉक्यूमेंट ले जाएं?
परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को NICL असिस्टेंट एडमिट कार्ड 2026 का प्रिंटआउट साथ लेकर जाना होगा। इसके अलावा एक वैध और मूल फोटो पहचान पत्र भी साथ रखना जरूरी है। पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि में से मान्य दस्तावेज ले जा सकते हैं।
उम्मीदवारों को सलाह है कि परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें और उसमें किसी तरह की गलती होने पर संबंधित प्राधिकरण से संपर्क करें।
NICL Assistant Admit Card 2026 Direct Link
NICL असिस्टेंट एडमिट कार्ड जारी होने के बाद इसका डायरेक्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव किया जाएगा। उम्मीदवार लॉगिन डिटेल्स की मदद से अपना कॉल लेटर डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड जारी होते ही इस लेख में भी डाउनलोड लिंक अपडेट कर दिया जाएगा।
